Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Nvaratri Poems For kids In Hindi

Navaratri Poems For kids In Hindi | नवरात्रि पर बाल कविता

Posted on September 21, 2019April 10, 2021 by Pankaj Goyal

Navaratri Poems For kids In Hindi | नवरात्रि पर बाल कविता | Navratri – नवरात्रि का पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है। एक बार चैत्र में जिसे चैत्र नवरात्री कहते है तथा दूसरी बार आश्विन में जिसे शारदीय नवरात्री कहते है। नवरात्री में माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। यहाँ हम बच्चों (Kids) और स्टूडेंट्स (Students) के लिए नवरात्रि पर Poems दे रहे है।

Nvaratri Poems For kids In Hindi

Navaratri Poems For kids In Hindi With Images

*****

आई है शुभ नवरात्रि आई

सबको लाख लाख बधाई

शेरो वाली माँ की होगी जय जयकार

होगा भजन कीर्तन हर घर द्वार

मंदिर खूब सजे धजेगें

चारो तरफ़ भण्डारे बटेंगे

रखेंगे सब व्रत उपवास

हर शवास में लेके प्रभु का वास

अनुष्का सूरी

Happy Navratri Images Photos Wallpaper Pictures Greetings

*****

Navaratri Par Bal Kavita

यहां पर रखी मां हटानी नहीं थी

झूठी भक्ति उसकी दिखानी नहीं थी

चली आ रही शक्ति नवरात्रि में जब

जला ज्योति की अब

मनाही नहीं थी करे वंदना उसी दुर्गे की

सदा जो मनोकामना पूर्ण ढिलाई नहीं थी

चले जो सही राह पर अब हमेशा

उसी की चंडी से जुदाई नहीं थी कपट,

छल पले मन किसी के कभी तो

मृत्यु बाद कोई गवाही नहीं थी

सताया दुखी को किसी को धरा पर

कभी द्वार मां से सिधाई नहीं थी

चली मां दुखी सब जनों के हरन

दुख दया के बिना अब कमाई नहीं थी

भवानी दिवस नौ मनाओ खुशी से

बिना साधना के रिहाई नहीं थी

*****

Famous Navaratri Poems For kids In Hindi

तू ही कर्म कराती मैय्या,

तू ही भाग्य बनाती है, सारी दुनिया तेरी महिमा,तू ही खेल रचाती है।

ब्रह्मा, विष्णु और सदाशिव, सब में तेरी शक्ति मां,

कभी तू गौरी, कभी कालिमा, नित नए रूप बनाती मां।

तू ही शक्ति, तू ही भक्ति, विद्या और अविद्या है,

राम भी तू, रावण भी तू ही, तू ही युद्ध रचाती है।

सूरज-चंदा तेरे सहारे, सप्तऋषि और सारे तारे,

सारी सृष्टि उधर घूमती, तू करती जिस ओर इशारे।

आग में बाग लगाती मैय्या, सागर पीती बन ज्वाला,

पूजा-पाठ की अग्नि तू ही, मधुशाला की तू हाला।

तूने जन्मा सारे जग को, तू ही गोद खिलाती है,

कालचक्र का घुमा के पहिया, वापस हमें बुलाती है।

सारी दुनिया तेरी महिमा, तू ही खेल रचाती है।

Navratri Funny Images Photos Wallpaper Pictures Greetings Free Download

*****

Short Navaratri Poems For kids In Hindi

सारे जग की माता हो तुम सब की हो पालन हार

अतुलनीय रूप है तेरा शक्ति तेरा है अपरम्पार

बसंत ऋतू का समागम हो गया है

चैत्र नवरात्री का आगमन हो गया है

शुभ आगमन है माँ शुभ आगमन है

आपके पदार्पण से कलियाँ खिल गयी है

चेहरे की उदासी को हसीं मिल गयी है

आश्रु से भरी आँखें सजल हो गयी है

दुखो के बेड़ियाँ जैसा सब नष्ट हो गयी है

शुभ आगमन है माँ शुभ आगमन है

*****

Navaratri Poems For Students In Hindi

गूंज उठा जयकारा पृथ्वी और गगन से

भक्त वृन्द मगन हुए आपके दर्शन से

नूपुर और ढाक का संगीत गूंज रहा है

जन जन में आपका स्वररूप दिख रहा है

शुभ आगमन है माँ शुभ आगमन है

फुले पे बहार बांके कलियों की निखार बनके

रंगो का गुलाल बनके सिंह पे सवार होके

आजा मेरी माँ आजा शुभ आगमन है माँ शुभ आगमन है

*****

Navaratri Poems For kids In Hindi

जय जय जय जननी। जय जय जय जननी।

जय जननी, जय जन्मदायिनी।

विश्व वन्दिनी लोक पालिनी।

देवि पार्वती, शक्ति शालिनी।

जय जय जय जननी। जय जय जय जननी।

परम पूजिता, महापुनीता। जय दुर्गा, जगदम्बा माता।

जन्म मृत्यु भवसागर तरिणी।

जय जय जय जननी। जय जय जय जननी।

सर्वरक्षिका, अन्नपूर्णा। महामानिनी, महामयी मां।

ज्योतिरूपिणी, पथप्रदर्शिनी।

जय जय जय जननी। जय जय जय जननी।

सिंहवाहिनी, शस्त्रधारिणी। पापभंजिनी, मुक्तिकारिणी।

महिषासुरमर्दिनी, विजयिनी।

जय जय जय जननी। जय जय जय जननी।

Navaratri Poems For kids In Hindi

*****

नवरात्रि से सम्बंधित अन्य लेख – 

  • Happy Navratri In Hindi | Navratri Wishes In Hindi | नवरात्रि बधाई संदेश
  • Navratri Shayari In Hindi | Happy Navratri Shayari | नवरात्री शायरी
  • नवरात्रि में कन्या पूजन का महत्त्व व पूजन विधि
  • Navratri Story – क्यों मनाते है नवरात्रि
  • नवरात्रि के नौ दिनों में कन्या को दान करें ये चीजें, प्रसन्न होंगी मां दुर्गा
  • नवरात्रि के टोटके | Navratri Ke Totke

Related posts:

दर्द की सच्चाई - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
कवि की करुण पुकार - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
भोंर का उजाला - डॉ लोकमणि गुप्ता
कविता - बेटी जब घर आती हैं
'कोरोना का आना........गजब हो गया'- मनीष नंदवाना 'चित्रकार'
माँ की रसोई -अंजलि देवांगन (मातृ दिवस पर कविता)
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हिंदी कविता | World Redcross Day Poem In Hindi
पुस्तक दिवस पर काव्य रचना - कमलेश जोशी 'कमल'
मानव बस्तियां - कमलेश जोशी 'कमल'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/03/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme