Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Samudrik Shastra About Palm Colour

सामुद्रिक शास्त्र – हथेली के रंग से जानिये इंसान के स्वभाव के बारे में

Posted on July 21, 2018July 27, 2018 by Pankaj Goyal

Samudrik Shastra About Palm Colour | सामुद्रिक शास्त्र, महर्षि समुद्र द्वारा रचित एक ग्रंथ है। इसमें व्यक्ति के हाव-भाव, शारीरिक बनावट और शारीरिक चिह्नों का आंकलन कर व्यक्ति का भविष्य और स्वभाव का पता लगाया जाता है। व्यक्ति के स्वभाव को जानने के लिए उसके हथेली के रंग को भी ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। समुद्र शास्त्र के अनुसार हथेली के रंग को देखकर भी किसी इंसान के स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है । आइए जानें क्या कहता हैं आपकी हथेली का रंग…

यह भी पढ़े – बाल भी बताते है आपके स्वभाव के बारे में ये बातें

Samudrik Shastra About Palm Colour

हथेली के रंग से जानिये इंसान के स्वभाव के बारे में | Samudrik Shastra About Palm Colour

सफेद रंग

  • सफेद रंग रक्त की कमी से भी हो सकता है। स्वच्छ सफेद रंग आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक भी कहा जा सकता है।
  • ऐसे लोग आम तौर पर शांत स्वभाव के होते हैं। इस तरह की हथेली वाले लोग किसी भी कार्य के प्रति उत्साहित नहीं होते हैं।
  • ऐसे लोग आमतौर पर अकेला में रहना पसंद करते हैं। इनमें एकाग्रता की कमी होती है इस कारण इन पर पैसों का भी आभाव रहता है।

लाल रंग

  • हथेली में लाल रंग वाले क्रोधी स्वभाव, अदूरदर्शिता, अविश्वासी व सनकी होते हैं। हथेली में पसीना व मटमैलापन भी इन्हीं बातों को दर्शाता है।
  • आमतौर पर ऐसी हथेली वाले लोग बड़े काम करते हैं। इस कारण इन्हे ज्यादा शारीरिक मेहनत नहीं करना पड़ती है।

नीला रंग

  • नीले रंग की हथेली रक्त विकार, रोगी जीवन के प्रति उदासीनता का प्रतीक है।
  • इन लोगों को जीवन में दरिद्रता का सामना करते हैं। इन पर आर्थिक तंगी बनी ही रहती है।

पीला रंग

  • हथेली पीले रंग लिए हुए हो तो जातक में रक्त की कमी, किसी न किसी रोग से पीड़ित, मंदबुद्धि, कर्महीन, अस्वस्थ अर्थात जीवन में असफलताओं का सामना करते रहना।
  • पीले रंग की हथेली वाली औरतें पुरुष की ओर जल्दी आकर्षित हो जाती है और यदि पुरुष की हथेली का रंग पीला है तो वह किसी स्त्री की ओर जल्दी आकर्षित हो जाता है।

गुलाबी रंग

  • हथेली का रंग गुलाबी हो तो जातक स्वस्थ, प्रेम, दया, करुणा का सागर, सहृदय, शालीन, मेहनती, भावुक, उन्नतिशील, उच्च आदर्श विचार वाला, जीवन जीने की कला का गुणी होगा।
  • लेकिन कोई इनकी बात न माने तो ये जल्दी गुस्सा भी हो जाते हैं। जिन लोगों की हथेली का रंग गहरा गुलाबी होता है वह शाही सुख प्राप्त करने वाला होता है। इन पर पैसों की कमी नहीं रहती।

काले एवं धब्बेदार

  • हथेली में काले एवं धब्बेदार रंग वाला जातक दुष्प्रवृत्ति का होगा अर्थात जीवन असफलताओं से भरा हुआ होगा।
  • ऐसी हथेली वाले लोग नशे की लत के शिकार हो सकते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में सुख-सुविधाओं का आभाव रहता है।

अन्य सम्बंधित लेख –

  • चेहरे के ये 25 तिल- जानिए क्या बताते है आपके बारे में
  • सामुद्रिक शास्त्र- फेस का शेप देखकर जानिए अपनी और दूसरों की खास बातें
  • समुद्र शास्त्र- जानिए होंठ, गाल और आँखों से इंसान का नेचर
  • समुद्र शास्त्रः जानिए ठोड़ी से इंसान का नेचर
  • हस्त रेखा ज्योतिष- 15 बातें जो जीवन रेखा देखकर मालूम हो सकती हैं

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme