Metals According To Zodiac | ज्योतिष में नौ ग्रह बताए गए हैं और सभी ग्रहों से संबंधित अलग-अलग धातुएं बताई गई हैं। कुंडली में अगर कोई ग्रह अशुभ हो तो उससे संबंधित उपाय करने से दोषोंं से मुक्ति मिलती है। ग्रह दोष दूर करने का एक उपाय ये भी है कि हमारी राशि के स्वामी ग्रह और मित्र ग्रहों से संबंधित धातु अपने पास रखी जाए। धातु की अंगूठी बनवाकर हाथ की उंगलियों में या चेन बनवाकर गले में या ब्रेसलेट के रूप में हाथ में धारण कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो शुभ धातु की कोई अन्य वस्तु भी अपने साथ रख सकते हैं। यहां जानिए किस राशि के लिए कौन सी धातु भाग्यशाली है…
यह भी पढ़े – कछुए वाली अंगूठी पहनने की विधि और फायदे

राशिनुसार भाग्यशाली धातुएं | Metals According To Zodiac
सोना- गुरु सोने का कारक ग्रह है। ये धातु मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि के लिए शुभ रहती है।
तांबा- इस धातु का कारक ग्रह सूर्य है। जिन लोगों की राशि मेष, सिंह या वृश्चिक है, उनके लिए ये धातु फायदेमंद रहती है।
लोहा- ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव लोहे के कारक ग्रह हैं। ये धातु, मकर और कुंभ के लिए श्रेष्ठ फल देने वाली मानी गई है।
चांदी- इस धातु का स्वामी चंद्र है। ये धातु वृषभ, कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन के लिए फायदेमंद होती है।
पीतल- इस धातु का संबंध गुरु ग्रह है। जिन लोगों की राशि मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन के लिए लाभदायक हो सकती है।
कांसा- ये एक मिश्रित धातु है। ये बुध ग्रह से संबंधित धातु मानी गई है। मिथुन और कन्या राशि के लिए ये धातु बहुत शुभ रहती है।
अन्य सम्बंधित लेख –
- काले घोड़े की नाल के अचूक ज्योतिष उपाय
- ज्योतिष उपाय- इन 9 में से कोई भी 1 उपाय करने से चमक सकती है किस्मत
- लाल किताब के 25 अचूक टोटके और उपाय
- तांबे की अंगूठी पहनने के लाभ
- जानिए किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब