Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Ekadashi Ke Upay

एकादशी के उपाय | Ekadashi Ke Upay

Posted on April 21, 2018February 23, 2020 by Pankaj Goyal

Ekadashi Ke Upay | एकादशी के उपाय | हमारे शास्त्रों में एकादशी के व्रत की बड़ी ही महिमा बताई है। इस व्रत को समस्त व्रतों में सबसे श्रेष्ठ माना गया है। धर्म ग्रंथों में एकादशी को करने योग्य कुछ ऐसे उपाय बताये गए है जिन्हें करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ ही माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती हैं। इन उपायों को करने से जीवन के कष्टों का निवारण होता है और सौभाग्य के द्वार खुलते है। आइये जानते है एकादशी ये उपाय –

यह भी पढ़े – एकादशी के दिन वर्जित है ये 11 काम

Ekadashi Ke Upay
एकादशी के उपाय | Ekadashi Ke Upay

1. एकादशी की शाम तुलसी के सामने गाय के घी का दीपक लगाए और ॐ वासुदेवाय नमः मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें। इससे घर में सुख शांति बनी रहती है और संकट नहीं आता हैं।

2. एकादशी पर भगवान विष्णु के मंदिर में एक नारियल व थोड़े बादाम चढ़ाएं। इस उपाय से जीवन में आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती हैं व कार्यों में समस्त बाधाएं भी दूर हो जाती हैं।

3. एकादशी पर भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती हैं।

4. एकादशी पर भगवान विष्णु को खीर में तुलसी के पत्ते डाल कर भोग लगाए। इससे घर में शांति बनी रहती हैं।

5. एकादशी पर पीले रंग के फल, कपड़ें व अनाज भगवान विष्णु को अर्पित करें। बाद में ये सभी चीज़ें गरीबों को दान कर दें।

6. एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन करते समय कुछ पैसे भगवान विष्णु के सामने रख दें। फिर पूजन के पश्चात यह पैसे अपने पर्स में रख लें। अब हर एकादशी पर पूजन के समय यह सिक्के भी पर्स से निकालकर पूजन में रखें। और पूजन के पश्चात पुनः अपने पर्स में रख लें। इस उपाय को करने से पैसों की तंगी नहीं रहती हैं।

7. एकादशी पर पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। पीपल में भगवान विष्णु का वास माना जाता हैं। इससे क़र्ज़ से मुक्ति मिलती हैं।

8. एकादशी के दिन जल में आंवले का रस डालकर स्नान करने से बहुत पुण्य प्राप्त होता हैं। शास्त्रों के अनुसार जो भी ऐसा करता है उसके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं।

9. एकादशी पर सुहागिन स्त्रियों को अपने घर बुलाकर फलाहार करवाये व उन्हें सुहाग की सामग्री भी भेंट करें।

10. एकादशी के दिन रात्रि में विष्णु जी के सामने नौ बत्तियों का दीपक जलाएं और एक दीपक ऐसा जलाएं जो रात भर जलता रहे। इससे माँ लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं।

11. एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं।

12. एकादशी की सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा का केसर मिले दूध से अभिषेक करें।

13. एकादशी की सुबह स्नान आदि करने के बाद श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

14. एकादशी पर तुलसी की माला से ॐ नमो वासुदेवाय नमः का जाप करें।

15. एकादशी के दिन सात पिली कौड़ियों और सात हल्दी हल्दी की गांठों को पीले कपड़ें में लपेटकर तिजोरी में रखें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी दोनों ही प्रसन्न होते हियँ।

16. एकादशी पर दक्षिणावर्त शंख की पूजा करने से भी भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी प्रसन्न होते है। इससे धन लाभ भी होता हैं।

अन्य सम्बंधित लेख – 

  • एकादशी के द‌िन चावल और चावल से बनी चीजें क्यों नहीं खानी चाह‌िए?
  • Nirjala Ekadashi | निर्जला एकादशी व्रत कथा | व्रत विधि | महत्व
  • Jal Jhulani Ekadashi | जल झुलनी एकादशी व्रत कथा | व्रत विधि | महत्व
  • वराह अवतार कथा – जब हिरण्याक्ष का वध करने के लिए विष्णु बने वराह
  • देवशयनी एकादशी – व्रत कथा, महत्व व पूजन विधि

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme