Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Mohini Ekadashi Ke Upay

मोहिनी एकादशी के उपाय | Mohini Ekadashi Ke Upay

Posted on April 26, 2018May 16, 2019 by Pankaj Goyal

Mohini Ekadashi Ke Upay | शास्त्रों के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते हैं। इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार लिया था। धर्म ग्रंथों में सभी एकादशियों का विशेष महत्व बताया गया है तथा प्रत्येक एकादशी को करने योग्य कुछ विशेष उपाय बताये गए हैं। मान्यता है की एकादशी के दिन किये गए उपाय शीघ्र फल देते हैं। यहाँ जानते है मोहिनी एकादशी को करने योग्य कुछ विशेष उपाय –

यह भी पढ़े – मोहिनी एकादशी एकादशी व्रत कथा एवं व्रत विधि

Mohini Ekadashi Ke Upay

मोहिनी एकादशी के उपाय | Mohini Ekadashi Ke Upay

1. मोहिनी एकादशी को एक बांसुरी खरीदकर किसी विष्णु मंदिर में दान करें। इस उपाय से आपका सोया भाग्य जाग सकता है और आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

2. एकादशी की सुबह किसी राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर दर्शन करें व पीले फूलों की माला अर्पण करें। इससे आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं।

3. एकादशी की शाम पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं। इससे आपकी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

4. एकादशी के दिन किसी विष्णु मंदिर में पीले रंग का झंडा (ध्वज) दान करें। इससे भी आपको फायदा हो सकता है।

5. किसी विष्णु मंदिर में अनाज (गेहूं, चावल) अर्पित करें और बाद में इसे गरीबों को दान कर दें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

6. सुख-समृद्धि के लिए एकादशी पर पीले चंदन या केसर में गुलाब जल मिलाकर माथे पर टीका या बिंदी लगाएं। ये उपाय रोज भी कर सकते हैं।

7. एकादशी पर दक्षिणावर्ती शंख में कच्चा दूध व केसर डालकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं।

8. एकादशी की शाम तुलसी के पौधे के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं और तुलसी के पौधे को प्रणाम करें।

9. पीपल में भगवान विष्णु का वास माना गया है। इसलिए एकादशी पर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

10. इस दिन भगवान विष्णु को कमल का फूल या अन्य कोई पीले रंग का फूल चढ़ाना शुभ रहता है।

11. एकादशी पर भगवान विष्णु को हरश्रंगार का इत्र अर्पित करें। इससे भी आपकी हर कामना पूरी हो सकती है।

12. भगवान विष्णु को पीतांबरधारी कहते हैं, इसलिए एकादशी पर उन्हें पीले वस्त्र अर्पित करना चाहिए।

13. एकादशी पर भगवान विष्णु को तुलसी की माला अर्पित करें। इससे भी भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

अन्य संबंधित लेख

  • पुत्रदा एकादशी व्रत कथा एवं व्रत विधि
  • Jal Jhulani Ekadashi | जल झुलनी एकादशी व्रत कथा | व्रत विधि | महत्व
  • देवशयनी एकादशी – व्रत कथा, महत्व व पूजन विधि
  • Vaman Ekadashi | वामन एकादशी व्रत कथा | व्रत विधि | महत्व
  • Indira Ekadashi | इंदिरा एकादशी व्रत कथा, व्रत विधि व महत्व

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme