Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Feng Shui Tips in Hindi: बड़े काम के 15 फेंगशुई टिप्स

Posted on December 21, 2015February 8, 2017 by Pankaj Goyal

Feng Shui Tips in Hindi – दूसरे देशों सहित भारत में भी फेंगशुई का चलन दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इसका प्रमुख कारण है कि इसके आसान टिप्स। यह टिप्स इतने सरल होते हैं जो आसानी से किए जा सकते हैं। देखा जाए तो फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इसे चीन की दार्शनिक जीवन शैली भी कहा जा सकता है, जो ताओवादी धर्म पर आधारित है। फेंग यानि वायु और शुई यानि जल अर्थात फेंगशुई शास्त्र जल व वायु पर आधारित है। अन्य देशों में भी यह बेहद लोकप्रिय है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे तो आप भी फेंगशुई के आसान टिप्स अपना सकते हैं। बाजारों में फेंगशुई से संबंधित अधिकांश वस्तुएं सुगमता से उपलब्ध हो जाती हैं, उन्हीं से कुछ इस प्रकार हैं-

Feng Shui Tips in Hindi

1. भारतीय बाजारों में विंड चाइम (हवा से हिलने वाली घंटी) उपलब्ध है। हवा चलने से जब यह टकराती हैं तो बहुत ही मधुर ध्वनि उत्पन्न करती है जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

2. फेंगशुई के अनुसार बांस के पौधे सुख-समृद्धि के प्रतीक हैं। इनसे परिवार के सदस्यों को पूर्ण आयु व अच्छी सेहत मिलती है। घर की बैठक में जहां घर के सदस्य आमतौर पर एकत्र होते हैं, वहां बांस का पौधा लगाना चाहिए। पौधे को बैठक के पूर्वी कोने में रखें।

3. फेंगशुई के अनुसार घर की रक्षा ड्रैगन करता है। इसलिए घर में ड्रैगन की मूर्ति या चित्र रखना चाहिए।

4. अपने घर के दरवाजे के हैंडल में सिक्के लटकाना घर में संपत्ति जैसा सौभाग्य लाने का सर्वोत्तम मार्ग है। आप तीन पुराने चीनी सिक्कों को लाल रंग के धागे अथवा रिबन में बांध कर अपने घर के हैंडल में लटका सकते हैं। इससे घर के सभी लोग लाभान्वित होंगे। ये सिक्के दरवाजे के अंदर की ओर लटकाने चाहिए न कि बाहर की ओर।

5. घर को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त रखने के लिए पूर्व दिशा में मिट्टी के एक छोटे से पात्र (बर्तन) में नमक भर कर रखें और हर चौबीस घंटे के बाद नमक बदलते रहें।

6. फेंगशुई के अनुसार यदि आपके ऑफिस में कान्फ्रेंस हॉल है तो वहां धातु की सुंदर मूर्ति रखना अच्छा होता है।

7. फेंगशुई के अनुसार घर में झरने, नदी आदि के चित्र उत्तर दिशा में लगाने चाहिए। घर में हिंसक तस्वीर कभी नहीं लगाएं, इससे घर में नकारात्मकता आ सकती है।

8. लव बर्ड, मैंडरेन डक जैसे पक्षी प्रेम के प्रतीक हैं, इनकी छोटी मूर्तियों का जोड़ा अपने बेडरूम में रखें। इनसे दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। बेडरूम में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वहां पानी की तस्वीर वाली पेंटिंग हर्गिज न लगाएं इसके स्थान पर रोमांटिक कलाकृति जैसे युगल पक्षी की तस्वीर लगा सकते हैं, ये तस्वीर आपकी लाइफ को रोमांस से भर देगी।

9. घर में खुशहाली रहे, इसके लिए तीन हरे पौधे मिट्टी के बर्तनों में घर के अंदर पूर्व दिशा में रखें। ध्यान रहे कि फेंगशुई में बोनसाई और कैक्टस को हानिकारक माना जाता है। क्योंकि, बोनसाई प्रगति में बाधक एवं कैक्टस हानिकारक होता है। इसलिए भूलकर भी इन्हें घर में न रखें।

10. घर के पूर्वोत्तर कोण में तालाब या फव्वारा शुभ होता है। फेंगशुई के अनुसार इसके पानी का बहाव घर की ओर होना चाहिए न कि बाहर की ओर।

11. फेंगशुई के अनुसार यदि घर, कार्यालय, शोरूम आदि के पूर्वी हिस्से में लकड़ी का फर्नीचर या लकड़ी से निर्मित वस्तुएं जैसे- अलमारी, शो पीस, पेड़-पौधे या फ्रेम जड़े हुए चित्र लगाए जाएं, तो अपेक्षित लाभ होता है।

12. मछलियों के जोड़े को घर में लटकाना बहुत शुभ एवं सौभाग्य दायक माना जाता है। इनके प्रभाव से घर में धन की बरकत और कार्यक्षेत्र में उन्नति होती है।

13. फेंगशुई के अनुसार ची ऊर्जा जिसे कॉस्मिक ब्रेथ या लाइफ फोर्स एनर्जी भी कह सकते हैं, हर घर में मुख्य द्वार से प्रवेश करती है। इसलिए घर के मुख्य द्वार के आगे या आस-पास कोई सामान नहीं होना चाहिए।

14. दांपत्य सुख के लिए बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम में क्रिस्टल ग्लास के बने झाडफ़ानूस का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें लाल बल्ब लगाएं। ये बहुत ही खास उपाय है। बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम भाग में हमेशा पृथ्वी या अग्नि से जुड़े रंगों का ही प्रयोग करना बेहतर रहता है। पर्दे, कुशन, खिड़कियों आदि में इनका उपयोग ठीक रहता है।

15. फेंगशुई के अनुसार घर के बाहर काला कछुआ, लाल पक्षी, सफेद बाघ या हरा ड्रैगन हो तो घर की रक्षा स्वत: ही हो जाती है। काला कछुआ उत्तर दिशा का, लाल पक्षी दक्षिण दिशा का, सफेद बाग पश्चिम दिशा का तथा हरा ड्रैगन पूर्व दिशा का प्रतिनिधित्व करता है।

ज्योतिष से सम्बंधित सम्पूर्ण  लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :
  • फेंगशुई टिप्स – घर में जरूर रखें ये 6 चीजें, मानी जाती हैं भाग्यशाली
  • जानिए राशि अनुसार (नाम के पहले अक्षर से) जातक की ख़ास 15 बातें
  • वास्तु- 8 दरवाज़े, जो बताएंगे कि आप कैसे हैं और कैसा होगा आपका भविष्य
  • बेडरूम में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, दांपत्य जीवन में बना रहेगा प्यार
  • आर्थिक नुकसान का कारण बनते हैं ये 5 वास्तुदोष

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

3 thoughts on “Feng Shui Tips in Hindi: बड़े काम के 15 फेंगशुई टिप्स”

  1. wisdom365 says:
    July 22, 2019 at 9:42 am

    nice articles feng shui ke bareme kafi achi jankari de hai apne…

    Reply
  2. pawan walke says:
    December 24, 2015 at 12:52 pm

    are yaar ye site pahale jaise banao aur update karate raho pawan walke

    Reply
    1. Pankaj Goyal says:
      January 1, 2016 at 4:09 am

      Pawan ji, Site abhi naye paltform par migrate hui hai, isliye thodi dikkat hai. Jaldi hi sab sahi ho jaayega aur site pehale ki tarah regular update hogi.

      Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme