Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

फेंगशुई – जानिए किस धातु के कछुए को रखने से होता है क्या फायदा

Posted on August 27, 2016February 8, 2017 by Pankaj Goyal

Feng Shui Tips for Tortoise in Hindi : वास्तु शास्त्र और फेंगशुई दोनों में ही कछुए को बहुत शुभ माना जाता है। कछुए में नेगेटिव एनर्जी को खत्म करके पॉजिटीव एनर्जी बढ़ाने की अद्भुत ताकत मानी जाती है। कछुआ घर में होने से मन के लिए शांति और जीवन के लिए धन ले कर आता है। कछुए के घर में होने से कई प्रकार के लाभ होते हैं।

फेंगशुई के अनुसार घर में कछुआ रखने से घर के सदस्यों की उम्र लंबी होती है और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है, इसलिए घर या ऑफिस में इसका होना लाभदायक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार कछुआ या कछुए की प्रतिमा रखने के लिए उत्तर दिशा शुभ मानी जाती है।

विभिन्न धातु से बने कछुए

Feng Shui Tips for Tortoise, Hindi, Vastu upay,
आज-कल कई अलग-अलग धातुओं, आकार और रंग के कछुए आने लगे हैं। ऐसे में इस बात को समझना और उसका पालन करना बहुत जरुरी है कि कौन-सी इच्छा को पूरा करने के लिए किस धातु का बना कछुआ घर, दूकान या ऑफिस में रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार अलग-अलग धातु से बने कछुए, विभिन्न परिणाम देते हैं।

संतान प्राप्ति के लिए

Feng Shui Tips for Tortoise, Hindi, Vastu upay,
एक ख़ास प्रकार का कछुआ जिसकी पीठ पर बच्चे कछुए भी हों, उसे संतान प्राप्ति के लिए ख़ास माना जाता है। जिस घर में संतान ना हो या जो दंपत्ति संतान सुख से वंचित हों, उन्हें इस प्रकार का कछुआ अपने घर में रखना चाहिए।

धन प्राप्ति के लिए

Feng Shui Tips, Tortoise, Hindi, Money Gain, Dhan Prapti,
इसके अलावा कछुआ धन प्राप्ति का भी सूचक माना गया है। यदि किसी को धन संबंधी परेशानी हो, तो उसे क्रिस्टल वाला कछुआ लाना चाहिए। इसे वह अपने कार्यस्थल या तिजोरी में भी रख सकते हैं।

बिजनेस में तरक्की के लिए

Feng Shui Tips, Tortoise, Hindi, Business, Vyapar,
बिजनेस या ऑफिस में लगातार हो रहे नुकसान को रोक, तरक्की के अवसर पाने के लिए मेटल का कछुआ रखना चाहिए। इसे दूकान-ऑफिस के अलावा अपने बेडरूम में भी रखा जा सकता है।

बीमारियों से बचने के लिए

Feng Shui Tips, Tortoise, Hindi, For Health,
अगर घर में आए दिन किसी न किसी तरह की बीमारियां होती रहती है तो इससे बचने के लिए घर में मिटटी का बना कछुआ रखना सबसे अच्छा माना जाता है।

नया व्यापार शुरू करने पर

Feng Shui Tips, Tortoise, Hindi, For new business,
यदि आपने नया व्यापार शुरू किया है या करना चाहते हैं तो नई दूकान में चांदी का बना कछुआ रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यापार को किसी की बुरी नज़र नहीं लगाती।

परीक्षा में सफलता के लिए

Feng Shui Tips, Tortoise, Hindi, For Exams,
आजकल बच्चों के साथ-साथ बड़े भी अपनी नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए आए दिन परीक्षा की तैयारी करते रहते हैं, ऐसे में पीतल का बना कछुआ आपको सफलता पाने में मदद करेगा।

क्लेश खत्म करने के लिए

Feng Shui Tips, Tortoise, Hindi, For Grah shanti,
यदि घर के सदस्यों में आए दिन लड़ाई-झगडे होते रहते हैं तो घर में 2 कछुओं का जोड़ा रखना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच चल रही अनबन ख़त्म हो जाएगी और प्यार बढेगा।

ज्योतिष से सम्बंधित सम्पूर्ण  लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :

  • फेंगशुई टिप्स – घर में जरूर रखें ये 6 चीजें, मानी जाती हैं भाग्यशाली
  • जानिए राशि अनुसार (नाम के पहले अक्षर से) जातक की ख़ास 15 बातें
  • Feng Shui Tips in Hindi: बड़े काम के 15 फेंगशुई टिप्स
  • बेडरूम में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, दांपत्य जीवन में बना रहेगा प्यार
  • आर्थिक नुकसान का कारण बनते हैं ये 5 वास्तुदोष

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme