Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

आर्थिक नुकसान का कारण बनते हैं ये 5 वास्तुदोष

Posted on October 6, 2015February 22, 2020 by Pankaj Goyal

Vastu tips to avoid money loss in Hindi: कई लोग चाहे कितनी ही कोशिश कर लें, लेकिन वे अपने धन को संभाल कर नहीं रख पाते। न चाहते हुए भी उन्हें लगातार पैसों का नुकसान होता ही रहता है। ऐसे में इसका कारण समझ पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। कई बार लगातार पैसों के नुकसान का कारण वास्तु संबंधी दोष भी हो सकते हैं।

Hindi, Vastu Tips, Upay, Money loss, Wealth,

वास्तु के इन 5 कारणों को ध्यान में रख कर पैसों के नुकसान से बचा जा सकता है।

1. धन रखने की दिशा

41
धन में वृद्धि और बचत के लिए तिजोरी या आलमारी जिसमें धन रखते हों, उसे दक्षिण दिशा में इस तरह रखें की इसका मुंह उत्तर दिशा की ओर रहे। धन में वृद्धि के लिए तिजोरी का मुंह उत्तर दिशा की ओर रखना सबसे अच्छा माना जाता है।

2. नल से पानी टपकना

42
घर के नलों में से पानी का टपकना बहुत आम बात मानी जाती है। इसलिए इसे बहुत से लोग अनदेखा कर जाते हैं, लेकिन नल से पानी का टपकते रहना भी वास्तुशास्त्र में आर्थिक नुकसान का बड़ा कारण माना गया है। वास्तु के नियम के अनुसार, नल से पानी का टपकते रहना धीरे-धीरे धन के खर्च होने का संकेत होता है। इसलिए नल में खराबी आ जाने पर तुरंत बदल देना चाहिए।

3. बेडरूम में लगाएं धातु की चीजें

43
बेडरूम में गेट के सामने वाली दीवार के बाएं कोने पर धातु की कोई चीज लटकाना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार, यह स्थान भाग्य और संपत्ति का क्षेत्र होता है। इस दिशा में दीवार में दरारें आदि नहीं होना चाहिए। इस दिशा का कटा होना भी आर्थिक नुकसान का कारण होता है।

4. घर में न रखें कबाड़

44
घर में टूटे-फूटे बर्तन एवं कबाड़ को जमा करके रखने से घर में नेगेटिव ऊर्जा फैलती है। टूटा हुआ पलंग, अलमारी या लकड़ी का अन्य सामान भी घर में नहीं रखना चाहिए, इससे आर्थिक लाभ में कमी आती है और खर्च बढ़ता है। छत पर या सीढ़ियों के नीचे कबाड़ जमा करके रखना भी आर्थिक नुकसान का कारण बनता है।

5. ध्यान रखें पानी की निकासी

45
वास्तुशास्त्र के अनुसार, जल की निकासी कई चीजों को प्रभावित करती है। जिनके घर में जल की निकासी दक्षिण या पश्चिम दिशा में होती है उन्हें आर्थिक समस्याओं के साथ अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उत्तर दिशा एवं पूर्व दिशा में जल की निकासी आर्थिक दृष्टि से शुभ माना गया है।

ज्योतिष से सम्बंधित सम्पूर्ण  लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :

  • फेंगशुई टिप्स – घर में जरूर रखें ये 6 चीजें, मानी जाती हैं भाग्यशाली
  • जानिए राशि अनुसार (नाम के पहले अक्षर से) जातक की ख़ास 15 बातें
  • वास्तु टिप्स- घर में कौन से पौधे लगाएं और कौन से नहीं
  • वास्तु- 8 दरवाज़े, जो बताएंगे कि आप कैसे हैं और कैसा होगा आपका भविष्य
  • बेडरूम में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, दांपत्य जीवन में बना रहेगा प्यार

Hindi, Vastu Tips, Upay, Money loss, Wealth,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/21/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme