Dhanu Rashi In Hindi | Sagittarius Zodiac | ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे है, वे लोग धनु राशि के होते हैं। धनु राशि का चिह्न धनुषधारी है। इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। यहां जानिए धनु राशि के लोगों की खास बातें…
यह भी पढ़े – मकर राशि के लोगों में होती है यह ख़ास बातें

धनु राशि वाले जातक की ख़ास बातें | Dhanu Rashi In Hindi | Sagittarius Zodiac |
1. धनु राशि के लोगों का पूरा जीवन मेहनत करके कमाने में जाता है। इस राशि के कुछ लोग अपने पुश्तैनी काम को ही आगे बढ़ाते हैं।
2. धनु राशि वाले काफी खुले विचारों के होते हैं। जीवन के अर्थ को अच्छी तरह समझते हैं।
3. ये लोग दूसरों के बारे में जानने की कोशिश हमेशा करते रहते हैं।
4. धनु राशि वालों को जीवन में रोमांच काफी पसंद होता है। ये निडर और आत्म विश्वास से भरपूर होते हैं।
5. ये लोग अत्यधिक महत्वाकांक्षी और स्पष्टवादी होते हैं। कई बार स्पष्टवादिता के कारण दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचा देते हैं।
6. ये लोग ऐसा मानते हैं कि जो कुछ इन्होंने परखा है, वही सत्य है। ये पुरानी विचारधारा से थोड़ी दूर रहते हैं।
7. धनु राशि के लड़के मध्यम कद काठी वाले के होते हैं। इनके बाल सुंदर और आंखें बड़ी होती हैं। इनमें धैर्य की कमी होती है।
8. इस राशि के लोग पढ़ाई और करियर के कारण अपने वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करते हैं।
9. ये लोग हमेशा कोशिश करते हैं कि जीवन साथी को शिकायत का मौका न मिले, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है।
10. धनु राशि की लड़कियां आसानी से किसी से दोस्ती नहीं करती हैं। ये अच्छी श्रोता होती हैं और इन्हें खुले विचार वाले और ईमानदार लोग पसंद होते हैं।
ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े – ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख
अन्य सम्बंधित लेख : –
- राशिनुसार जानिए किससे कैसा होगा प्रेम-प्रसंग
- जानिए किस राशि के लोग बनते है बेस्ट कपल
- शकुन शास्त्र – जानिए कुत्तों से जुड़े शकुन-अपशकुन
- 10 सिद्ध टोटके, जो दिलाए सभी संकटों से मुक्ति
- हस्तरेखा ज्योतिष – जानिए क्या कहता है आपकी हथेली का रंग