Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

समुद्र शास्त्र – दांत भी बताते है आपके स्वभाव के बारे में ये बातें

Posted on March 24, 2017April 3, 2017 by Pankaj Goyal

Know Nature According To Teeth: समुद्र शास्त्र या सामुद्रिक शास्त्र, ज्योतिष शास्त्र का ही एक अंग है। यह एक ऐसी विधा है जिसके माध्यम से किसी भी मनुष्य के शरीर के विभिन्न अंगों को देखकर उसके बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है साथ ही उसके आने वाले संभावित भविष्य का अनुमान भी लगाया जा सकता है।

यह ठीक वैसा ही है जैसा हाथ की रेखाओं को देखकर किसी भी इंसान के स्वभाव व भविष्य के बारे में बताना। समुद्र शास्त्र के अनुसार, दांत देखकर भी किसी व्यक्ति के स्वभाव और चरित्र के बारे में भी आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है। जानिए किस प्रकार के दांतों वाले इंसान का स्वभाव कैसा होता है-

यह भी पढ़े – शरीर के इन 10 अंगों पर त‌िल, बताते है धन का योग

Know Nature According To Teeth, Samudra Shastra, Samudrik Shastra, Hindi, Jyotish,

1. जिन स्त्रियों के दांत थोड़े बाहर की ओर निकले हुए होते है, वे बहुत बोलती हैऔर अपनी बात मनवाने में माहिर होती है। इसी कारण परिवार वालों से इनकी कम बनती है। ये कभी हंसमुख तो कभी गुस्सैल हो जाती है।

2. जिसके दांत सीधे और सपाट रेखा में होते हैं, वह धनवान होता हैं। ऐसे लोग किसी की नौकरी नहीं करते। अपने परिचितों व रिश्तेदारों के प्रति इनका स्वभाव बहुत अच्छा होता है। इन्हें दिखावा करना पसंद होता है।

3. सफ़ेद व सुन्दर दांत वाले व्यक्ति किस्मत वाले होते हैं। ये सभी से जल्दी घुल-मिल जाते हैं। ये इमोशनल किस्म के लोग होते है जो जल्दी ही किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं। इस कारण इन्हें कभी-कभी धोखा भी खाना पड़ता है।

4. जिस व्यक्ति के दांतों के बीच थोड़ी दूरी होती है, वह दूसरों के पैसों पर ऐश करने वाले हो सकते हैं। ऐसे लोगों को पैतृक संपति भी मिल जाती है और ये जीवन भर उसी पर निर्भर रहते है। ये बहुत खर्चीले होते हैं।

5. जिन लोगों के दांत हल्के काले होते है, वो बहुत चतुराई से अपना काम निकालते है, ये झगड़ालू स्वभाव के भी होते हैं। ऊपर से दिखने में ये जेंटलमेन लगते हैं, लेकिन अंदर से बहुत ही स्वार्थी होते हैं।

6. जिन लोगों के दांत पीले या हल्के लाल रंग के होते है, खुशमिजाज होते हैं। इन पर भरोसा किया जा सकता हैं। इन्हें लोगों से मिलना और हंसना-हंसाना अच्छा लगता है।

7. काले व आड़े-टेड़े दांत वाले व्यक्ति पहले अपने बारे में सोचते है। अपना हित साधने के लिए ये किसी से भी दोस्ती कर लेते हैं और मतलब निकलते ही उसे छोड़ देते हैं। ये लालची स्वभाव के भी होते है।

Other Similar Post :

  • चेहरे के ये 25 तिल- जानिए क्या बताते है आपके बारे में
  • सामुद्रिक शास्त्र- फेस का शेप देखकर जानिए अपनी और दूसरों की खास बातें
  • समुद्र शास्त्र- जानिए होंठ, गाल और आँखों से इंसान का नेचर
  • समुद्र शास्त्रः जानिए ठोड़ी से इंसान का नेचर
  • हस्त रेखा ज्योतिष- 15 बातें जो जीवन रेखा देखकर मालूम हो सकती हैं

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/11/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme