Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

घर हो या ऑफिस, ध्यान रखे झाड़ू से जुडी ये वास्तु टिप्स

Posted on October 31, 2015July 10, 2016 by Pankaj Goyal

Vastu tips for broom(Jhadu) in Hindi: झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इससे जुड़े शगुन-अपशगुन भी हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर डालते हैं। यदि झाड़ू से जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान न रखा जाए तो वही बातें हमारे लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। इसलिए, ध्यान रखें झाड़ू से संबंधित वास्तु की कुछ आसान बातों का और पाएं अपनी कई परेशानियों का हल।

Vastu tips for broom(Jhadu) in Hindi, Jyotish Upay

झाड़ू से जुड़े वास्तु उपाय (Vastu Upay for jhadu)

1. घर या ऑफिस में जब भी झाड़ू का काम ना हो तो उसे नजरों के सामने से हटाकर रखें। पूरे समय झाड़ू का दिखाई देना अच्छा नहीं माना जाता। खुले में रखी झाड़ू घर या ऑफिस की अच्छी ऊर्जाओं को बाहर कर देती है।

2. कई बार झाड़ू के टूट जाने पर भी हम उसका उपयोग करते रहते हैं, लेकिन वास्तु की नजर में ये गलत होता है। यदि घर या ऑफिस की झाड़ू टूट जाए तो उसे तुरंत बदल लें। टूटी हुई झाडू से घर की सफाई करना कई तरह की परेशानियों को आमंत्रण देता है।

3. हो सके तो झाडू को पश्चिम दिशा के किसी कमरे में रखें। इस दिशा में झाड़ू रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे झाड़ू की वजह से घर में किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी नहीं फैलती है।

4. झाड़ू को कभी भी खड़ा न रखें, खड़ी झाड़ू अपशगुनों का कारण मानी जाती है, इसलिए इसे हमेशा जमीन पर लेटा कर ही रखें।

5. शाम के समय घर में झाड़ू लगाना वास्तु की नजर से अच्छा नहीं माना, इससे लक्ष्मी रूठ जाती है। इसलिए कोशिश करें कि शाम या रात से समय घर या ऑफिस में झाड़ू न लगाएं।

6. हिंदू धर्म में झाड़ू को लक्ष्मी के समान माना जाता है। ध्यान रखें घर का कोई भी सदस्य झाड़ू को पैर न लगाए। यह लक्ष्मी का अपमान माना जाता है और इससे घर में कई तरह की आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं।

7. पुरानी झाड़ू बदलकर नई निकालने के लिए शनिवार को चुनें। शनिवार को नई झाड़ू का उपयोग करना शुभ माना जाता है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :

  • झाड़ू से जुड़े शकुन-अपशकुन और लक्ष्मी कृपा पाने के उपाय
  • वास्तु अनुसार घर में नहीं रखनी चाहिए ये 7 टूटी-फूटी चीजें, बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा
  • वास्तु टिप्स- घर में कौन से पौधे लगाएं और कौन से नहीं
  • बेडरूम में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, दांपत्य जीवन में बना रहेगा प्यार
  • आर्थिक नुकसान का कारण बनते हैं ये 5 वास्तुदोष

Hindi, Jyotish, Vastu, Tips, Upay, Broom, Jhadu, Jhadoo,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme