Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

वास्तु टिप्स- ये 4 प्रकार की तस्वीरें घर में नहीं लगानी चाहिए

Posted on April 15, 2015August 23, 2016 by Pankaj Goyal

Vastu Shastra Tips for Pictures at Home : घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए तस्वीरों का उपयोग मुख्य रूप से किया जाता है। वास्तु के अनुसार तस्वीरों का भी प्रभाव होता है जो परिवार के सदस्यों के कार्यों पर और मानसिकता पर असर डालता है। इसी वजह से घर में ऐसी फोटो लगाने से बचना चाहिए जो नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है। यहां जानिए घर में किस प्रकार की तस्वीरें नहीं लगाना चाहिए…

1. डगमगाती हुई या डूबती हुई नाव का फोटो

Floting Boat
काफी लोग घर में डूबती या लहरों में डगमगाती हुई नाव का फोटो लगाते हैं जो कि वास्तु के अनुसार अशुभ होती है। घर में हर रोज इस फोटो को देखने पर हमारी सोच पर भी गहरा असर होता है। मान्यता है कि ये फोटो भाग्य संबंधी बाधाएं उत्पन्न करती है। घर परिवार में तनाव बढ़ता है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

2. महाभारत युद्ध की फोटो

Mahabharat War
महाभारत युद्ध की फोटो भी घर में नहीं लगाना चाहिए। किसी भी प्रकार के युद्ध का चित्र हमारी सोच को भी आक्रामक बना सकता है। युद्ध का फोटो हर रोज देखने से हमारा स्वभाव गुस्से वाला हो सकता है। घर-परिवार में भी विवाद आदि बढ़ने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। महाभारत युद्ध पारिवारिक तनाव के कारण ही हुआ था।

3. फव्वारे या पानी का फोटो

Water Fountain
आमतौर पर फव्वारे और पानी की तस्वीरें बहुत ही सुंदर और आकर्षक होती है। इसी कारण कुछ लोग ऐसी तस्वीरों का घर में भी लगा लेते हैं, लेकिन फव्वारे की फोटो भी घर में नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि जिस प्रकार पानी बह जाता है, ठीक उसी प्रकार हमारा पैसा भी व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकता है। इसी कारण घर में ऐसी तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए।

4. हिंसक जानवरों की फोटो

Hunting lion
घर में किसी भी हिंसक जानवर का फोटो भी नहीं लगाना नहीं चाहिए। हिंसक जानवरों के फोटो हर रोज देखने से हमारा स्वभाव भी उग्र हो सकता है। घर में क्लेश और अशांति बढ़ सकती है।

कैसी फोटो घर में लगाएं

घर में ऐसी फोटो लगाना चाहिए जो सकारात्मक हो, जिसे देखकर मन प्रसन्न हो और सभी नकारात्मक विचार दूर हो जाए।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :

  • घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए 25 आसान वास्तु टिप्स
  • जानिए वास्तु की 8 दिशाओं और उनसे जुड़े उपायों के बारे में
  • जानिए राशि अनुसार (नाम के पहले अक्षर से) जातक की ख़ास 15 बातें
  • जानिए राशि अनुसार प्रेमियों का स्वभाव
  • हस्तरेखा ज्योतिष – जानिए क्या कहता है आपकी हथेली का रंग

Tag- Hindi, Vastu tips about picture, Photo se sambanhdhit Vastu Upaay, Kaisi Photo lagani chahiye ghar mein,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/21/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme