Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Laughing Buddha Tips in Hindi

कौन थे लाफिंग बुद्धा, जानिए इनसे जुड़े उपाय

Posted on December 1, 2017December 1, 2017 by Pankaj Goyal

Laughing Buddha Tips in Hindi | Laughing Buddha Ke Upay | जिस प्रकार भारत में वास्तु है, ठीक उसी प्रकार चीन में फेंगशुई है। भारत में कुबेर देव धन के देवता हैं और चीन में लाफिंग बुद्धा। फेंगशुई की मान्यता है कि घर में लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से सौभाग्य बढ़ता है। इसीलिए भारत में भी काफी लोग अपने-अपने घरों में और दुकानों में इनकी मूर्तियां रखते हैं। यहां जानिए आखिर लॉफिंग बुद्धा कौन थे और घर में इनकी मूर्ति कैसे रखनी चाहिए…

यह भी पढ़े – फेंगशुई – जानिए किस धातु के कछुए को रखने से होता है क्या फायदा

Laughing Buddha Tips in Hindi

महात्मा बुद्ध के शिष्य थे लॉफिंग बुद्धा
महात्मा बुद्ध के कई शिष्यों में से एक थे जापान के होतेई। मान्यता के अनुसार होतेई बौद्ध बने और जैसे ही उन्हें आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई तो वे जोर-जोर से हंसने लगे। इसके बाद उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य था लोगों को हंसाना और सुखी बनाना। होतेई जहां भी जाते वहां लोगों को हंसाते और लोग उनके साथ काफी खुश रहते थे। इसीकारण जापान में लोग उन्हें हंसता हुआ बुद्धा यानी लॉफिंग बुद्धा कहने लगे। धीरे-धीरे उनके अनुयायियों की संख्या बढ़ती गई, एक देश से दूसरे देश और अब पूरी दुनिया में उन्हें मानने वालों करोड़ों लोग हैं।

जबकि चीन में प्रचलित मान्यता के अनुसार लॉफिंग बुद्धा चीनी देवता हैं। चीन में इन्हें पुताइ के नाम से जाना जाता है। वे एक भिक्षुक थे और उन्हें मौज-मस्ती करना, घुमना-फिरना बहुत पसंद था। वे जहां भी जाते थे, वहां अपना बड़ा पेट और विशाल बदन दिखाकर सभी को हंसाते थे। तभी से लोग इन्हें देवता की तरह मानने लगे और इनकी मूर्तियां घर में रखने लगे।

Laughing Buddha Tips in Hindi | लाफिंग बुद्धा के उपाय
फेंगशुई के अनुसार सही जगह पर लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से घर की नकारात्मकता खत्म होती है और घर में सकारात्मकता बढ़ती है। जिससे सुख-समृद्धि का आगमन घर में होता है। जानिए घर में लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति कहां कैसे रखना चाहिए…

1. लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति मुख्य दरवाज़े के सामने न रखे।

2. लाफ‌िंग बुद्धा को घर या दफ्तर में जहां भी रखें इस बात का ध्यान रखें क‌ि उसकी ऊंचाई आपकी आंखों के बराबर तक हो। यानी लाफ‌िंग बुद्धा इस तरह हो क‌ि आते आते आपकी सीधी नजर उस पर पड़े। अध‌िक ऊंचाई या नीचे इसे नहीं रखना चाह‌िए।

3. जो लोग पैसा इकठ्ठा नहीं कर पा रहे हैं उन्हें धन की पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखनी चाहिए। इससे धन संबंधी कामों में लाभ मिल सकता हैं।

4. अगर कामों में सफलता नहीं मिल पा रही है तो दोनों हाथों में कमंडल लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखनी चाहिए।

5. क‌िसी भी घर में पूर्व द‌िशा को पर‌िवार के भाग्‍य और सुख शांत‌ि का स्‍थान कहा जाता है। आप अपने घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ाना चाहते हैं तो एक लाफ‌िंग बुद्धा पूर्व द‌िशा में रखें जो अपने दोनों हाथों को उठाकर हंस रहे हों।

6. फेंगशुई के न‌ियम के अनुसार लाफ‌िंग बुद्धा को अपने घर में दक्ष‌िण पूर्व द‌िशा में रखें तो इस द‌िशा की सकारात्‍मक उर्जा बढ़ जाती है जो धन औ सुख को आकर्ष‌ित करती है। घर में रहने वालों की आमदनी बढ़ती है। नौकरी व्यवसाय आपके व‌िरोध‌ियों से आप परेशान हैं तो इसमें भी यह राहत द‌िलाता है।

7. सामान्यतौर पर लाफिंग बुद्धा की मूर्ति मिट्टी से बनी होती है लेकिन आप धातु का लाफिंग बुद्धा भी रख सकते हैं। लेकिन इसका प्रभाव अलग होता है। ऐसे व्यक्ति जो कभी निर्णय नहीं ले पाते, जिनकी निर्णय क्षमता बहुत कमजोर होती है वे धातु से बने, हंसते हुए बुद्धा की प्रतिमा अपने घर या ऑफिस में रख सकते हैं। इससे आपकी निर्णय क्षमता और अधिक बढ़ जाएगी।

8. अगर आपके घर में कोई बीमार है लेकिन किसी भी परीक्षण में यह साबित नहीं हो पा रहा कि दरअसल बीमारी क्या है तो हाथ में वु लु लिए लाफिंग बुद्धा को बीमार व्यक्ति के तकिए के पास रख देना चाहिए। जल्द ही जांच में उसकी बीमारी का पता चल जाएगा। वु लु एक प्रकार का चीनी फल है जो पीले रंग का होता है।

9. अगर आपको लगता है कि आपके घर में कोई जादू-टोना करता है या किसी की बुरी नजर आपके घर के सदस्यों पर पड़ी है तो आपको ड्रैगन पर बैठे, दिव्य शक्तियों के स्वामी लाफिंग बुद्धा को अपने घर में रखना चाहिए।

10. धन की पोटली अपने कांधे पर टांगे लाफिंग बुद्धा किसी भी घर या ऑफिस के लिए शुभ माने गए हैं, वहीं बच्चों के साथ बैठे लाफिंग बुद्धा संतान प्राप्ति के लिए रखे जाते हैं।

ज्योतिष से सम्बंधित सम्पूर्ण  लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :

  • फेंगशुई टिप्स – घर में जरूर रखें ये 6 चीजें, मानी जाती हैं भाग्यशाली
  • जानिए राशि अनुसार (नाम के पहले अक्षर से) जातक की ख़ास 15 बातें
  • Feng Shui Tips in Hindi: बड़े काम के 15 फेंगशुई टिप्स
  • बेडरूम में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, दांपत्य जीवन में बना रहेगा प्यार
  • आर्थिक नुकसान का कारण बनते हैं ये 5 वास्तुदोष

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
वास्तु पुरुष कौन है, वास्तु पुरुष की उत्पत्ति, वास्तु पुरुष का महत्व
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे

1 thought on “कौन थे लाफिंग बुद्धा, जानिए इनसे जुड़े उपाय”

  1. Gaurav Hiwarkar says:
    March 1, 2019 at 2:30 am

    laughing Buddha real story
    I’m also follow Buddha

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme