Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

शनि जयंती पर करे ये उपाय, प्रसन्न होंगे शनि देव

Posted on May 24, 2017June 1, 2019 by Pankaj Goyal

Shani Jayanti Ke Upay – ज्योतिषियों के अनुसार यदि किसी पर शनि का बुरा प्रभाव हो और वह शनि जयंती पर कुछ विशेष उपाय करे तो उसकी मुश्किलें थोड़ी कम हो सकती हैं। वर्ष 2019 में शनि जयंती 3 जून को है। आज हम आपको शनि जयंती पर करने योग्य कुछ ऐसे ही आसान उपाय बता रहे हैं, जिनसे शनिदेव आप पर प्रसन्न हो सकते हैं।

यह भी पढ़े– पुराणों में वर्णित शनि देव से जुड़े अदभुत रहस्य

Shani Jayanti Ke Upay

शनि जयंती पर शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय | Shani Jayanti Ke Upay

1. तेल शनिदेव को बहुत प्रिय है। शनि जयंती पर शनि प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं और दीपक भी लगाएं। ये उपाय प्रत्येक शनिवार को भी कर सकते हैं।

2. काली चीज़ें व लोहा शनि की धातु है। शनि जयंती पर एक काले कपड़ें में काले उड़द, सवा किलो अनाज, कोयला व लोहे की कील लपेटकर नदी में बहा दें।

3. शनि जयंती पर काली गाय को बूंदी के लड्डू खिलाएं व पूजा करें। इससे साढ़े साती व ढय्या से प्रभावित लोगों को फायदा हो सकता है।

4. शनि जयंती पर किसी शनि मंदिर में या एकांत स्थान पर बैठकर राजा दशरथ द्वारा रचित शनि स्त्रोत का पाठ करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

5. शनि जयंती की सुबह पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और तिल के तेल का दीपक लगाएं। इससे शनि दोष के प्रभाव में कमी आती है।

6. जिन लोगों पर भी शनि की साढ़ेसाती या ढय्या का प्रभाव है, व शनि जयंती पर काले घोड़े की नाल की अंगूठी बनवाकर अपनी मध्यमा अंगुली में धारण करें।

7. शनि जयंती पर कुष्ठ रोगियों को भोजन कराएं व उन्हें जूते-चप्पल, कम्बल, तेल, काला छाता, कपड़ें, काले उड़द आदि का दान करें।

8. शनि जयंती पर साढ़ेसाती व ढय्या से प्रभावित लोग किसी विद्वान से पूछकर नीलम रत्न अपनी रिंग फिंगर में पहनें। इससे शनि का कुप्रभाव कम होता हैं।

9. शनि जयंती पर शनिदेव का तिल के तेल से अभिषेक करें। तेल में काले तिल भी डालें। साथ ही शनिदेव के 108 नामों का भी स्मरण अवश्य करें।

10. शनि जयंती पर अपने पूजा घर में शनि यंत्र की स्थापना करें और रोज़ इसकी पूजा करें। पूजा में काले तिल, काले उड़द व नीले रंग के फूल चढ़ाएं।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

सम्बंधित लेख-

  • जब हनुमान जी के कोप से बचने के लिए शनि देव को बनना पड़ा स्त्री
  • शनि शिंगणापुर – इस गांव में नहीं लगते है कहीं भी ताले, शनिदेव करते हैं रक्षा
  • क्यों चढ़ाते है शनि देव को तेल, क्या रखे सावधानी?
  • शनि पर्वत, मुरैना- हनुमान जी ने लंका से फेंका तो यहां गिरे शनिदेव, मौजूद हैं गिरने के निशान
  • शनि देव के 9 वाहन और उनका आपके जीवन पर प्रभाव

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/11/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme