Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

विष्णु पुराण (Vishnu Purana)- औरत हो या मर्द, इन 5 कामों को अधिक देर तक नहीं करना चाहिए

Posted on July 1, 2015August 15, 2020 by Pankaj Goyal

Vishnu Purana- Don’t do these 5 works for long time : श्रेष्ठ जीवन के लिए विष्णु पुराण में ऐसी बातें बताई गई हैं, जिनका ध्यान रखने पर कई प्रकार के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। जो लोग इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, वे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करते हैं। यहां जानिए विष्णु पुराण में बताए गए 5 ऐसे काम, जो जल्दी खत्म कर लेना चाहिए। इन कामों में अधिक समय नहीं लगाना चाहिए…

Vishnu Purana- Don't do these 5 works for long time

पहला काम- स्नान (नहाना) करना

नहाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन अधिक समय तक नहाने पर स्वास्थ्य संबंधी नुकसान हो सकते हैं। सर्दी-जुकाम, बुखार हो सकता है। नहाने का काम जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी खत्म कर लेना चाहिए। सुबह-सुबह नहाना श्रेष्ठ माना गया है और सुबह के समय वातावरण में ठंडक होती है, अत: ऐसे समय में अधिक समय तक पानी में रहना हमें बीमार कर सकता है।

दूसरा काम है सोना

अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए जरूरी है कि हर रोज पर्याप्त नींद ली जाए। सोने का समय बहुत कम या ज्यादा होने पर स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, मोटापा बढ़ सकता है। कई लोगों के साथ समस्या होती है कि उन्हें जल्दी नींद नहीं आ पाती है, करवट बदलते रहते हैं और फिर देर रात नींद आती है। सोने में भी अधिक समय नहीं लगाना चाहिए। जल्दी नींद आ जाए, इसके लिए हर रोज ध्यान और योग करना चाहिए। कुछ देर शारीरिक परिश्रम भी करना चाहिए।

तीसरा काम है जागना

जागने के लिए सुबह-सुबह ब्रह्म मुहूर्त श्रेष्ठ बताया गया है। इस समय वातावरण साफ और पवित्र रहता है, जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। हर रोज जल्दी जागकर ध्यान-योग करने और टहलने पर शरीर निरोगी रहता है। जल्दी जागने के लिए रात को जल्दी सोना जरूरी है। अत: इन दोनों कामों भी हमें अधिक समय नहीं लगाना चाहिए

चौथा काम है शय्यासेवन (काम क्रीड़ा)

स्त्री-पुरुष को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि काम-क्रीड़ा यानी शय्यासेवन में अधिक समय न लगाएं। इस काम में बहुत अधिक समय लगाने से शरीर कमजोर हो सकता है। दोनों को ही स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पांचवां काम है व्यायाम करना

व्यायाम से शरीर हष्ट-पुष्ट रहता है, शरीर की रोग प्रतिरोधी बढ़ती है, मौसमी बीमारियों से सुरक्षा होती है, लेकिन व्यायाम में बहुत अधिक समय नहीं लगाना चाहिए। अधिक समय तक व्यायाम करने से थकान हो सकती है, शरीर में दर्द हो सकता है। अत: व्यायाम उतने ही समय तक करना चाहिए, जितना हमारा शरीर सहन कर सके।

Other Similar Posts-

  • विष्णु पुराण- रात के समय नहीं करने चाहिए ये तीन काम
  • विष्णु पुराण- सड़क पर चलते समय दिखाई दें ये 6 चीजें, तो दूर से निकलना चाहिए
  • शास्त्रानुसार यदि आपकी पत्नी में है ये गुण, तो आप है भाग्यशाली
  • शास्त्र ज्ञान- इन 5 कामों से घर-परिवार और समाज में होता है अपमान
  • शास्त्र ज्ञान- ये 6 काम बदल सकते हैं आपका भाग्य

Vishnu Purana- Don’t do these 5 works for long time

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
राशि बताए आपकी सेक्स लाइफ और सेक्स पावर
सेक्स के प्राचीन नियम
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme