Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

किस तिथि में हुआ किसका अवतार

Posted on August 22, 2018 by Pankaj Goyal

किस तिथि में हुआ किसका अवतार | Kis Tithi Mein Hua Kiska Avatar

*****

दोहा
लीला धर की ललित है लीला
लीला करते घनश्याम ।।
कृष्ण अष्टमी को हैं प्रगटे
नौमी को श्री राम ।।

Kis Tithi Mein Hua Kiska Avatar

मुनि पे जब अत्याचार हुआ ।
तो पुत्रों का संघार हुआ ।।
व्याकुल तब परिवार हुआ ।
तो समस्या का निस्तार हुआ ।।
भागीरथ का सपना साकार हुआ है ।
दशमी को गंगा अवतार हुआ है ।।

:::१:::
अमृत के लिए सुर-असुर में
हो रहा भीषण है हाहाकार ।
तिथि एकादशी को सुनो
मोहनी का हुआ है अवतार ।।

मिटाया बलि का अहंकार ।
करे अदभुत लीला करतार ।।
ना जिसका भेदी पाये पार ।
स्वयं शिव शृष्टी का आधार ।।
शृष्टी का पग से विस्तार हुआ है।
द्वादशी को वामन अवतार हुआ है ।।

Vaaman Avtar

:::२:::
वैद्य बनके आयुर्वेद का
किया धरती पे प्रभु ने प्रचार ।
तिथि तेरस को धनवन्तरि का
हुआ भू पे सुनो अवतार ।

Dhanwantari Avtar

भक्त प्रहलाद की सुनी पुकार ।
मिटाया हरि ने है दुराचार ।।
न पाये माया का कोई पार ।
धरा पे प्रगटे पालनहार ।।
हिरण्कश्यप का संघार हुआ है ।
चौदस को नर सिंह अवतार हुआ है ।।

Narsingh Avtar

::: ३:::
ब्रम्हचारी हैं बजरंगबली जी
राम की भक्ती उनका आधार ।
हैं ह्रदय मध्य रघुवर सिया ।
राम भक्ती का करते प्रसार ।।
करते हैं शक्ती संचार ।
हैं चौसठ कला के जो कलाकार ।।
राम भक्ती के हैं कर्णधार ।
केशरी नंदन पवनकुमार ।।
“अजय”नाम जपके बेडा पार हुआ है ।
पूर्णिमा को हनुमत अवतार हुआ है ।।

Lord Hanuman

कविवर आचार्य,डा.अजय दीक्षित “अजय”

Kis Tithi Mein Hua Kiska Avatar

अन्य सम्बंधित लेख – 

  • देवताओं की पूजा में फूलों का महत्व
  • आखिर ! कैसे हुआ अग्नि का जन्म ? कितने प्रकार की हैं अग्नियां ? अदभुत रहस्य
  • माता लक्ष्मी किसके यहां निवास नहीं करती
  • सीता स्वयंवर में प्रभु राम द्वारा तोड़े गए शिव जी के धनुष का क्या था रहस्य ?
  • भगवान शिव ने ही दिया था विष्णु को सुदर्शन चक्र, जानिए पुराणों में वर्णित एक रोचक कथा

Related posts:

दर्द की सच्चाई - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
कवि की करुण पुकार - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
भोंर का उजाला - डॉ लोकमणि गुप्ता
कविता - बेटी जब घर आती हैं
'कोरोना का आना........गजब हो गया'- मनीष नंदवाना 'चित्रकार'
माँ की रसोई -अंजलि देवांगन (मातृ दिवस पर कविता)
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हिंदी कविता | World Redcross Day Poem In Hindi
पुस्तक दिवस पर काव्य रचना - कमलेश जोशी 'कमल'
मानव बस्तियां - कमलेश जोशी 'कमल'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme