Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

समुद्र शास्त्र- पैर के तलवों से जानिए इंसान का स्वाभाव

Posted on July 15, 2015August 6, 2016 by Pankaj Goyal

Human nature according to foot soles in Hindi : समुद्र शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के पैरों के तलवे देखकर उसके स्वभाव, चरित्र, भूत, भविष्य व वर्तमान के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। तलवे की बनावट के साथ उस पर बने चिह्न भी अच्छे-बुरे फल प्रदान करते हैं। तलवे के प्रत्येक चिह्न का अपना निश्चित स्थान और महत्व होता है। तलवे देखकर किसी व्यक्ति के आचार-विचार और गतिविधियां जानने का प्रथम प्रयास भारत में ही हुआ था। इस विद्या का सारा श्रेय हमारे ऋषि-मुनियों को ही जाता है। जानिए कैसे तलवे वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है-

People nature according to foot soles
1. जिन लोगों के तलवों में शुभ चिह्न जैसे- कमल का फूल, शंख, छत्र, तलवार, सांप, झंडा व बाण होते हैं, वे किस्मत वाले होते हैं। ऐसे लोग राजा के समान जीवन जीते हैं।

2. जिन लोगों के तलवे सांवले या मटमैले रंग के होते हैं, वह हर परिस्थिति में खुश रहने वाले होते हैं। उनका सामाजिक व पारिवारिक जीवन भी सामान्य रहता है। उन्हें अपने जीवन में कई स्थानों पर घूमने का मौका मिलता है। ऐसे लोगों के पास धन भी पर्याप्त रहता है। लोगों को खुश रखना इन्हें अच्छी तरह से आता है।

3. सफेद रंग के तलवे वाले लोग शराब व अन्य नशे के आदि हो सकते हैं। ऐसे लोग अच्छे-बुरे व पाप-पुण्य का कम विचार करते हैं। उन्हें जो ठीक लगता है, वही करते हैं। ऐसे लोगों का जीवन समाज व परिवार के लिए कष्टदायी रहता है।

4. जिस लोगों के तलवे का रंग मटमैला होता है, वह अपराधी किस्म के हो सकते हैं। ऐसे लोग दूसरों को डरा-धमका कर अपने स्वार्थ की पूर्ति करते हैं। अपना काम करवाने के लिए ऐसे लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। परिवार में भी सब इनसे डरते हैं।

5. जिन लोगों के पैर का तलवा काला होता है, वह संतानहीन हो सकते हैं। ऐसे लोग अनेक बीमारियों का शिकार रहते हैं और जीवन भर किसी न किसी कारण परेशान रहते हैं। ये लोग जीवन भर पैसों की तंगी में जीते हैं।

6. जिन लोगों के तलवों में गड्ढा नहीं होता अर्थात जिसके पैर के तलवे एकदम सपाट होते हैं, ऐसे लोग खुले विचारों वाले होते हैं। ये लोग सामाजिक जीवन जीते हैं। हर एक के काम आना इनका स्वभाव होता है। ऐसे लोग मेहनती भी होते हैं और अपने जीवन में कुछ बड़ा करने की इच्छा रखते हैं।

7. जिन लोगों के तलवे की एक रेखा एड़ी से निकलकर अंगूठे के मध्य भाग में पहुंचती है, ऐसे लोग धनवान होते हैं और उन्हें जीवन भर धन की कमी नहीं होती, लेकिन धनवान होने पर भी लालची होते हैं। इनका लालचीपन ही इन्हें बुरा इंसान बना देता है।

8. जिन लोगों के तलवे पीले, उंगलियां मोर के पंजों के तरह खुली-खुली व पांव में नीली नसें स्पष्ट व उभरी हुई हों व तलवा हमेशा ठंडा रहता हो। ऐसे लोग जीवन भर दुख पाते हैं और हमेशा पैसों की तंगी के कारण परेशान रहते हैं।

इस प्रकार के तलवे वाले कुछ लोग अपराधी प्रवृत्ति के भी हो जाते हैं और सामाजिक व पारिवारिक जीवन में भी प्राय: असफल रहते हैं। कई बार गंभीर अपराधों के चलते इन्हें जेल भी जाना पड़ता है। ये हमेशा दूसरों के धन पर ही नजर रखते हैं। ऐसे तलवे वाले कुछ लोग शातिर ठग व धोखेबाज हो सकते हैं।

9. शरीर लक्षण विज्ञान के अनुसार, मांसल, चिकना, गुदगुदा, गुलाबी और आकर्षक तलवा अच्छे फल देने वाल माना गया है। एक सभ्य व्यक्ति के पैर की उंगलियां एक-दूसरे के पास, एड़ियां गोल एवं तलवा सदैव गरम रहना चाहिए।

अगर यह सब लक्षण किसी व्यक्ति के तलवों में हैं, तो वह व्यक्ति निश्चित ही भाग्यवान और शुभ लक्षणों से युक्त होता है। वह अपने जीवन में कई उपलब्धियां प्राप्त करता है। उसका सामाजिक और पारिवारिक जीवन भी बहुत सफल रहता है। वह अपने जीवन में मान-सम्मान, प्रसिद्धि प्राप्त करता है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :

  • समुद्र शास्त्रः जानिए ठोड़ी से इंसान का नेचर
  • समुद्र शास्त्र- जानिए नाखून से इंसान का नेचर
  • छिपकली से जुड़े कुछ शकुन – अपशकुन (शकुन शास्त्र के अनुसार)
  • जानिए किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब
  • भाग्य रेखा बताती है आपके भाग्य के बारे में ये 10 महत्तवपूर्ण बातें

Hindi, Jyotish, Astrology, Samudra Shastra, Samudrik Shastr, Human nature according to foot soles,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/22/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme