Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Right Age For Marriage According To Zodiac Sign

राशि अनुसार जानिए किस उम्र में शादी करना होता है शुभ

Posted on April 1, 2018 by Pankaj Goyal

Right Age For Marriage According To Zodiac Sign | जीवन के सोलह संस्कारों में से एक है विवाह। ये एक अनिवार्य संस्कार है और इसका महत्व काफी अधिक है, क्योंकि इसके बाद जीवन पूरी तरह बदल जाता है। कुछ लोग शादी का निर्णय जल्दबाजी में कर लेते हैं, इस कारण परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर अपनी राशि के हिसाब से सही उम्र में शादी की जाए तो वैवाहिक जीवन में सफलता की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। यहां जानिए राशि अनुसार शादी की सही उम्र…

Right Age For Marriage According To Zodiac Sign

मेष राशि
मेष राशि के लोगों में धैर्य की कमी होती है, इस कारण वे हर काम जल्दी से जल्दी पूरा करने की कोशिश करते हैं। ये लोग शादी के लिए भी थोड़ी जल्दी करते हैं, लेकिन इनके लिए 26 की उम्र के बाद शादी करना ज्यादा शुभ रहता है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग अपने सही जीवन साथी की तलाश में इंतजार करते हैं। इन लोगों के लिए विवाह की सबसे अच्छी उम्र 30 साल रहती है।

मिथुन राशि
जिन लोगों की राशि मिथुन है, उनके लिए विवाह की सबसे अच्छी उम्र है 30। 30 वर्ष के बाद ये लोग शादी करते हैं तो इनका भाग्योदय हो सकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोग कम उम्र में ही जीवन साथी चुन लेते हैं। इस कारण जल्दबाजी में गलत निर्णय कर लेते हैं। इन लोगों को शादी के लिए 30 वर्ष तक इंतजार करना चाहिए। इसके बाद शादी करना ज्यादा शुभ हो सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोग व्यवहार कुशल होते हैं, इस कारण इनके संबंध लंबे समय तक बने रहते हैं। अगर इनकी शादी देर से भी होती है तो ये सुखी रहते हैं। इनके लिए विवाह की सही उम्र 35 वर्ष के बाद रहती है।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोग छोटी उम्र में ही प्रेम प्रसंग में पड़ जाते हैं। ये लोग जीवन साथी के प्रति वफादार रहते हैं। इनके लिए शादी की सही उम्र 25-26 वर्ष रहती है।

तुला राशि
इस राशि के लोग धैर्यवान होते हैं, लेकिन कभी-कभी मानसिक रूप से अशांत हो जाते हैं। इन लोगों के लिए शादी की सही उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच रहती है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले अपने जीवन साथी पर अधिकार जताने की कोशिश करते हैं। ये लोग हर काम जल्दी से जल्दी पूरा करना चाहते हैं। अगर से शादी भी जल्दी कर लेते हैं तो इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों के लिए शादी की सही उम्र 30 वर्ष के बाद रहती है।

धनु राशि
धनु राशि के लोग किसी भी बात को आसानी से समझते नहीं हैं। हर चीज की जांच-पड़ताल करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचते हैं। इन लोगों के लिए शादी की सही 34 साल के बाद रहती है।

मकर राशि
मकर राशि के लोग किसी भी उम्र में शादी कर सकते हैं। ये लोग अपने जीवन के प्रति गंभीर रहते हैं। इस कारण हर हालात से निपटना जानते हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग जीवन के प्रति सकारात्मक रहते हैं। परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं। इनके लिए शादी की सही उम्र 32 वर्ष के बाद रहती है।

मीन राशि
मीन राशि के लोग बहुत सी योजनाएं बनाते हैं और उन योजनाओं पर आसानी से अमल भी कर लेते हैं। अगर ये लोग 26 वर्ष की उम्र के शादी करते हैं तो इनका भाग्योदय हो सकता है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

अन्य सम्बंधित लेख – 

  • राशि अनुसार लक्ष्मी मंत्र- ये हैं अचूक 12 लक्ष्मी मंत्र
  • ज्योतिष उपाय- इन 9 में से कोई भी 1 उपाय करने से चमक सकती है किस्मत
  • लाल किताब के 25 अचूक टोटके और उपाय
  • Rashi Mantra : जानिए राशि अनुसार अचूक दिव्य मंत्र
  • जानिए किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme