Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

सदियों पुरानी 10 रहस्यमय डेड बॉडीज जो आज तक नहीं हुईं खराब

Posted on October 3, 2015March 22, 2017 by Pankaj Goyal

Hindi Stories of 10 Mysterious Dead Bodies : आमतौर पर किसी व्यक्ति की मौत होने के कुछ समय बाद ही उसका शव खराब होने लगता है और इसे देर तक रखना काफी मुश्किल होता है। लेकिन दुनिया में कुछ लोगों की ऐसी भी डेड बॉडीज हैं, जो सदियां गुजरने के बाद भी आज सुरक्षित हालत में हैं।

कुछ तो बिना उपाय के सुरक्षित बनी रहीं, तो कुछ के लिए उपाय भी करने पड़े। लेकिन इन बॉडीज के बारे में जानकर लोगों को अजीबोगरीब लगता है कि लंबा वक्त गुजरने के बाद भी ये सुरक्षित बनी हुई हैं। आप यहां दुनिया की कुछ ऐसी ही डेड बॉडीज के बारे में जानेंगे।

1. सेंट जीटा (SAINT ZITA) :

SAINT ZITA - Hindi Story

इटली के लुक्का कस्बे के बैसिलिका डि सैन फ्रेडिआनो में सेंट जीटा की बॉडी रखी गई है। वह एक कैथोलिक संत थीं और जरूरतमंदों की देखभाल करती थीं। लोगों ने दावा किया कि 1272 में जब सेंट जीटा की मौत हुई थी तो उनके घर के ऊपर एक तारा (स्टार) दिखाई दिया था। 1580 में उनकी बॉडी को खोदकर निकाला गया तो यह सुरक्षित हालत में मिली। जीटा को1696 में संत घोषित किया गया था।

2. जॉन टोरिंगटन (JOHN TORRINGTON) :

JOHN TORRINGTON - History in Hindi

1846 में अंग्रेज ऑफिसर जॉन टोरिंगटन नॉर्थवेस्ट पैसेज की खोज के अभियान में लगे थे। इस दौरान उनकी मौत हो गई। उस समय उनकी उम्र 22 साल की थी। मौत के बाद उनकी इस बॉडी को कनाडा में आर्कटिक के बैरन टुंड्रा में दफना दिया गया था। 1984 में टोरिंगटन की कब्र को शिफ्ट करने के लिए खोदा गया तो सभी लोग हैरान रह गए। टोरिंगटन की डेड बॉडी तक ज्यों की त्यों रखी हुई थी। इस बारे में उस समय मीडया में काफी खबरें भी पब्लिश हुई थीं।

3. ला डोंसेला (LA DONCELLA) :

LA DONCELLA - Mysterious dead body

दक्षिणी अमेरिका में यूरोपियन लोगों के पहुंचने से पूर्व एंडीज पर्वत की एक ऊंची जगह पर इंका महिला की बलि दी गई थी। पहाड़ के वातावरण में महिला का शरीर सुरक्षित बना रहा। करीब 500 साल बाद ला डोंसेला की बॉडी बर्फ में जमी हुई मिली।

4. डैशी-डोरजहो इटिगिलोव (DASHI-DORZHO ITIGILOV) :

DASHI-DORZHO ITIGILOV

डोरजहो इटिगिलोव एक बुरयत बौद्ध भिक्षु थे। 1927 में मेडिटेशन करते हुए उनकी मौत हुई थी। उनकी डेड बॉडी को ठीक इसी पोजिशन में जमीन में समाधि दी गई थी। 1955 में इटिगिलोव के अनुयायियों ने उनकी समाधि स्थल को खोला तो बॉडी ध्यान करने की पोजिशन में ज्यों की त्यों थी। यह देखकर लोग हैरान हो गए। इसके बाद इस बॉडी को इटिगेल खाम्बयन पैलेस टेम्पल में रखवा दिया गया।

5. लेडी जिन झुई ( LADY XIN ZHUI)

LADY XIN ZHUI

यह दुनिया की सबसे संरक्षित ममीज में से एक है। लेडी जिन झुई हान राजवंश के एक राजनीतिज्ञ की पत्नी थीं। उनकी मौत 163 ईसा पूर्व हुई थी। 2000 साल बाद 1972 में जब लेडी जिन झुई के मकबरे को खोदा गया तो बॉडी बेहद सुरक्षित थी और नसों में ब्लड भी मौजूद था। वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया की उसकी मौत हार्ट की बीमारी से हुई होगी।

6. रोसालिआ लोम्बार्डो ( ROSALIA LOMBARDO)

ROSALIA LOMBARDO

सिसली की राजधानी पालेर्मो में दो साल की बच्ची रोसालिआ लोम्बार्डो की डेड बॉडी रखी हुई है, जिसकी मौत 1920 में हुई थी। पिता ने एक्सपर्ट से अपनी बेटी की बॉडी को सुरक्षित करवाया। एक्सपर्ट ने बॉडी को सुरक्षित रखने के लिए एल्कोहल, सैलीसाइलिक एसिड और ग्लिसरीन के मिश्रण से ऐसा केमिकल तैयार किया, जिससे यह बॉडी आज भी सुरक्षित रखी हुई है।

7. व्लादिमीर लेनिन (Vladimir Lenin) :

Vladimir Lenin

सोवियत संघ के नेता व्लादीमीर लेनिन की मौत 1924 में हुई थी। सोवियत सरकार आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए उनकी बॉडी को सुरक्षित रखना चाहता थी। सुरक्षित रखने के लिए बॉडी को केमिकल से नहलाया जाता है और इंजेक्शन लगाए जाते हैं। आज भी लेनिन की बॉडी ऐसे लगती है, जैसे वह जीवित हों।

8. टोलुंड मैन (Tollund Man)

Tollund Man

डेनमार्क के जटलैंड पेनिनसुला में टोलुंड मैन की बॉडी काफी संरक्षित हालत में है। वैज्ञानिकों का मानना है कि टोलुंड मैन की मौत चौथी ईसापूर्व शताब्दी में हुई। यह बॉडी जिस तरह की मिट्टी में रखी हुई है, उसमें डेड बॉडी को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का गुण है। यह डेड बॉडी लगभग 3359 से 3105 वर्ष ईसा पूर्व के बीच की है।

9. ओत्जी (Otzi) :

Otzi

इटली के साउथ टेयरोल में ठंड के कारण यह बॉडी आज भी काफी सुरक्षित है। यह लगभग 3359 से 3105 वर्ष ईसा पूर्व के बीच की है। यह यूरोप की सबसे पुरानी ममी है। यह बॉडी कॉपर एज की याद दिलाती है। डेड बॉडी में जो कपड़े हैं, वे घास और चमड़े से बने हैं। डेड बॉडी के पास एक कुल्हाड़ी, चाकू, तरकस और मुठ्ठी पर बेर मिले हैं।

10. संत फ्रांसिस जेवियर ( St Francis Xavier)

St Francis Xavier

भारत में ओल्ड गोवा के ‘बेसिलिका ऑव बोम जीसस’ में रखा हुआ, संत फ्रांसिस जेवियर का मृत शरीर आज भी सामान्य अवस्था में रखा है। यह जानकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे कि यह शव विगत 460 वर्षों से बिना किसी लेप या मसाले के आज भी एकदम तरोताजा है।  पूरी कहानी यहाँ पढ़े- http://goo.gl/ygQyPr

Other Similar Posts-

  • विशालकाय रहस्यमयी समुद्री सांपो को देखे जाने की 10 घटनाएं
  • अनोखी घटना- कुछ ही दिनों में होने वाली थी लाइलाज बीमारी से मौत, लेकिन मधुमक्खीयों ने काटा तो बच गई जान
  • जानवरों की सेक्स लाइफ से जुड़े अमेजिंग फैक्ट्स
  • कुछ पुरातात्विक खोजे जिन्होंने वैज्ञानिकों को कर रखा है हैरान और परेशान
  • अजूबा – लीना मदीना जो की मात्र पांच साल की उम्र में बन गई थी स्वस्थ बच्चे की माँ

Related posts:

उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
धर्म ग्रंथों में वर्णिंत 9 रहस्यमयी जीव
रहस्यमयी तांत्रिक बावड़ी - पानी पीते ही लड़ने-झगड़ने लगते थे लोग
समंदर से जुड़े 10 अनसुलझे रहस्य, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
सुलझ गया बरमूडा ट्राएंगल का रहस्य! जानिए क्यों गायब हो जाते है प्लेन और जहाज
वायरल हुई इन विशालकाय कंकालों की फोटोज़ का क्या है रहस्य?
एलियंस का गढ़ माना जाता है एरिया 51, जानिए इस जगह से जुड़े रहस्यमयी FACTS
बारिश की पूर्व सूचना देता है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर
दुनिया की अनसुलझी रहस्यमयी घटनाएं
भारत की इन जगहों पर आज भी होता है काला जादू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme