Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Purse (wallet) ke jyotish upay

ज्योतिषी उपायः पर्स में इन चीजों को रखने से हो सकता है फायदा

Posted on May 1, 2015August 20, 2016 by Pankaj Goyal

Purse (wallet) ke jyotish upay : ज्योतिष के अनुसार पर्स में यदि कुछ खास चीजें रखी जाएं तो इससे न सिर्फ बरकत बढ़ती है साथ ही शुभ फल भी प्राप्त होते हैं। और यदि पर्स में कुछ ऐसी चीजें रखी जाएं जिससे नेगेटिव एनर्जी आती है तो इससे नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं पर्स में क्या रखना चाहिए और क्यों। पर्स में क्या रखना चाहिए, इसकी जानकारी इस प्रकार है-
Purse ke jyotish upay
मां लक्ष्मी की तस्वीर

यदि आप अपने पर्स में मां लक्ष्मी का छोटा फोटो रखते हैं तो इसका शुभ फल प्राप्त होता है। पर्स में मां लक्ष्मी का फोटो रखने से बरकत बनी रहती है और पर्स कभी खाली नहीं रहता। मगर एक बात का विशेष ध्यान रखें कि जैसे ही मां लक्ष्मी का फोटो खंडित या खराब हो उसे तुरंत बदल दें। खंडित हुई फोटो को नदी में प्रवाहित कर दें।

पीपल का अभिमंत्रित पत्ता

आप अपने पर्स में पीपल का अभिमंत्रित पत्ता रख सकते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार पीपल में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसका पत्ता पर्स में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का अहसास होता है। पीपल के पत्ते को अभिमंत्रित करने के लिए कोई शुभ मुहूर्त देखकर पीपल के पेड़ का एक पत्ता तोड़ लाएं। इस पत्ते को गंगाजल से धोकर पवित्र कर लें। अब इस पर केसर से श्रीं लिखें और इसे अपने पर्स में इस प्रकार रखें कि यह किसी को नजर न आएं। नियमित अंतराल पर यह पत्ता बदलते रहे। पुराना पत्ता नदी में प्रवाहित कर दें व नया पत्ता अभिमंत्रित कर उसे अपने पर्स में रख लें।

श्रीयंत्र

मां लक्ष्मी की कृपा के लिए आप अपने पर्स में छोटे आकार का श्रीयंत्र भी रख सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में श्रीयंत्र को माता लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। इस यंत्र की महिमा कई धर्म ग्रंथों में बताई गई है। पर्स में रखने से पहले इसका विधि-विधान पूर्वक पूजा अवश्य करनी चाहिए।

श्रीयंत्र की तरह ही लक्ष्मी यंत्र व महालक्ष्मी यंत्र भी बहुत ही शुभ फल देने वाले माने गए हैं। यदि श्रीयंत्र न हो तो इनमें से कोई एक छोटे आकार का यंत्र आप अपने पर्स में रख सकते हैं। ये यंत्र सुख-समृद्धि प्रदान करने वाले तथा जीवन में उन्नति प्रदान करने वाले माने गए हैं।

गुरु की तस्वीर

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अपने गुरु को बहुत मानते हैं। ये गुरु आध्यात्मिक या धार्मिक क्षेत्र से हो सकते हैं। आप अपने पर्स में अपने गुरु की छोटी तस्वीर भी रख सकते हैं। गुरु की तस्वीर पर्स में रखने से इसका सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा।

गुरु की तस्वीर पर्स में होने से आप विकट परिस्थिति में भी राहत और आध्यात्मिक शांति महसूस करेंगे। गुरु की तस्वीर पर्स में होने से आपको धन से संबंधित परेशानियां नहीं होंगी।

चावल की पुड़िया

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चावल शुक्र ग्रह से संबंधित अनाज है। जीवन में सुख-समृद्धि व धन का कारक शुक्र ग्रह ही माना जाता है। इसलिए किसी भी पूजा-पाठ के दौरान देवी-देवताओं को तिलक करने के बाद चावल भी चढाएं जाते हैं। लक्ष्मी पूजा के दौरान चढाएं गए चावल बहुत ही विशेष होते हैं।

मां लक्ष्मी को चढाएं गए चावलों में से कुछ दाने एक कागज की पुड़िया बनाकर रख लें। अब इस कागज की पुड़िया को अपने पर्स में रख लें। इससे आपको शुक्र ग्रह तथा माता लक्ष्मी से संबंधित अनुकूल फल प्राप्त होंगे।

मां लक्ष्मी से संबंधित अन्य चीजें

आप अपने पर्स में मां लक्ष्मी से संबंधित अन्य चीजें जैसे- गोमती चक्र, समुद्री कौड़ी, कमल गट्टे, चांदी का सिक्का आदि भी रख सकते हैं। ये भी वस्तुएं मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। इनमें से कोई भी चीज पर्स में रखने से पहले थोड़ी देर मां लक्ष्मी के चरणों में रखें। इसके बाद इसे पूरी श्रृद्धा से अपने पर्स में रख लें।

इससे आपके जीवन में सकारात्मकता आने लगेगी और धन संबंधित मामले भी सुधरते जाएंगे। पर्स में रखने के बाद जब भी कोई वस्तु खंडित हो जाए तो उसे तुरंत नदी में बहा दें तथा दूसरी वस्तु पुन: मां लक्ष्मी को अर्पित करने के बाद अपने पर्स में रख लें।

ऐसी चीजें न रखें पर्स में-

देखने में आता है कि कुछ लोग पर्स में बहुत सी ऐसी चीजें रख लेते हैं, जिनका कोई उपयोग नहीं होता और लंबे समय तक पर्स में रखे रहने से उनमें नकारात्मक प्रभाव बढ़ जाता है। इसलिए जो भी कागजात या अन्य कोई चीज जो गैरजरूरी हो, उसे तुरंत अपने पर्स से निकाल दें।

पर्स में कभी भी कोई अश्लील चित्र या अन्य अश्लील सामग्री भी नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से पर्स की बरकत खत्म हो जाती है और जीवन में नकारात्मकता बढ़ने लगती है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Posts-

  • धन लाभ के लिए रोज़ करे शिव पुराण में बताया गया यह आसान उपाय
  • ज्योतिष उपाय- इन 9 में से कोई भी 1 उपाय करने से चमक सकती है किस्मत
  • लाल किताब के 25 अचूक टोटके और उपाय
  • भूत भगाने व प्रेतबाधा मुक्ति के 10 सरल उपाय
  • धन प्राप्ति के राशि अनुसार उपाय

Tag- Purse ke jyotish upay, Astrologers measure of Purse, Lakshmi kripa, Dhan labh,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme