Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Know The Nature According To Birthday In Hindi

जानिये जन्मदिन के अनुसार कैसा होता है जातक का स्वाभाव

Posted on November 7, 2017 by Pankaj Goyal

Know The Nature According To Birthday In Hindi | ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति का जन्म जिस वार को होता है, उस वार के कारक ग्रह का प्रभाव भी जीवनभर बना रहता है। ज्योतिष के अनुसार रविवार का कारक ग्रह सूर्य है, सोमवार का कारक ग्रह चंद्र है, मंगलवार का मंगल, बुधवार का बुध, गुरुवार का गुरु, शुक्रवार का शुक्र और शनिवार का कारक ग्रह शनि है। यहां जानिए आपके जन्म वार के अनुसार स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कुछ बातें…

यह भी पढ़े – जानिए कैसा होगा आपका वैवाहिक जीवन

Nature According To Birthday In Hindi

जन्मदिन के अनुसार जातक का स्वाभाव | Nature According To Birthday In Hindi

रविवार – रविवार को जन्म लेने वाले लोगो को भाग्य का साथ मिलता है। इनकी आयु भी अधिक रहती है और ये कम बोलना पसंद करते है। ये लोग कला और शिक्षा के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। साथ ही, इनकी रुची धर्म में भी रहती है। घर-परिवार के सदस्यों को खुश रखने का प्रयास करते हैं।

  • उपाय- सूर्य को रोज़ जल चढ़ाना चाहिए।

सोमवार – सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति हंसमुख और मीठा बोलने वाले होते थे। सुख हो या दुःख हमेशा सामान्य रहते है। ग्यानी, कलाकार और बहादुर होते हैं। ये लोग कफ संबंधी रोगों से परेशान रहते हैं। बीमारियों के कारण कमजोरी बनी रहती हैं। इन्हें जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

  • उपाय – शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

मंगलवार – जिन लोगों का जन्म मंगलवार को हुआ है, वे उग्र स्वभाव के होते हैं। इसी कारण इनका अपने आसपास रहने वाले कई लोगों से वाद-विवाद होता रहता हैं। इन्हें खून और त्वचा से सम्बंधित रोग हो सकते हैं। इनके जीवन में परेशानियां आती जाती रहती हैं।

  • उपाय – हनुमानजी को सिंदूर और बना हुआ पान चढ़ाएं।

बुधवार – बुधवार को जन्म लेने वाले लोग धर्म- ध्यान लगाने वाले होते हैं। ये बुद्धिमान और मीठा बोलने वाले होते हैं। माता-पिता से विशेष प्रेम रखते हैं। इन्हें शरीर की अपेक्षा दिमाग से सम्बंधित कामों में अधिक लाभ होता है। इन्हें मुर्ख बनाना आसान काम नहीं है।

  • उपाय- श्री गणेश को 11 दूर्वा की गाँठ हर बुधवार अर्पित करें।

गुरुवार – जिन लोगों का जन्म गुरुवार को हुआ है, वे बुद्धिमान और साहसी होते हैं। ये लोग किसी भी मुश्किल समय का सामना बड़ी ही समझदारी के साथ करते हैं। इन लोगों के मित्र अच्छी संगत वाले होते हैं। मित्रों की और से सदैव प्रसन्न रहते हैं। इन लोगों को भाग्य का साथ भी मिलता हैं।

  • उपाय – गुरुवार को चने की दाल, बेसन के लड्डू का भोग शिवजी को लगाएं।

शुक्रवार – शुक्रवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति हंसमुख और बुद्धिमान होते हैं। अपनी बातचीत से दूसरों को प्रभावित करते हैं। सहनशीलता के कारण कठिन समय का सामना भी बहुत ही अच्छे ढंग से कर लेते हैं। कला के क्षेत्र में ये लोग ख़ास मुकाम हासिल करते हैं।

  • उपाय – हर शुक्रवार शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाना चाहिए।

शनिवार – जिन लोगों का जन्म शनिवार को हुआ हैं, वे कृषि, व्यापार या तकनिकी क्षेत्र में अधिक लाभ प्राप्त करते हैं। इन्हें छोटी आयु में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। इन लोगों को मित्रता में सावधान रहने की आवश्यकता होती हैं। माता-पिता, भाई-बहनों की ओर से सुख प्राप्त नहीं हो पाता हैं।

  • उपाय – हर शनिवार शनिदेव के नाम पर तेल का दान करें।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :-

  • शादी में आ रही है बाधा तो अपनाए ये वास्तु टिप्स
  • इन कारणों से शादी के बाद बढ़ता है वजन
  • भीष्म ने युधिष्ठिर को बताई थी लड़की के विवाह से जुड़ी ये खास बातें
  • बेडरूम में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, दांपत्य जीवन में बना रहेगा प्यार
  • आर्थिक नुकसान का कारण बनते हैं ये 5 वास्तुदोष

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/22/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme