Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Dream For Money Loss : यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं

Posted on August 31, 2015June 3, 2019 by Pankaj Goyal

Dream for money loss in Hindi– यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं: रामामयण और महाभारत के अलावा कई दूसरे धर्मग्रंथों में सपनों का उल्लेख क‌िया गया है। सपनों को इनमें भव‌िष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत बताया गया है। कुछ सपने आपको न‌िकट भव‌िष्य में कामयाबी और लाभ की सूचना देते हैं तो कुछ नुकसान और कष्ट का संकेत दे जाते हैं। आपको यहां कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बता रहे हैं जो धन हान‌ि का संकेत देते हैं। इन सपनों के बारे में जानना इसल‌िए जरुरी है ता‌क‌ि आप पहले से सजग रहकर नुकसान को कम कर सकें।

Dream for money loss in Hindi

1. स्वप्न फल का उल्लेख करते हए स्वप्न शास्‍त्र में बताया गया है क‌ि अगर आप सपने में खुद को जुआ खेलते हुए देखते हैं तो यह संकेत है क‌ि आपको धन की हान‌ि होने वाली है।

Dream for money loss Hindi Astrology

2. झाडू़ का शास्‍त्रों में बड़ा महत्व बताया गया है। इसका संबंध लक्ष्मी और धन से भी माना जाता है। झाडू़ आपको सपने में द‌िखने लगे तो यह आपके धन का नुकसान होने का संकेत है।

83

3. सपने में अगर उल्लू द‌िखे तो बड़ा अशुभ संकेत माना जाता है। इससे धन‌ि हान‌ि के अलावा कोई अशुभ घटना होने की आशंका रहती है।

84

4. सपने में अगर आप खुद की पॉकेटमारी करते हुए या जेब कटते हुए देखते हैं तो यह धन हान‌ि का संकेत है। फटी हुई जेब का द‌‌िखना भी नुकसान का सूचक माना जाता है।

85

5. स्वप्न शास्त्र  के अनुसार अगर आप सपने में खुद को रेत पर चलते हुए देखते तो यह संकेत है क‌ि आपको शत्रुओं के कारण नुकसान होने वाला है।

86

6. सपने में वृक्ष का कटना देखना भी अच्छा शगुन नहीं माना जाता है। यह आने वाले समय में नुकसान का संकेत है।

87

7. सपने में बाढ़ देखना भी धन हान‌ि का संकेत माना जाता है।

88

8. दीवार ग‌िरते हुए या ग‌िरा हुआ दीवार द‌िखना बड़ा नुकसान का संकेत माना जाता है। इससे धन की हान‌ि, मान-प्रत‌िष्ठा का नुकसान और पद में कमी आने की आंशका रहती है।

89

9. अगर सपने में चोर या डाकू नजर आए तो संभल जाएं आपको धन का नुकसान होने वाला है।

90

10. सपने में खाली दुकान का द‌‌िखना आर्थ‌िक परेशान‌ियों का संकेत माना जाता है। इससे धन की हान‌ि होती है।

91

Source

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े – ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

अन्य सम्बंधित लेख

  • ये सपने बताते है मृत्यु का योग 
  • स्वप्न फल ज्योतिष – जानिए 251 सपनों के फल
  • शिवपुराण में वर्णित है मृत्यु के ये 12 संकेत
  • हथेली के ये शुभ-अशुभ संकेत बदल सकते हैं आपकी किस्मत
  • जानिए राशि अनुसार (नाम के पहले अक्षर से) जातक की ख़ास 15 बातें

Tag- Hindi, Jyotish, Astrology, Swapn phal, Money loss, Dhan hani,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

4 thoughts on “Dream For Money Loss : यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं”

  1. Ruchi patil says:
    July 11, 2017 at 1:34 am

    Apnehi bai ki mout dekhi

    Reply
  2. अनिल गुप्ता says:
    October 8, 2016 at 11:06 am

    मुझे सपने में लैट्रीन दिखायी देती है। महीने में 5बार तक इसका क्या मतलब है।

    Reply
  3. Chandan Kumar says:
    May 13, 2016 at 10:16 pm

    Sapne m potty dekhne ka kya matlab hai plz somebody tell me .

    Reply
  4. Upasna Siag says:
    August 31, 2015 at 9:39 am

    achhi jankari dee hai aapne …

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/21/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme