Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Ganesh Chaturthi Ke Upay

गणेश चतुर्थी के उपाय | Ganesh Chaturthi Ke Upay

Posted on September 11, 2018September 15, 2018 by Pankaj Goyal

Ganesh Chaturthi Ke Upay | भाद्रपद मास की शुक्ल चतुर्थी को श्री गणेश का प्राकट्य दिवस माना जाता है। इस दिन गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। यह चतुर्थी सभी चतुर्थियों में सर्वश्रेष्ठ कहलाती है क्योकि इसे सभी मनोकामना पूरी करने वाली चतुर्थी माना जाता है। इस दिन कुछ उपाय कर हम श्री गणेश को आसानी से प्रसन्न कर सकते है। आइये जानते है गणेश चतुर्थी को किये जाने वाले कुछ ऐसे ही उपाय –

यह भी पढ़े – गणेश चतुर्थी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

Ganesh Chaturthi Ke Upay

गणेश चतुर्थी के उपाय | Ganesh Chaturthi Ke Upay

1. गणेश चतुर्थी पर किसी गणेश मंदिर में दर्शन करने के पश्चात गरीबों को कपड़े, भोजन, फल, अनाज आदि दान करें। दान से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान श्रीगणेश भी अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं।

2. धन प्राप्ति के लिए आप गणेश चतुर्थी पर सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान श्रीगणेश को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं। बाद में इस घी व गुड़ को गाय को खिला दें। यह उपाय करने से धन संबंधी समस्या का निदान हो सकता है।

3. गणेश चतुर्थी को कार्य सिद्धि हेतु ब्राह्मण पूजा करके गुड़-खड़ा धनिया-घी आदि दान करने से धन प्राप्ति होती है। इसके अलावा गुड़ में दूर्वा लगाकर नंदी (सांड) को खिलाने से रुका हुआ धन प्राप्त होता है।

4. दूर्वा के गणेश बनाकर दूर्वा से पूजा करना महान पुण्यप्रद माना जाता है। श्री गणेश की प्रसन्नता के लिए गणेश को दूर्वा, मोदक, गुड़ फल, मावा-मिष्ठान आदि अर्पण करें। ऐसा करने से भगवान गणेश सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

5. तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए आंकड़े की गणेश की पूजा करें। इनकी स्थापना घर में कर पूजा करने से ऊपरी बाधा से मुक्ति मिलती है।

6. अगर आपके जीवन में बहुत परेशानियां हैं, तो आप गणेश चतुर्थी पर हाथी को हरा चारा खिलाएं और गणेश मंदिर जाकर अपनी परेशानियों का निदान करने के लिए प्रार्थना करें। इससे आपके जीवन की परेशानियां कुछ ही दिनों में दूर हो सकती हैं।

7. गणेश चतुर्थी पर पीले रंग की गणेश प्रतिमा अपने घर में स्थापित कर पूजा करें। पूजा में श्रीगणेश को हल्दी की पांच गठान श्री गणाधिपतये नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए चढ़ाएं। इसके बाद 108 दूर्वा पर गीली हल्दी लगाकर श्री गजवकत्रम नमो नम: का जाप करके चढ़ाएं। यह उपाय लगातार 10 दिन तक करने से प्रमोशन होने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

8. गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश का अभिषेक करने से विशेष लाभ होता है। इस दिन आप शुद्ध पानी से श्रीगणेश का अभिषेक करें। साथ में गणपति अथर्व शीर्ष का पाठ भी करें। बाद में मावे के लड्डुओं का भोग लगाकर भक्तों में बांट दें।

9. गणेश यंत्र बहुत ही चमत्कारी यंत्र माना जाता है। गणेश चतुर्थी पर घर में इसकी स्थापना अवशय करें। इस यंत्र की स्थापना व पूजन से बहुत लाभ होता है। इस यंत्र के घर में रहने से किसी भी प्रकार की बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं करती।

10. गणेश चतुर्थी पर सुबह स्नान आदि करने के बाद समीप स्थित किसी गणेश मंदिर जाएं और भगवान श्रीगणेश को 21 गुड़ की गोलियां बनाकर दूर्वा के साथ चढ़ाएं। इस उपाय से भगवान आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

11. गणेश चतुर्थी को दूर्वा (एक प्रकार की घास) के गणेश बनाकर उनकी पूजा करें। मोदक, गुड़, फल, मावा-मिष्ठान आदि अर्पण करें। ऐसा करने से भगवान गणेश सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

12. यदि लड़के के विवाह में परेशानियां आ रही हैं, तो वह गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इससे उसके विवाह के योग बन सकते हैं।

13. यदि बिटिया का विवाह नहीं हो पा रहा है, तो गणेश चतुर्थी पर विवाह की कामना से भगवान श्रीगणेश को मालपुए का भोग लगाएं व व्रत रखें। शीघ्र ही उसके विवाह के योग बन सकते हैं।

अन्य सम्बंधित लेख – 

  • गणेश चतुर्थी व्रत कथा | Ganesh Chaturthi Vrat Katha
  • श्रीगणेश प्रश्नावली यंत्र – जानिए इस चमत्कारिक यंत्र से अपनी समस्याओं का समाधान
  • जानिए श्रीगणेश की वो गुप्त व रोचक बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं
  • क्यों नहीं करने चाहिए भगवान गणेश की पीठ के दर्शन
  • पौराणिक कथा – भगवान गणेश को क्यों नहीं चढ़ाते तुलसी ?

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme