Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

तंत्र शास्त्र – धन लाभ के लिए इन 7 में से कोई भी एक रखे घर में

Posted on April 27, 2017 by Pankaj Goyal

Tantra Remedies for Money  : तंत्र शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें घर में रखने से कभी पैसों की कमी नहीं होती है। पंचोपचार यानी सामान्य पूजन करके इन 7 में से एक भी धन रखने के स्थान जैसे तिजोरी आदि में रख लेंगे तो मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी और पैसों की कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़े –  आमदनी (इनकम) बढ़ाने के आसान उपाय

1. हत्था जोड़ी

tantra remedies for money, Hindi
हत्था जोड़ी एक जंगली पौधे की जड़ होती है जो मुख्य रूप से मध्यप्रदेश में पाई जाती है। ये इंसान की भुजाओं के आकार की होती है। इसमें दो पंजे दिखाई देते हैं और उंगलियां भी साफ-साफ दिखाई देती हैं। पंजों की आकृति ठीक उसी तरह होती है, जैसे मुट्‌ठी बधी हुई हो। किसी भी शनिवार व मंगलवार हत्था जोड़ी घर ले आएं। इस जड़ को लाल रंग के कपड़े में बांध लें। इसके बाद घर में किसी सुरक्षित स्थान पर या तिजोरी में रख दें। कभी धन की कमी नहीं होगी।

2. श्री यंत्र


हिंदू धर्म में यंत्रों को शुभ माना जाता है। यंत्र कई तरह के होते है, लेकिन सबसें ज्यादा चमत्कारिक यंत्र श्री यंत्र माना जाता है। मान्यता है कि इससे हर तरह की श्री यानि चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति होती है। वेदों के अनुसार श्री यंत्र में मां लक्ष्मी सहित 33 कोटी देवी-देवता विराजमान है। इसकी पूजा करने और घर में धन संग्रह के स्थान पर रखने से कभी पैसों की कमी नहीं होती और हर मनोकामना पूरी होती है।

3. मोती शंख


तंत्र शास्त्र के अनुसार मोती शंख एक विशेष तरह का शंख होता है, ये आम शंख से थोड़ा अलग दिखाई देता है। थोड़ा चमकीला भी होता है। इस शंख को विधि- विधान से पूजन कर यदि तिजोरी में रखा जाए तो घर, कार्यस्थल, व्यापार स्थल और भंडार में पैसा टिकने लगता है। आमदनी बढ़ने लगती है।

4. लक्ष्मी कौड़ी


समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी और कौड़ी दोनों ही प्रकट हुए थे। इसलिए मां लक्ष्मी को कौड़िया प्रिय हैं। घर में इन्हें रखने से पैसों की कमी नहीं होती है। शुक्रवार के दिन पीली कौड़ियों की पूजा करके लाल कपड़े में बांधें। फिर इन्हें धन स्थान यानि लॉकर या तिजोरी में रखें।

5. गोमती चक्र


गोमती चक्र समुद्र से मिलने वाली एक चमत्कारी वस्तु है। इसका उपयोग तंत्र साधनाओं में लक्ष्मी प्राप्ति के लिए किया जाता है। ये मां लक्ष्मी की प्रिय वस्तुओं में से एक है। आकर्षण और स्थायित्व के लिए इसे उपयोग किया जाता है। 11 गोमती चक्र पीले वस्त्र में लपेट कर तिजोरी में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती।

6. आंकड़े की जड़


सफेद आंकड़े की जड़ बहुत ही शुभ और पवित्र मानी जाती है। यह श्री यानी सुख-समृद्धि देती है। इसे शुक्रवार के दिन शुभ समय में पूजन करके तिजोरी में रखना धनदायक माना गया है। आंकड़े की जड़ से मिलने वाले गणेशजी को पूजने से घर में लक्ष्मीजी का स्थाई निवास होता है।

7. एकाक्षी नारियल


नारियल को श्रीफल कहा गया है. श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी इसलिए नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। विशेषकर एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है। सामान्यतः नारियल में दो आंखे और एक मुंह होता है, लेकिन तांत्रोक्त नारियल में एक ही आंख होती है। जिसे एकाक्षी नारियल कहते हैं। एकाक्षी नारियल घर में रखने से कभी लक्ष्मी की कमी नहीं होती है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Posts-

  • धन लाभ के लिए रोज़ करे शिव पुराण में बताया गया यह आसान उपाय
  • ज्योतिष उपाय- इन 9 में से कोई भी 1 उपाय करने से चमक सकती है किस्मत
  • लाल किताब के 25 अचूक टोटके और उपाय
  • धन प्राप्ति के राशि अनुसार उपाय
  • जानिए किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

1 thought on “तंत्र शास्त्र – धन लाभ के लिए इन 7 में से कोई भी एक रखे घर में”

  1. kumar says:
    May 2, 2017 at 7:20 am

    behtrin post tantra vigyan par likhne vale aaj k time me bahut km log hi h

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme