Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

घर-परिवार में झगड़ों का कारण बनते हैं ये 9 वास्तु दोष

Posted on October 1, 2015July 14, 2016 by Pankaj Goyal

Vastu upay for grah shanti – वास्तु के जरिए अपनी सभी समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं फिर चाहे वह निजी जीवन से जुड़ी हों या प्रोफेशन लाइफ से, यहां तक कि वास्तु के जरिए अपने रिश्तों को भी सुधार जा सकता है।

Vastu upay for grah shanti, Vastu Shastra, Tips, Upay, Grah Shanti,

यह कुछ ऐसे ही टिप्स हैं, जिन्हें अपनाकर सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है-

1. घर का ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्वी कोना खंडित होने से पिता-पुत्र में आपसी मामलों को लेकर हमेशा झगड़े होते हैं। इसलिए घर के उत्तर-पूर्वी कोने को हमेशा ठीक रखना चाहिए।

2. घर का ईशान भाग (उत्तर-पूर्व) से उठा होना अशुभ माना जाता हैं। अगर यह उठा हुआ है तो पिता-पुत्र संबंधों में मधुरता व नजदीकी की कमी रहती है। इसलिए घर बनवाते समय इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए।

3. उत्तर-पूर्व दिशा में रसोई घर या शौचालय का होना भी घर के लोगों के संबंधों को प्रभावित करता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहती है। घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रसोई घर या शौचालय नहीं होना चाहिए।

4. ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में स्टोर रूम, टीले या पर्वत के समान आकृति के निर्माण से भी पिता-पुत्र के संबंधों में परेशानियां आती हैं और दोनों में अविश्वास बना रहता है। घर के उत्तर-पूर्वी कोने में स्टोर रूम आदि नहीं बनवाना चाहिए।

5. इलेक्ट्रॉनिक सामान, ज्वलनशील पदार्थ या गर्मी उत्पन्न करने वाले अन्य उपकरणों को ईशान (उत्तर-पूर्व) में रखने से पुत्र पिता की आज्ञा नहीं मानता है और घर-परिवार को अपमानित करता है। घर की उत्तर-पूर्वी दिशा में इन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

6. घर की उत्तर-पूर्व दिशा में कूड़ेदान बनाने या कूड़ा रखने से भी घर के लोगों में मन-मुटाव और जलन आदि भावना रखते हैं। इस दिशा में कूड़ादान भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

7. यदि कोई प्लाट उत्तर व दक्षिण में संकरा तथा पूर्व व पश्चिम में लंबा है तो ऐसी जगह को सूर्यभेदी कहते हैं, ऐसी जगह पर पिता-पुत्र के संबंधों में अनबन की स्थिति सदैव रहती है। ऐसी जगह पर कभी घर नहीं बनाना चाहिए।

8. कांच को कभी भी अपने बेडरूम में न रखें या ऐसी जगह न रखें जिससे मिरर में बेड दिखे। इससे घर में बीमारी आती है और निगेटिव एनर्जी भी फैलती है।

9. घर में होने वाले झगड़ों से छुटकारा पाने के लिए घर को साफ रखें। वास्तु की दृष्टि से घर के उत्तर-पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखना बहुत जरुरी माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बढ़ती है।

ज्योतिष से सम्बंधित सम्पूर्ण  लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :

  • फेंगशुई टिप्स – घर में जरूर रखें ये 6 चीजें, मानी जाती हैं भाग्यशाली
  • जानिए राशि अनुसार (नाम के पहले अक्षर से) जातक की ख़ास 15 बातें
  • वास्तु- 8 दरवाज़े, जो बताएंगे कि आप कैसे हैं और कैसा होगा आपका भविष्य
  • बेडरूम में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, दांपत्य जीवन में बना रहेगा प्यार
  • आर्थिक नुकसान का कारण बनते हैं ये 5 वास्तुदोष

Tag- Hindi, Vastu Shastra, Tips, Upay, Grah Shanti,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme