Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Mujhe Achcha Lagta Hai

‘मुझे अच्छा लगता हैं’ – मनीष नंदवाना ‘चित्रकार’

Posted on August 20, 2020May 27, 2021 by Viveka Goyal

Mujhe Achcha Lagta Hai – मनीष नंदवाना ‘चित्रकार’ राजसमंद द्वारा रचित कविता ‘मुझे अच्छा लगता हैं’

‘मुझे अच्छा लगता हैं’

शून्य में निहारना

मुझे अच्छा लगता हैं

निशा में नभ को

नटखट तारों को

चन्द्र का धवल चेहरा

मेघों का घना पेहरा

पत्तों से चंदा का झांकना

चंद्रिका में मन को नहलाना

अच्छा लगता हैं

शून्य…………… लगता हैं|1|

शहर से दूर एकांत में

झील किनारे शांत में

हथेली कंकर लिए

शांत जल को दिए

जल में लहरों का घूमना

लहरों में मुझे डूबना

अच्छा लगता हैं

शून्य………… लगता हैं|2|

गगन चुम्बी पर्वत शिखर

बरखा जल से जाते निखर

व्योम विचरण करता खग दल

सरिता निर्झर का कल कल जल

नीर का निर्मल मधुर संगीत

संगीत के सुरों में खोना

अच्छा लगता हैं|

शून्य…………. लगता हैं|3|

निर्जन वन में जाना

खुद को उसमें रमाना

फल फूल कलियों का खिलना

समीर में गुल गंध मिलना

डाल पात पत्तों के घर

चूजों का दाना चुगना

अच्छा लगता हैं

शून्य………. लगता हैं|4|

अंबर में कुमकुम सी लाली

लाली में संध्या मतवाली

कण तृण जन मन उज्ज्वल

कनक से लगते पल पल प्रतिपल

दिनकर जाता जब अपने घर

ऐसे में सन्ध्या का सिमटना

अच्छा लगता है

शून्य………. लगता हैं|5|

मनीष नंदवाना ‘चित्रकार’

Mujhe Achcha Lagta Hai

Mujhe Achcha Lagta Hai

  • मनीष नंदवाना ‘चित्रकार’ राजसमंद द्वारा रचित रचनाएं-
    • काह्ना
    • प्रेम गीत – ‘संझा देखो फूल रहीं है’
    • कही से महक आई हैं
    • जन जन झूम रहा हैं
    • रुढ़ कर तुम मुझसे कहां जाओगी
    • ‘भारत पुण्य धरा हैं प्यारी’

    यह भी पढ़े –

    • निदा फ़ाज़ली की शायरी और ग़ज़लों का संग्रह
    • मुनव्वर राना की 150 ग़ज़लों का संग्रह

Related posts:

दर्द की सच्चाई - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
कवि की करुण पुकार - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
राम सृष्टा भी हैं और सृष्टि भी - कुमार विश्वास
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
भोंर का उजाला - डॉ लोकमणि गुप्ता
कविता - बेटी जब घर आती हैं
'कोरोना का आना........गजब हो गया'- मनीष नंदवाना 'चित्रकार'
माँ की रसोई -अंजलि देवांगन (मातृ दिवस पर कविता)
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हिंदी कविता | World Redcross Day Poem In Hindi
पुस्तक दिवस पर काव्य रचना - कमलेश जोशी 'कमल'

1 thought on “‘मुझे अच्छा लगता हैं’ – मनीष नंदवाना ‘चित्रकार’”

  1. Hinditour says:
    August 25, 2020 at 3:41 pm

    Thanks for sharing this Information , love this article…

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme