Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Jyotish upay of Chapati (Roti)

ज्योतिष उपाय- रोटी के ये उपाय करते रहने से मिलते हैं शुभ फल

Posted on July 26, 2015August 23, 2016 by Pankaj Goyal

Jyotish upay of Chapati (Roti) : मान्यता है कि दूसरों को खाना खिलाने पर पुण्य बढ़ता है और पुराने समय में किए गए पाप खत्म होते हैं। इसी वजह से कई लोग समय-समय पर खाना और अनाज दान करते रहते हैं। यहां जानिए रोटी के कुछ उपाय, जिनसे कुंडली के दोष दूर हो सकते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है…

Astrological measures Chapati Roti Jyotis upay

रोटी के चार बराबर टुकड़े करें और करें ये उपाय

हर रोज सुबह-सुबह जब रोटियां बनाई जाती हैं, उस समय पहली रोटी अलग निकाल लें। उस रोटी के चार बराबर टुकड़े कर लें। इनमें से एक टुकड़ा गाय को और दूसरा टुकड़ा काले कुत्ते को देना है। तीसरा कौओं के लिए घर की छत पर डालना है। अंतिम टुकड़ा घर के पास किसी चौराहे पर रखकर आना है। ऐसा हर रोज करना चाहिए। इस उपाय से घर की गरीबी दूर हो सकती है।

ध्यान रखें यहां बताए जा रहे सभी उपाय ज्योतिष से संबंधित हैं। इस कारण इन्हें आस्था और विश्वास के साथ करना चाहिए। उपाय करते समय मन में किसी प्रकार की शंका होगी तो उपाय निष्फल हो सकता है।

शनि, राहु और केतु के लिए करें ये उपाय

यदि कुंडली में शनि या राहु-केतु का कोई दोष हो तो रोज रात को जो रोटी सबसे अंत में बनती है, उस पर तेल लगाएं और ये रोटी काले कुत्ते को खाने के लिए दें। यदि काला कुत्ता नहीं हो तो किसी अन्य कुत्ते को भी ये रोटी दी जा सकती है।

छोटा बच्चा खाना न खाए तो कर सकते हैं ये उपाय

घर में कोई छोटा बच्चा है और वह ठीक से खाना नहीं खा रहा तो एक रोटी पर थोड़ा सा गुड़ रखें और इस रोटी को बच्चे के ऊपर से 11 या 21 बार वार लें। इसके बाद ये रोटी किसी कुत्ते को खाने के लिए दे दें। इस उपाय से बच्चे के ऊपर से बुरी नजर का असर खत्म हो जाएगा और वह फिर से ठीक से खाना खाने लगेगा।

किसी गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को खाना खिलाएं

हर रोज कम से कम किसी एक गरीब व्यक्ति को खाना अवश्य खिलाना चाहिए। ऐसा करने पर घर में अनाज की कमी नहीं होती है। सुख-समृद्धि बनी रहती है।

अमावस्या पर करें ये उपाय

हर अमावस्या पर चावल की खीर बनाएं और रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े उस खीर में डाल दें। इसके बाद रोटी और खीर को कौओं के लिए घर की छत पर रख दें। इस उपाय से घर पर पितर देवताओं की विशेष कृपा बनी रहती है। पितर देवता की कृपा से ही सुख-समृद्धि मिलती है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Posts-

  • धन लाभ के लिए रोज़ करे शिव पुराण में बताया गया यह आसान उपाय
  • ज्योतिष उपाय- इन 9 में से कोई भी 1 उपाय करने से चमक सकती है किस्मत
  • लाल किताब के 25 अचूक टोटके और उपाय
  • धन प्राप्ति के राशि अनुसार उपाय
  • गुरुवार को नहीं करने चाहिए ये 5 काम, जानिए क्यों?

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme