Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

शकुन शास्त्र- जानिए गाय से जुड़े शकुन-अपशकुन

Posted on July 25, 2015August 4, 2016 by Pankaj Goyal

Shakun shastra – Shakun apshakun about cow in Hindi : भविष्य में होने वाली घटनाओं को कई माध्यमों से जाना जा सकता है। जिसमें से एक महत्वपूर्ण और सरल माध्यम होता है पशु-पक्षी। गाय भी उनमें से एक है। गाय हिंदू धर्म में पूजनीय हैं। शकुन शास्त्र के अनुसार, सफर पर जाते समय गाय अपनी हरकतों से हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत देती हैं। हालांकि अब शहरों में गाय पालने जैसे काम हो नहीं पाते हैं या गाय का दिखना भी मुश्किल होता है, ऐसे में ये संकेत कारगर नहीं लगते, ऋषियों द्वारा ये संकेत तब बताए गए थे जब परिस्थितियां बहुत अलग थीं। फिर भी अगर हमें सफर पर निकलते समय गाय दिखती है, तो उससे हम कुछ बातों का अंदाजा लगा सकते हैं।
Cow Shakun Apshakun Shagun Apshagun

जानिए गाय से जुड़े कुछ शकुन व अपशकुन के बारे में –

1. सफर करते समय यदि बांई ओर से गाय की आवाज सुनाई दे तो यह शुभ माना जाता है।

2. रात के समय अगर गाय हुंकार भरती या पुकारती है, तो यह ही शुभ शकुन माना जाता है।

3. इसके उलट अगर किसी को गाय आधी रात में रंभाती या रोती हुई दिखाई दे, तो सफर में डराने वाली परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

4. यात्रा पर जा रहे व्यक्ति को गाय अपने खुरों से जमीन खुरचती दिखाई दे तो आने वाले समय में उसे बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।

5. अगर यात्रा पर जाते समय गाय रोती हुई दिखाई दे, तो यात्री को मृत्यु के समान कष्ट होने की आशंका रहती है।

6. यात्री को गाय अपने बछड़े से मिलने के लिए रंभाती दिखाई दे, तो उसकी सभी इच्छाएं पूरी होने के योग बनते हैं।

7. जब गाय के ऊपर बहुत सारी मक्खियां बैठी हुई दिखाई दें, तो अच्छी वर्षा होने की संभावना मानी जाती है।

8. यात्रा करते समय यदि किसी व्यक्ति को दोनों ओर भैंस दिखाई दे, तो यात्री की मृत्यु होने का भय रहता है।

9. यदि किसी व्यक्ति को सांड अपनी बांई ओर से दाहिना ओर जाता हुआ दिखाई दे तो यह शुभ शकुन माना जाता है।

10. यदि किसी व्यक्ति को यात्रा पर जाते समय सांड अपने सींग या खुर से जमीन खोदता हुआ दिखाई दे तो यह भी शुभ शकुन माना जाता है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख
Other Similar Posts-
  • झाड़ू से जुड़े शकुन-अपशकुन और लक्ष्मी कृपा पाने के उपाय
  • ज्योतिष उपाय- इन 9 में से कोई भी 1 उपाय करने से चमक सकती है किस्मत
  • सांपो से जुड़े कुछ शकुन और अपशकुन
  • धन प्राप्ति के राशि अनुसार उपाय
  • भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय (राशि अनुसार)

Tag- Hindi, Shakun, Apshakun, Shagun, Apshagun, Cow, Gaay, Gau Mata,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme