Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Ashubh Sanket

शकुन शास्त्र – ये संकेत इशारा करते है आने वाली विपत्ति की ओर

Posted on August 27, 2018 by Pankaj Goyal

Ashubh Sanket | अशुभ संकेत | हिंदू धर्म शास्त्रों में कई ऐसे शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है जो हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास कराती हैं। शकुन शास्त्र में ऐसी कई बातें बताई गई हैं जो आने वाले समय के अच्छे या बुरे होने के बारे में बतातीं हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में जो भविष्य में होने वाली दूर्घटनाओं की ओर इशारा करते हैं।

यह भी पढ़े – सांपो से जुड़े कुछ शकुन और अपशकुन

Ashubh Sanket

Ashubh Sanket | अशुभ संकेत | ये संकेत इशारा करते है आने वाली विपत्ति की ओर

काले चूहों का ज्यादा संख्या में आना – अगर घर में अचानक से काले चूहे ज्यादा संख्या में आने लगें तो ये निकट भविष्य में आने वाली विपत्तियों की ओर इशारा करता है।

कुत्ते का रोना – कोई कुत्ता घर के मेन गेट के सामने मुंह करके रोए तो घर में कोई समस्या या ये किसी की मृत्यु का संकेत देता है।

खुदाई में मरे हुए जीव का मिलना – अगर आप जमीन की खुदाई कर रहे हैं और इस दौरान कोई मृत जीव या सांप का दिखना आने वाले बूरे समय को दर्शाता है।

घर में चमगादड़ों का आना या रहना – ये भविष्य में होने वाली बड़ी दूर्घटना की ओर इशारा करता है।

पक्षी का घायल होना – यदि आपके घर के आंगन में कोई पक्षी घायल होकर गिरे तो यह निकट भविष्य में होने वाली दूर्घटना का संकेत होता है।

उल्लू का आवाज करना – अगर आपके घर की छत पर उल्लू आकर बैठे और आवाज करें तो घर में अचानक विपत्ती आने के योग बनते हैं।

बिल्लियों का लड़ना – घर में बिल्लियों के लड़ने को भी अशुभ माना गया है। ये परिवार में होने वाले झगडे की ओर इशारा करता है।

लाल चींटियों का आना – घर में लाल चींटियों का आना किसी बड़े नुकसान की ओर इशारा करती हैं।

घर में दीमक या मधुमक्खी छत्ता होना – घर में दीमक की बामी या मधुमक्खी छत्ता होना घर के मुखिया के स्वास्थ्य में होने वाली परेशानी की ओर इशारा करता है।

पाँव से जूता निकलना – यदि यात्रा पर जाते हुए पाँव से जूता निकल कर गिर जाये तो यह अशुभ संकेत हैं।

घर में घायल पक्षी का आना – यदि घर में कोई चोट खाया या घायल पक्षी या उसका कोई काटा हुआ अंग आँगन में गिरता है तो, समझ लीजिए कि महासंकट आने वाला है।

घर में कुतिया का प्रसव – घर में यदि कुतिया प्रसव करती है तो यह गृहस्वामी के लिए अच्छा संकेत नहीं है, इसके कारण शत्रु की वृद्धि होती है तथा अपने ही परिवार में मतभेद होने लगते है।

गाय का स्वयं दूध पीना – यदि पालतू गाय अपना दूध पीती हो या अत्यधिक सिर हिलाती हो, तो घर के गृहस्वामी के ऊपर कर्ज बढ़ता है और भाग्य खराब होने लगता है।

दूध जमीन पर गिरना – यदि घर में दूध बार बार जमीन पर गिरता हो, किसी भी कारण से तो घर में क्लेश और विवाद की स्थिति बनती है।

बिल्ली का रास्ता काटना – कार्य पर जाते समय यदि बिल्ली रास्ता काट जाए तो कार्य असफल होने की आशंका रहती है। आप घर वापस आकर या थोड़ा विश्राम कर आगे जाएँ। तब कार्य सफल होगा।

देवता की मूर्ति टूटना – घर में किसी देवता की मूर्ति अथवा चित्र टूट जाए तो मृत्यु या मृत्यु समान कष्ट हो सकता है। निवारण के लिए रामरक्षास्तोत्र अथवा दुर्गा माँ की आराधना करें।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

अन्य सम्बंधित लेख –

  • झाड़ू से जुड़े शकुन-अपशकुन और लक्ष्मी कृपा पाने के उपाय
  • शकुन शास्त्र- जानिए गाय से जुड़े शकुन-अपशकुन
  • सांपो से जुड़े कुछ शकुन और अपशकुन
  • शकुन शास्त्र- जानिए छींक से जुड़े शकुन-अपशकुन
  • शकुन शास्त्र – जानिए कुत्तों से जुड़े शकुन-अपशकुन

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme