Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

जानिए नाखून से इंसान का नेचर (Human Nature According to Nail)

Posted on May 20, 2015August 19, 2016 by Pankaj Goyal

Human nature according to nail in Hindi : शरीर का हर हिस्सा व अंग हमारे लिए बहुत जरूरी है, चाहे वह मरा हुआ ही क्यों न हो, जैसे हमारे नाखून। शरीर विज्ञान के अनुसार हमारे नाखून जिन कोशिकाओं से मिलकर बना होता है, वह मरी हुई यानी डेड सेल होती हैं। इसलिए नाखून काटते हुए हमें दर्द का अहसास नहीं होता।
Samudrika Shastra- Human nature according to nail
नाखून भले ही डेड सेल से बने हों, लेकिन फिर भी ये हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के नाखून देखकर भी उसके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। नाखून के अनुसार जानिए कैसा होता है किसका स्वभाव-

1. जिन लोगों के नाखून छोटे होते हैं, वे चाहे कितने भी उच्च व सभ्य घराने में पैदा हुए हों, समुद्र शास्त्र के अनुसार अच्छे स्वभाव के नहीं होते हैं। ऐसे व्यक्ति असभ्य व स्वार्थी होते हैं। ये अपना हित साधने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

2. टेढ़े और असामान्य नाखून वाले लोगों की मानसिक स्थिति अचानक बदलकर हिंसक हो जाती है। ऐसे लोगों से भी बच कर रहना चाहिए। धब्बेदार नाखून वाले लोगों में कहीं न कहीं आपराधिक आदतें छुपी होती हैं।

3. छोटे और पीले नाखून व्यक्ति के मक्कार स्वभाव को प्रदर्शित करते हैं, जबकि गोलाकार नाखून व्यक्ति के सशक्त विचारों व तुरंत निर्णय लेने की क्षमता को बताते हैं।

4. पतले व लंबे नाखून वाले लोग जल्दी निर्णय नहीं ले पाते हैं और इसी प्रवृत्ति के कारण कई बार इन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे लोग नशे के आदी होते हैं। इनके परिजन इनके कारनामों से अक्सर परेशान रहते हैं।

5. छोटे नाखून व गांठदार उंगलियां हों तो ऐसे लोग अपने लाइफ पार्टनर को इशारों पर नचाते हैं। हालांकि, ये चरित्र के अच्छे होते हैं, लेकिन इन पर पूरी तरह से विश्वास नहीं किया जा सकता।

6. कठोर नाखून वाले व्यक्ति झगड़ालु प्रवृत्ति के साथ ही अपनी जिद के पक्के होते हैं। ये जो ठान लेते हैं, वो कर के ही दम लेते हैं। चाहे वे फिर सही हो या गलत। उन्हें किसी बात की परवाह नहीं होती।

7. वे लोग जिनके नाखून चौड़ाई से अधिक लंबाई लिए हों तो ऐसे लोग निरंतर आगे बढ़ने वाले होते हैं। ये अपने जीवन में बहुत उन्नति करते हैं। ये अपने कर्तव्यों को अच्छी तरह समझते व इसे पूरा भी करते हैं।

8. आपकी छोटी उंगली यानी लिटिल फिंगर के नाखून पर छोटा दाग जब होने लगे तो आपको समझना चाहिए आपको धन लाभ और सफलता मिलने वाली है और आपके सोचे हुए काम पूरे होने वाले हैं।

9. पहली उंगली के नाखून पर भी सफेद दाग होना अच्छा माना जाता है। इसमें ये इशारा होता है कि आपको सोचे हुए काम में फायदा मिलने वाला है।

10. अंगूठे के नाखून पर होने वाले सफेद दाग प्यार में मिलने वाली सफलता की ओर इशारा करते हैं, लेकिन कई बार ये सफेद दाग बदनामी का संकेत भी होता है।

11. अगर आपके हाथ की उंगली के नाखून की जड़ में चंद्रमा जैसा आकार बने तो आपको अचानक धन लाभ होने के भी योग बनेंगे। साथ ही, आपको मशीनरी से भी लाभ होगा।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :

  • समुद्र शास्त्रः जानिए ठोड़ी से इंसान का नेचर
  • छिपकली से जुड़े कुछ शकुन – अपशकुन (शकुन शास्त्र के अनुसार)
  • शकुन शास्त्र – जानिए कुत्तों से जुड़े शकुन-अपशकुन
  • भाग्य रेखा बताती है आपके भाग्य के बारे में ये 10 महत्तवपूर्ण बातें
  • हस्त रेखा ज्योतिष- 15 बातें जो जीवन रेखा देखकर मालूम हो सकती हैं

Tag- Jyotish Shastra, Samudrik shastra, Hindi, Human nature according to nail, Nakhoon ke anusar insan ka swabhav,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme