Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

सामुद्रिक शास्त्र- फेस का शेप देखकर जानिए अपनी और दूसरों की खास बातें

Posted on August 1, 2015August 2, 2016 by Pankaj Goyal

Jyotish- Human nature according to shape of face in Hindi : ज्योतिष के अंर्तगत कई विद्याएं प्रचलित हैं। जैसे हस्तेरखा अध्ययन, स्वप्न ज्योतिष, कुंडली अध्ययन, सामुद्रिक शास्त्र आदि। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर और अंगों की बनावट के आधार पर स्वभाव और भविष्य की जानकारी दी गई है। यहां जानिए इसी शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के चेहरे का शेप देखकर कौन-कौन सी बातें मालूम हो सकती हैं…

Jyotish- Human nature according to shape of face in Hindi, Hindi, Jyotish, Astrology, Samudra Shastra, Samudrik Shastr, Shape Of Face & Our Nature, know the nature to shape of face, Chehare se jane swabhav,

1. ओवल (Oval) शेप फेस

ओवल शेप फेस यानी अंडे के समान आकार। जिन लोगों के चेहरे का शेप अंडाकार होता है, वे आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। इनका स्वभाव संतुलित रहता है यानी हर अच्छी-बुरी स्थिति में ये लोग खुद को नियंत्रित रखते हैं। यदि किसी स्त्री का चेहरा ओवल शेप है तो कला के क्षेत्र में उसकी विशेष रुचि रहती है। ये लोग शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर होते हैं।

2. लॉन्ग (long) शेप फेस

जिन लोगों का चेहरा लंबा और पतला होता है, वे शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं। ये लोग हमेशा व्यवस्थित ढंग से रहना पसंद करते हैं। इनके वैवाहिक जीवन में कभी-कभी अहंकार भी आ जाता है, इसकी वजह से रिश्तों में तनाव बढ़ जाता है।

3. ट्राएंगल (Triangle) शेप फेस

यदि किसी व्यक्ति का चेहरा त्रिकोण के समान दिखाई देता है तो ऐसे लोग शारीरिक रूप से दुबले-पतले हो सकते हैं। इनके कार्य करने की शैली काफी रचनात्मक होती है। हर काम को अपने अलग अंदाज से करना पसंद करते हैं। कभी-कभी इन लोगों को छोटी-छोटी गलतियों पर भी अधिक गुस्सा आ सकता है।

4. स्क्वेयर (Square) शेप फेस

स्क्वेयर शेप यानी चौकोर चेहरा। जिन लोगों का चेहरा चौकोर दिखाई देता है, वे काफी बुद्धिमान होते हैं। अपनी बौद्धिक क्षमता से बड़ी-बड़ी परेशानियों को दूर करने का रास्ता आसानी से खोज लेते हैं। इन लोगों के स्वभाव में क्रोध भी रहता है। ये लोग दूसरों से अपनी इच्छा के अनुसार काम करवाना चाहते हैं।

5. राउंड (Round) शेप फेस

जिन लोगों के फेस का शेप राउंड यानी गोल होता है, वे लोग काफी संवेदनशील होते हैं और दूसरों की देखभाल में कोई भी कमी नहीं होने देते हैं। इन लोगों का प्रेम प्रसंग स्थिर और सुखद रहता है। ये लोग खुद को बहुत अच्छा जीवन साथी बनाए रखते हैं।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख
Other Similar Post :
  • समुद्र शास्त्रः जानिए ठोड़ी से इंसान का नेचर
  • समुद्र शास्त्र- जानिए नाखून से इंसान का नेचर
  • छिपकली से जुड़े कुछ शकुन – अपशकुन (शकुन शास्त्र के अनुसार)
  • जानिए किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब
  • भाग्य रेखा बताती है आपके भाग्य के बारे में ये 10 महत्तवपूर्ण बातें

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/20/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme