Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Ram Navami Ke Upay

Ram Navami Ke Upay | आपकी हर परेशानी दूर करेंगे ये उपाय

Posted on October 17, 2018April 19, 2021 by Pankaj Goyal

Ram Navami Ke Upay | ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राम नवमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से हर इच्छा पूरी हो सकती है। आइये जानते है इन आसान उपायों के बारे में-

रामनवमी शुभकामना सन्देश | Ram Navami Wishes in Hindi

Ram Navami Ke Upay राम नवमी के उपाय | Ram Navami Ke Upay 

1. राम नवमी के दिन अपने घर में राम दरबार की स्थापना करे। रोज इनकी पूजा करने से आपको हर खुशी मिल सकती है।

2. राम नवमी की सुबह किसी राम मंदिर में जाकर राम रक्षा स्त्रोत का 11 बार पाठ करें। हर समस्या का समाधान हो जाएगा।

3. दक्षिणावर्ती शंख में दूध व केसर डालकर श्रीराम की मूर्ति का अभिषेक करें। इससे धन लाभ हो सकता है।

4. रामनवमी के दिन सिन्दूर लगे हनुमान जी की मूर्ति का सिन्दूर लेकर सीता जी के चरणों में लगाएं। फिर माता सीता से एक सांस में अपनी कामना निवेदित कर भक्तिपूर्वक प्रणाम कर वापस आ जाएं। रामनवमी के दिन ऐसा तीन बार (सुबह, दोपहर, शाम) करने पर सभी प्रकार की बाधाओं का निवारण होता है।

5. यदि आप किसी बड़ी समस्या से परेशान हो तो दिन में 3 बार श्रीरामचन्द्र कृपालु भजु मन…, का पाठ भगवान श्रीराम के मंदिर में या उनके चित्र के सामने करें, इससे बड़ी से बड़ी समस्या दूर हो जाती है।

6. रामनवमी के दिन कोई भी स्त्री (पत्नी) रात्रि में खीर बना लें और उस खीर को चन्द्रमा की रोशनी में एक घंटे तक रखें। फिर पति-पत्नी दोनों साथ मिलकर खीर खाएं। इस उपाय से दोनों के बीच आ रही दूरियां दूर होकर प्रेम बढ़ता है, तथा उनका वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतित हो जाता है।

7. रामनवमी के दिन 1 कटोरी में गंगा जल अथवा पानी लेकर राम रक्षा मंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम:’ का 108 बार जाप करके पूरे घर के कोने-कोने में उस जल का छिड़काव करें, तो घर का वास्तुदोष तथा भूत-प्रेत, नजर बाधा, तंत्र बाधा आदि समाप्त हो जाते हैं। यह उपाय आप अपने ऑफिस-दुकान या व्यवसाय स्थल में भी कर सकते हैं। 8. इस दिन बंदरों को चना, केले  व अन्य फल खिलाएं। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

9. राम नवमी की शाम को तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं। इससे घर में सुख शान्ति रहेगी।

10. इस दिन श्री राम को विभिन्न अनाजों का भोग लगाएं और बाद में इसे गरीबों में बांट दे। ये भी अचूक उपाय है।

11. राम नवमी पर योग्य विद्वानों को तुलसी की माला व राम रक्षा स्त्रोत भेंट करें। साथ में दक्षिणा भी दें।

12. इस दिन भगवान श्री राम के साथ माता सीता की भी पूजा करें। इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है।

13. किसी राम मंदिर के शिखर पर ध्वजा यानी झंडा लगवाएं। इससे आपको मान-सम्मान व प्रसिद्धि मिलेगी।

अन्य संबंधित लेख – 

  • भगवान श्रीराम के 10 प्रमुख मंदिर
  • जब श्रीरामचन्द्र जी को कुत्ते ने बताया न्याय का अनोखा तरीका
  • रामायण कथा- आखिर क्यों दिया राम ने लक्ष्मण को मृत्युदंड?
  • वाल्मीकि रामायण की कुछ रोचक और अनसुनी बातें
  • जानिए कैसे हुई भगवान श्रीराम की मृत्यु?

Ram Navami Ke Upay

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme