Amavasya Ke Rashi Anusar Upay | अमावस्या के दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो इनसे विशेष फल की प्राप्ति होती है। वहीं अगर इन उपायों को राशि अनुसार किया जाए तो ये जल्द ही अपना असर दिखाते हैं। आइए आपको बताते हैं राशिअनुसार किए जाने वाले उपायों के बारे में….
यह भी पढ़े – अमावस्या पर नहीं करे ये काम

अमावस्या के राशि अनुसार उपाय | Amavasya Ke Rashi Anusar Upay
मेष राशि – मेष राशि के जातक अमावस्या के दिन घर में हवन करवाएं और शिव की पूजा करें।
वृष राशि – वृष राशि के जातक अमावस्या के दिन किसी कुए में एक चम्मच दूध डालें, लाभ होगा।
मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातक अमावस्या की रात एक पानी का नारियल लें और उसके पांच बराबर टुकड़े करके शिवजी को अर्पित करें।
कर्क राशि – अमावस्या की रात को कर्क राशि के जातक किसी मंदिर में जाकर अभिमंत्रित धागा लें और इसे पहन लें।
सिंह राशि – सिंह राशि के जातक अमावस्या के दिन किसी काले कुत्ते को तेल की रोटी खिलाएं, कष्टों का निवारण होगा।
कन्या राशि – कन्या राशि के जातक अमावस्या की रात को एक नींबू अपने सर से सात बार उतारकर, चार बराबर भागों में काट कर किसी चौराहे पर रख दें। नौकरी, व्यवसाय में लाभ होगा।
तुला राशि – तुला राशि के जातक अमावस्या के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, कष्टों का निवारण होगा।
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातक अमावस्या की रात को बहते नदी के पानी में पांच लाल फूल और पांच जलते हुए दीए छोड़ें, धन लाभ होगा।
धनु राशि – धनु राशि के जातक अमावस्या की रात को मंदिर में एक घी का दीया जलाएं, लाभ मिलेगा।
मकर राशि – मकर राशि के जातक अमावस्या की रात को एक नींबू अपने सर से सात बार उतारकर, चार बराबर भागों में काट कर किसी चौराहे पर रख दें, नौकरी, व्यवसाय में लाभ होगा।
कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातक अमावस्या के दिन किसी काले कुत्ते को तेल की रोटी खिलाएं, कष्टों का निवारण होगा।
मीन राशि – अमावस्या की रात को मीन राशि के जातक किसी मंदिर में जाकर अभिमंत्रित धागा लें और इसे पहन लें, लाभ होगा।
अन्य सम्बंधित लेख –
- शनिश्चरी अमावस्या के उपाय (राशि अनुसार)
- मौनी अमावस्या को किए जाने वाले तांत्रिक उपाय
- सोमवती अमावस्या व्रत कथा, व्रत विधि व महत्तव
- सोमवती अमावस्या के उपाय | Somvati Amavasya Ke Upay