Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Egyptian Astrology In Hindi

मिस्र ज्योतिष शास्त्र से जानिये आपकी राशि और भविष्य

Posted on February 28, 2018February 28, 2018 by Pankaj Goyal

Egyptian Astrology In Hindi | Egyptian Zodiac Sign By Date Of Birth | मिस्र सभ्यता कुछ सबसे प्राचीन और उन्नत सभ्यताओं में माना जाता है। भारतीय ज्योतिष की तरह ही उनका भी अपना ज्योतिष शास्त्र है, इसकी गणनाएं हिंदू ज्योतिषशास्त्र की गणनाओं से अलग होती हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इनमें भी व्यक्ति के जन्म के आधार पर उन्हें 12 राशियों में बांटा गया है और राशि के अनुसार ही उनका व्यतित्व भी निर्धारित है।

Egyptian Astrology In Hindi

मिस्र सभ्यता और ज्योतिष विधि…. | Egyptian Astrology In Hindi
मिस्त्र ज्योतिष के अनुसार काल चक्र को 12 राशियों में बांटा गया है। मिस्र की इस प्राचीन ज्योतिष पद्धति में अंकशास्त्र की तरह जन्म तिथि के अनुसार राशि निर्धारित होती है। उनकी राशियों का नाम यहां के देवताओं के नाम पर रखा गया है। आइए जानते हैं मिस्त्र की 12 राशियों व उनसे जुड़ी रोचक बातों के साथ ही कैसे किया जाता है इन राशियों का निर्धारण और उनका प्रभाव।

मिस्त्र की 12 राशियां

1. नाइल- जिन लोगों की जन्म तारीख जनवरी 1-7, जून 19-28, सितंबर 1-7, नवंबर 18-26 के बीच होती है। उनकी राशि नाइल मानी जाती है। यह राशि इनोवेशन का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे लोग हमेशा कुछ नया करने में यकीन करते हैं।इस चिह्न के अंतर्गत पैदा होने वाले लोग बहुत भावुक होते हैं और हमेशा लड़ाई झगड़ों से बचने की कोशिश करते हैं। जीवन के प्रति इनका नजरिया बेहद सकारात्मक होता है। ये सबसे अधिक आमोन रा और सेत राशि के लोगों के साथ अच्छी बोडिंग महसूस करते हैं।

2. आमोन-रा – जनवरी 8-21, फरवरी 1-11 के बीच जन्म लेने वाले लोगों की राशि आमोन मानी जाती है। मिस्र की दूसरी राशि चिह्न है आमोन रा। इसके अंतर्गत आने वाले लोग बेहतरीन नेता होते हैं। इनकी मैनेजमेंट स्किल कमाल की होती है। ये बहुत आत्मविश्वासी और अनुशासित होते हैं। ये दूसरों के लिए प्रेरणा होते हैं। ऐसे लोग सलाहकार और मैनेजमेंट जैसे पेशे में सफलता प्राप्त करते हैं। नाईल और होरस राशि के लोगों के साथ ये ज्यादा बेहतर महसूस करते हैं।

3. मुठ – जनवरी 22-31, सितंबर 8-22 जिनकी डेट ऑफ बर्थ होती है उन लोगों का राशि चिह्न है मुठ। मिस्र में मुठ को माता का प्रतीक होता है। इस राशि के अंतर्गत जन्मे लोग आदर्श माता-पिता साबित होते हैं। ये तार्किक और व्यवहारिक सोच के मालिक होते हैं। अगर कॅरियर के रूप में ये लॉ, टीचिंग या नर्सिंग चुनते हैं तो ज्यादा सफल होते हैं। ये आमोन रा और थॉथ राशि वाले लोगों के साथ ज्यादा सहज होते हैं।

4.गेब- जिन लोगों की जन्म तारीख फरवरी 12-29 अगस्त 20-31 के बीच होती है। गेब राशि के लोग दयालु और संवेदनशील होते हैं। ये अपने सहज ज्ञान और भावनाओं पर बहुत यकीन करते हैं और अपने आस-पास होने वाली घटनाओं से काफी प्रभावित रहते हैं। ये पर्यावरण और पृथ्वी को होने वाले नुकसानों के प्रति जागरुक होते हैं। सेत और होरस राशि के साथ सहज महसूस करते हैं।

5.ओसिरिस- मार्च 1-10, नवंबर 27,दिसंबर 18 तक जन्म लेने वाले लोगों की राशि ओसोरिस है। ओसिरिस राशि के अंतर्गत जन्मे लोग डबल फेस्ड होते हैं। जहां उनका एक पक्ष मजबूत होता है वहीं दूसरा पक्ष कमजोर होता है। इस राशि के लोग इंडिपेंडेंट सोच के होते हैं और बड़े ही उत्साह के साथ अपनी लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं। इनके व्यक्तित्व में अदभुत ऊर्जा होती है। इनकी आइसिस और थॉथ राशि के लोगों के साथ अच्छी बांडिंग होती है।

6. आइसिस- मार्च 11-31, अक्टूबर 18-29, दिसंबर पर 19-31 के बीच जिनकी डेट ऑफ बर्थ होती है। वे लोग आइसिस राशि के माने जाते हैं। वे लोग बहुत सीधे और सरल स्वभाव के होते हैं। उन्हें किसी भी तरह की गलतफहमी पसंद नहीं होती। ये जिन्हें प्यार करते हैं उनके लिए बहुत प्रोटेक्टिव होते हैं। ये एनर्जेटिक और खुशमिजा़ज व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। इस राशि के जातक ओसिरिस और थॉथ राशि के जातकों के साथ सहज होते हैं।

7. थॉथ – अप्रैल 1-19, नवंबर 8-17 के बीच जिनकी जन्म तारीख होती है। उनकी राशि थॉथ होती है। थॉथ को ज्ञान का देवता माना जाता है। इनमें परेशानियां सुलझाने की अद्भुत क्षमता होती है। इनकी मेमोरी बहुत अच्छी होती है। ये दूसरों के किए अच्छे कामों को कभी नहीं भूलते। स्वभाव से बहुत प्यार करने वाले होते हैं और हमेशा एक स्थायी रिश्ते की तलाश में रहते हैं। इस राशि के लोग बास्त और आईसिस राशि वालों के साथ बहुत ही सहज होते हैं।

8.होरस -अप्रैल 20-मई 7, अगस्त 12-19 के बीच जिन लोगों का जन्मदिन होता है। उनकी राशि होरस होती है। इस राशि के अंतर्गत जन्मे लोग बहुत पराक्रमी होते हैं। अपने लक्ष्य को पाने के लिए किसी भी तरह का रिस्क उठाने से पीछे नहीं हटते। स्वभाव से बेहद आशावादी होते हैं और जिंदगी में कुछ बेहतर पाने की चाहत रखते हैं। इस राशि के जातक बास्त और गेब राशि के साथ ज्यादा सहज महसूस करते हैं।

9. अनूबिस – मई 8-27, जून 29 से जुलाई 12 के बीच जिन लोगों की जन्म दिनांक होती है। वे लोग प्यार में बहुत यकीन करते हैं, स्वभाव से अत्यंत भावुक और शांत होते हैं। इन्हें आत्मनिर्भर होने में समय लगता है। ये भले ही अंतर्मुखी स्वभाव के हों, लेकिन बहुत आत्मविश्वासी और सकारात्मक होते हैं। बास्त और आइसिस राशि के साथ इनके रिश्ते ज्यादा अच्छे होते हैं।

10. सेत – मई 28 – जून 18, सितंबर 28 – अक्टूबर 2 जिन लोगों की जन्म तारीख होती है। उनकी राशि सेत है। इस राशि में जन्मे लोग परफेक्शनिस्ट होते हैं और हमेशा बदलाव की तलाश में रहते हैं। ये बहुत अच्छा बोलते हैं और हमेशा आकर्षण का केंद्र बने रहना चाहते हैं। ये बहिर्मुखी स्वभाव के होते हैं और जीवन की चुनौतियों से इन्हें प्यार होता है। इस राशि के जातक गेब और नाईल राशि के लोगों के साथ बहुत सहज होते हैं।

11. बास्त – जुलाई 14 – 28, सितंबर 23-27, अक्टूबर 3-17 के बीच जिन लोगों की जन्म तारीख होती है। वे लोग बास्त राशि के होते हैं। इस राशि के लोग हमेशा मानसिक तलाश में रहते हैं। इनमें सहज ज्ञान की भावना होती है, इसी कारण ये दूसरों की अच्छी सोच और इरादों को ही जल्दी समझ पाते हैं। अध्यात्म की तरफ इनका खास झुकाव होता है। इस राशि के लोगों का सेक्मेट और होरस राशि के जातकों के साथ इनके अच्छे संबंध होते हैं।

12. सेक्मेट – जुलाई 29 – अगस्त 11, अक्टूबर 30 – नवंबर 7 के बीच जन्मे लोग इस राशि से संबंध रखते हैं। ये लोग बहुत डाउन टू अर्थ होते हैं और साथ ही बुद्धिमान भी। इस राशि में जन्मे ज्यादातर लोग बड़े पदों पर होते हैं। ये लोग अपना काम परफेक्शन के साथ करते हैं। इनमें न्याय की अच्छी समझ होती है। इस राशि के लोग जज या सीईओ जैसे बड़े पदों के लिए सबसे अधिक योग्य होते हैं। इस राशि के जातक बास्त और गेब राशि के लोगों के साथ ज्यादा सहज होते हैं।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

अन्य सम्बंधित लेख : – 

  • राशिनुसार जानिए किससे कैसा होगा प्रेम-प्रसंग
  • जानिए किस राशि के लोग बनते है बेस्ट कपल
  • शकुन शास्त्र – जानिए कुत्तों से जुड़े शकुन-अपशकुन
  • 10 सिद्ध टोटके, जो दिलाए सभी संकटों से मुक्ति
  • हस्तरेखा ज्योतिष – जानिए क्या कहता है आपकी हथेली का रंग

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/23/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme