Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

चेहरे के ये 25 तिल- जानिए क्या बताते है आपके बारे में

Posted on August 11, 2015October 6, 2018 by Pankaj Goyal

Mole on Face- Predictions in Hindi : हमारे शरीर पर जन्म से जो काले-काले और छोटे-छोटे निशान होते हैं, उन्हें तिल कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार इन तिलों का स्वभाव और भविष्य पर सीधा असर होता है। यहां जानिए चेहरे पर तिल के आधार पर व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य कैसा हो सकता है…

Mole on Face- Predictions in Hindi

1. दोनों के भौंहों के बीच में तिल होने पर व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होता है। ये लोग अपनी बुद्धि से कार्यों में सफलता और पैसा प्राप्त करते हैं।

2. यदि किसी व्यक्ति के सीधे हाथ की ओर वाली आंख के कोने पर तिल है तो वह बहुत भावुक होता है। ऐसे लोग दूसरों से जलन रखने वाले भी हो सकते हैं।

3. जिन लोगों की दाहिनी आंख की पलक पर तिल होता है वे बौद्धिक क्षमता के मामलों में अन्य लोगों से काफी आगे होते हैं। इन्हें बुद्धि संबंधित कार्य करने में काफी आनंद मिलता है।

4. जिन लोगों की दाहिनी आंख के नीचे तिल होता है, वे बहुत कामुक होते हैं। ये लोग प्रेम के मामले में दूसरों से अधिक भावुक होते हैं। साथ ही, इन्हें दूसरों की मदद करना भी अच्छा लगता है।

5. जिन लोगों की दाईं आंख के नीचे और नाक के पास तिल होता है, वे स्वभाव से रहस्यमयी स्वभाव वाले होते हैं। इन्हें समझना काफी मुश्किल होता है।

6. यदि किसी व्यक्ति की नाक के प्रारंभिक स्थान पर ठीक बीच में तिल हो तो ऐसे लोग कल्पनाशील होते हैं। ये लोग किसी भी कार्य को रचनात्मक ढंग से करना पसंद करते हैं।

7. जिन लोगों की बाईं आंख के नीचे और नाक के पास तिल होता है, वे दूसरे लोगों से जलन रखने वाले हो सकते हैं। ऐसे लोग खुद के लिए अधिक सोचते हैं।

8. यदि किसी व्यक्ति की बाईं आंख के ठीक नीचे तिल हो तो वह कामुक स्वभाव के होते हैं। इनके जीवन साथी को इस स्वभाव का असर दिखाई देता है।

9. जिन लोगों की बाईं आंख के कोने के पास तिल हो, वे अपने प्रेमी के लिए लड़ाई-झगड़ा करने वाला होते हैं। ये लोग अपने प्रेमी को पाने के लिए कोई अपराध भी कर सकते हैं।

10. यदि किसी व्यक्ति की बाईं आंख की पलक पर तिल है तो समझ लेना चाहिए कि वह दिमाग से बहुत तेज है। ऐसे लोग अपनी नीतियों से मुश्किल कामों में सफलता हासिल करते हैं।

11. यदि किसी व्यक्ति की नाक पर तिल है तो वह अधिक यात्राएं करने वाला होता है। ऐसे लोगों के प्रेम संबंध में कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं।

12. जिन लोगों के दाहिने गाल की हड्डी पर तिल होता है, वे भावुक होते हैं। भावनाओं के कारण परेशानियों में भी फंस सकते हैं।

13. दाहिने गाल पर तिल हो तो व्यक्ति अधिक कामुक होता है। समय-समय पर प्रेमी या जीवन साथी से मतभेद होते रहते हैं।

14. सीधे हाथ की ओर ही नाक के ठीक नीचे तिल हो तो व्यक्ति श्रेष्ठ विचारों वाला होता है। ऐसे लोग रहस्यमयी स्वभाव वाले होते हैं। अपने राज किसी पर जाहिर नहीं होने देते हैं। इनका भाग्य उत्तम होता है।

15. यदि नाक के बीच में नीचे की ओर तिल हो तो व्यक्ति आजादी से जीना पसंद करता है। ऐसे लोगों को यात्राएं बहुत अच्छी लगती हैं।

16. जिन लोगों के होंठ के ऊपर बाएं हाथ की ओर तिल हो तो वे अपनी संतान से बहुत प्रेम करने वाले होते हैं। इनकी उदारता के कारण घर-परिवार में सुख और समृद्धि का वातावरण रहता है। ये विश्वासपात्र भी होते हैं।

17. यदि किसी व्यक्ति की नाक पर बाएं हाथ की ओर तिल हो तो वह कलात्मक तरीके से कार्य करने वाला होता है। ऐसे लोग कई बार अपने कामों से दूसरों को चौंका देते हैं। इनके कई प्रेम संबंध हो सकते हैं, लेकिन शादी के बाद अपने जीवन साथी के प्रति समर्पित रहते हैं।

18. सीधे हाथ की ओर होंठ के ठीक ऊपर तिल हो तो व्यक्ति अपने कार्य को सही ढंग से करता है। ये लोग बुद्धिमान होते हैं और इनकी कल्पनाशक्ति भी अच्छी होती है।

19. यदि किसी व्यक्ति के सीधे हाथ की ओर होंठ के कोने पर तिल हो तो व्यक्ति प्रेमी स्वभाव का होता है। जीवन साथी के लिए ईमानदार रहते हैं। कभी-कभी इनके स्वभाव में ईर्ष्या भी आ जाती है।

20. जिन लोगों के बाएं हाथ की ओर गाल की हड्डी पर और कान के ठीक पास में तिल होता है, उन्हें समझना बहुत मुश्किल है। ऐसे लोग अच्छे योजनाकार होते हैं।

21. जिन लोगों के बाएं हाथ की ओर गाल की हड्डी पर और कान से थोड़ी दूरी पर तिल होता है, उनकी बौद्धिक क्षमता बहुत अच्छी होती है। इन्हें एक जैसा जीवन पसंद नहीं होता है। समय-समय पर जीवन में बदलाव करना इन्हें पसंद होता है।

22. बाएं हाथ की ओर होंठ के ठीक कोने में तिल हो तो व्यक्ति ज्यादा कामुक होता है। कामुक स्वभाव के कारण इन्हें जीवन में कई बार परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

23. यदि किसी व्यक्ति की दाढ़ी (चिन) पर बाएं हाथ की ओर तिल हो तो व्यक्ति धर्म क्षेत्र में रुचि रखने वाला होता है। ऐसे लोग भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर भी आकर्षित होते हैं।

24. होंठ के ठीक नीचे तिल होने पर व्यक्ति असुरक्षा की भाव के साथ जीवन व्यतीत करता है। इन्हें सफलता प्राप्त करने में भी संदेह रहता है। स्वास्थ्य के मामले में भी इन्हें सावधान रहना चाहिए।

25. जिन लोगों की दाढ़ी (चिन) पर तिल हो तो व्यक्ति परंपरावादी होते हैं। ऐसे लोग परिवार को सुखी रखने का प्रयास करते हैं। अन्य लोगों से इनके संबंध स्वस्थ रहते हैं। वैसे तो ये लोग स्वभाव से शांत रहते हैं, लेकिन कभी-कभी इन्हें गुस्सा भी आ जाता है। किसी भी कार्य को पूरी लगन और ईमानदारी के साथ करते हैं।

ज्योतिष के अनुसार तिलों के संबंध में यह बात भी ध्यान रखने योग्य है कि शरीर के अन्य अंगों पर तिलों के असर से यहां दिए गए फलादेश बदल भी सकते हैं।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख
Other Similar Post :
  • समुद्र शास्त्र- जानिए नाखून से इंसान का नेचर
  • सामुद्रिक शास्त्र- फेस का शेप देखकर जानिए अपनी और दूसरों की खास बातें
  • समुद्र शास्त्र- जानिए होंठ, गाल और आँखों से इंसान का नेचर
  • शकुन शास्त्र – जानिए कुत्तों से जुड़े शकुन-अपशकुन
  • 10 सिद्ध टोटके, जो दिलाए सभी संकटों से मुक्ति
Mole On Face & Astrology,  Samudrik Shastra,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

1 thought on “चेहरे के ये 25 तिल- जानिए क्या बताते है आपके बारे में”

  1. Anu Shukla says:
    April 5, 2019 at 5:08 am

    बेहतरीन जानकारी!

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme