Samudra Shastra About Thumb | समुद्र शास्त्र के अनुसार मनुष्य के शरीर का हर अंग उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में कुछ न कुछ बताता है। यानी अगर किसी मनुष्य के शरीर पर पूरी तरह से गौर किया जाए तो उसके बारे में बहुत कुछ आसानी से जाना जा सकता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, हाथ का अंगूठा भी एक ऐसा अंग है जो किसी भी इंसान के स्वभाव के बारे में बताता है। आइए जानते है कैसे अंगूठे वाले इंसान का चरित्र और भविष्य कैसा हो सकता है।
यह भी पढ़े – सामुद्रिक शास्त्र – गर्दन के आकार से जानिये इंसान के स्वभाव के बारे में
![]()
लचीले अंगूठे वाले
- जिन लोगों का अंगूठा लचीला होता है ये लोग आमतौर गंभीर और समझदार होते हैं। ये आसानी से खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढाल लेते हैं।
- ये किसी की भी बातों में जल्दी आ जाते हैं इस कारण कई बार उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता है।
- इस तरह के अंगूठे वाले जीवन में पैसा तो कमाते हैं लेकिन बचत कर पाना इनके मुश्किल होता है।
अगर ऊपरी भाग मोटा हो
- यदि किसी व्यक्ति के अंगूठे का ऊपरी भाग नीचे वाले भाग से अधिक मोटा होता है तो इस तरह का व्यक्ति चालाक और स्वार्थी होता है।
- ऐसे व्यक्ति अपना फायदा देखते हैं और हर मौके का इस्तेमाल करना इन्हे अच्छे से आता है।
- समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों के अंगूठे पर यव का चिन्ह होता है। ऐसे व्यक्तियों की यौन इच्छाएं प्रबल होती है।
- ऐसे व्यक्ति के जीवन में पैसों की कमी नहीं रहती और इनका जीवन सुखमय बीतता है।
छोटा और मोटा होना
- जिन लोगों का अंगूठे का छोटा और मोटा या होता है वे आमतौर गुस्सैल और तुनक मिजाज के होते हैं।
- ये लोग ज्यादा भावुक होते है इस कारण इन्हे कई बार परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।
मध्यम वर्ग बड़ा हो
- जिनके अंगूठे का मध्यम वर्ग बड़ा होता है उनकी तर्क शक्ति अच्छी होती है। जिसके कारण इन्हें समाज में मान- सम्मान मिलता है।
अंतिम भाग बड़ा हो तो
- अंगूठे का अंतिम भाग ( सबसे नीचे वाला हिस्सा) यानी शुक्र पर्वत के पास वाला भाग अधिक लम्बा हो तो वो अति कामुक यानि सेक्सी होता है।
छोटा अंगूठा
- जिनका अंगूठा सामान्य से छोटा होता है ऐसे लोगों की कार्य क्षमता कम होती है और ये हर काम धीरे-धीरे करते हैं।