Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Kinnar Ko daan

भूलकर भी किन्नर को नहीं करना चाहिए इन चीज़ों का दान

Posted on November 22, 2017 by Pankaj Goyal

Kinnar Ko Daan | हिन्दू धर्म में दान का बहुत ही महत्व बताया गया है। ऐसा कहा गया है सभी को यथा शक्ति दान करना चाहिए।लेकिन धर्म ग्रंथों में दान से संबंधित कई नियम कायदे भी बताए गए है जिनका की हमें दान करते वक़्त ध्यान रखना चाहिए अन्यथा दान का सम्पूर्ण फल नहीं मिलता है और कभी कभी उसका विपरीत असर होता है। ऐसे ही कुछ नियम किन्नरों को दान से सम्बंधित है।

यह भी पढ़े – किन्नरों से जुड़े 20 रोचक तथ्य

Kinnar Ko daan

हिन्दू धर्म में किन्नरों को दान करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि किन्नरों की दुआओं में बहुत शक्ति होती है और इनकी दुआओं से व्यक्ति बुरे वक्त से बच सकता है। किन्नरों को दान में धन के साथ ही कई प्रकार की चीजें दी जाती हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका दान किन्नरों को नहीं करना चाहिए। जो लोग इन वर्जित चीजों का दान किन्नरों को देते हैं, उनके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

पहली चीज़ है पुराने कपड़ें – अक्सर लोग पुराने कपड़ों का दान किसी गरीब को करते हैं, इससे राहु-केतु के दोष दूर होते हैं। इस संबंध में ध्यान रखे कि पुराने कपड़ों का दान भूलकर भी किसी किन्नर को न करें। ये अपशकुन माना जाता हैं। किन्नरों को हमेशा नए कपड़ों का दान करना चाहिए।

दूसरी चीज़ है झाड़ू – झाड़ू घर से गरीबी रूप गंदगी को बाहर निकालती है। इसलिए इसे लक्ष्मी का प्रतिक माना जाता हैं। झाड़ू का दान किसी मंदिर में कर सकते हैं, लेकिन किसी किन्नर को इसका दान करना अशुभ माना गया हैं। ऐसा करने पर घर में पैसा नहीं टिकता हैं।

तीसरी चीज़ है तेल – तेल का दान शनि के लिए किया जाता हैं। यदि आप चाहे तो किसी गरीब व्यक्ति को भी तेल का दान कर सकते हैं, लेकिन किन्नर को तेल का दान करने से बचे। ऐसा करने पर घर में गरीबी का आगमन हो सकता हैं।

चौथी चीज़ है स्टील के बर्तन – किन्नरों को स्टील के बर्तन भी दान में नहीं देने चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख शान्ति समाप्त हो जाती हैं। यदि आप बर्तन ही दान देना चाहे तो एल्युमिनियम, ताम्बा या पीतल के बरतन दे सकते हैं।

पांचवी चीज़ है प्लास्टिक – किन्नरों को प्लास्टिक की वस्तुओं का दान भी नहीं करना चाहिए। इससे घर की तरक्की रूक जाती हैं।

अन्य सम्बंधित लेख –

  • क्यों पैदा होते हैं ट्रांसजेंडर
  • जानिए किन 9 लोगों को दिया दान होता है सफल जबकि किन 9 लोगों को दिया दान होता है निष्फल?
  • अवश्य करें इन 6 चीज़ों का दान, मिलते है शुभ फल
  • श्राद्ध में कौन सी वस्तु दान करने से क्या फल मिलता है?
  • नवरात्री के 9 दिनों में कन्या को किस दिन कौन-सी चीज करें दान

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/20/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme