Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

‘मैं ना जाउंगा अब यूं, तुझे छोड़कर’- मनीष नंदवाना ‘चित्रकार’

Posted on March 30, 2021 by Viveka Goyal

Main Na Jaunga Ab Yun, Tujhe Chodkar Poem In Hindi – मनीष नंदवाना ‘चित्रकार’ राजसमंद द्वारा रचित रचना ‘मैं ना जाउंगा अब यूं, तुझे छोड़कर’

‘मैं ना जाउंगा अब यूं, तुझे छोड़कर’ (Main Na Jaunga Ab Yun, Tujhe Chodkar)

मैं ना जाउंगा अब यूं,तुझे छोड़कर|
ना जाउंगा अब मैं,ये मुख मोड़कर|

तुझको देखा,तो चाहा,तो प्यार किया|
जो था सब कुछ वो न्योछावर किया|
तेरी आंखों पे सारे सितारें झुके|
तेरे दर्शन की चाह में ये चांद रुके|
कोई जाता नहीं बिना तुझे देखकर|
कोई जाता नहीं हैं यूं रुख मोड़कर|
मैं ना जाउंगा अब यूं,तुझे छोड़कर|
ना जाउंगा अब मैं,ये मुख मोड़कर|1|

वो बातें, इरादें, वो यादें सजी|
दिल में चाहत की कुछ तब तरंगें उठी|
बासंती नशीली हवाएं चली|
तुझसे मिलने की दिल में उमंगें पली|
आजा ना जा अकेला मुझे छोड़कर|
जीवन के सफर में तन्हा छोड़कर|
मैं ना जाउंगा अब यूं, तुझे छोड़कर|
ना जाउंगा अब मैं, ये मुख मोड़कर|2|

रग में, रोम में, रुह में तू ही तू|
रक्त के रंग में भी बसी तू ही तू|
दिल के सागर में भावों की लहरें उठी|
प्रेम की नौका में यूं हलचल हुई|
ना जाउंगा मझधार में छोड़कर|
दौड़ आउंगा मैं तुझे देखकर|
मैं ना जाउंगा अब यूं, तुझे छोड़कर|
ना जाउंगा अब मैं, ये मुख मोड़कर|3|

मनीष नंदवाना ‘चित्रकार’
राजसमंद

मनीष नंदवाना ‘चित्रकार’ राजसमंद द्वारा रचित रचनाएं-

  • प्रेम गीत – ‘संझा देखो फूल रहीं है’
  • मंदिर का आंगन
  • ‘बांसुरी बन जाऊं’
  • ‘जैसे घुंघरू बजते हो’
  • नहीं आता
  • ‘पानी पिचकारी भर लायो हैं कन्हैया’
  • ‘तेरे कारण ही घर में हुई थी दीवार खड़ी’

Related posts:

दर्द की सच्चाई - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
कवि की करुण पुकार - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
राम सृष्टा भी हैं और सृष्टि भी - कुमार विश्वास
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
भोंर का उजाला - डॉ लोकमणि गुप्ता
कविता - बेटी जब घर आती हैं
'कोरोना का आना........गजब हो गया'- मनीष नंदवाना 'चित्रकार'
माँ की रसोई -अंजलि देवांगन (मातृ दिवस पर कविता)
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हिंदी कविता | World Redcross Day Poem In Hindi
पुस्तक दिवस पर काव्य रचना - कमलेश जोशी 'कमल'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme