Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Chandra Grahan Ke Upay

चंद्र ग्रहण के उपाय (राशि अनुसार) | Chandra Grahan Ke Upay

Posted on January 26, 2018 by Pankaj Goyal

Chandra Grahan Ke Upay | जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते है तो यह खगोलीय घटना चंद्र ग्रहण कहलाती है। चंद्र ग्रहण का ज्योतिष में बड़ा ही महत्तव है। जिस दिन ग्रहण रहता है, उस दिन ग्रहण के समय से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण वाले दिन कुछ खास उपाय किए जाए तो कुंडली के दोषों को दूर किया जा सकता है। ध्यान रखें सूतक काल में पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए, इसीलिए पूजा-पाठ से संबंधित उपाय सूतक से पहले करना चाहिए।

यह भी पढ़े  – अशुभ चंद्रमा के उपाय | Ashubh Chandrma Ke Upay

Chandra Grahan Ke Upay

चंद्र ग्रहण वाले दिन ध्यान रखना चाहिए ये बातें
सूतक के समय और ग्रहण के समय भगवान की मूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिए। इस दिन भगवान के नाम का जाप करते हुए दान करना चाहिए। पवित्र नदी में स्नान, हवन आदि कर्म करने से पुराने पाप नष्ट होते हैं और किस्मत का साथ मिल सकता है।

राशि अनुसार चंद्र ग्रहण के उपाय | Chandra Grahan Ke Upay

1. मेष- मेष राशि के लोगों को परेशानियों से बचने के लिए मंगल से संबंधित वस्तु जैसे गुड़ और मसूर की दाल का दान करना चाहिए।

2. वृषभ- वृष राशि के लोग मानसिक तनाव को दूर करने के लिए इस दिन श्री सूक्त का पाठ करें और मंदिर में अन्न दान करें।

3. मिथुन- मिथुन राशि के लोग बीमारियों को और गरीबी को दूर करने के लिए गाय को पालक या हरी घास खिलाएं, किसी गौशाला में धन का दान करें।

4. कर्क- जिन लोगों की राशि कर्क है, उन्हें इस दिन सूतक से पहले शिवजी की विशेष पूजा करनी चाहिए। ऊँ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

5. सिंह- इस राशि के लोगों को क्रोध जल्दी आता है। इन्हें क्रोध पर काबू पाने के लिए इस दिन गायत्री मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। दान करें।

6. कन्या- धन संबंधी कामों की परेशानियों को दूर करने के लिए किसी किन्नर को हरी चूड़ियां दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला- चंद्र ग्रहण वाले दिन सूतक से पहले श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करें।

8. वृश्चिक-मानसिक तनाव दूर करने के लिए हनुमानजी के सामने घी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

9. धनु- पैसों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। गाय फल खिलाएं।

10. मकर- जिन लोगों की राशि मकर है, उन्हें बीमारियों से बचने के लिए सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। काले तिल का दान करें।

11. कुंभ- चंद्र ग्रहण वाले दिन सूतक से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करें। काली उड़द का दान करें।

12. मीन-इस राशि के लोग सूतक से पहले भगवान विष्णु की पूजा करें और गरीबों को केले बाटें।

यह भी पढ़े – 

  • शनिश्चरी अमावस्या के उपाय (राशि अनुसार)
  • राशि अनुसार लक्ष्मी मंत्र- ये हैं अचूक 12 लक्ष्मी मंत्र
  • राशि अनुसार इन उपायों से दूर हो सकती है घर-परिवार की दरिद्रता
  • भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय (राशि अनुसार)
  • जानिए राशि अनुसार प्रेमियों का स्वभाव

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme