Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

जानिए पैरों की शेप से इंसान का स्वभाव (Human nature according to foot shapes in Hindi)

Posted on April 3, 2015August 23, 2016 by Pankaj Goyal

Samudrika Shastra- Human nature according to foot shapes in Hindi : ज्योतिष के अंतर्गत शरीर के अंगों और लक्षणों के देखकर व्यक्तित्व के साथ भविष्य बताने की विधि को सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। ये ज्योतिष का अभिन्न अंग है और इस शास्त्र का इतिहास भी काफी प्राचीन है। सामुद्रिक विद्या के अनुसार मनुष्य के सिर से लेकर पैर तक हर अंग के लिए विशेष लक्षण बताए गए हैं। अंगों की बनावट, आकार और रंग से व्यक्तित्व के रहस्य मालूम होते हैं और इनसे भविष्य की जानकारी भी मिलती है।किसी भी व्यक्ति के पैरों का शेप देखकर भी आसानी से बताया जा सकता है कि स्त्री या पुरुष व्यवहार, आचार-विचार और कार्यक्षेत्र में कैसा है। हर व्यक्ति के पैरों का शेप अलग होता है। यहां पैरों के पांच प्रकार के शेप्स का वर्णन किया जा रहा है। आप इन शेप्स में से अपने पैर का शेप मैच करके स्वभाव से जुड़ी खास बातें जान सकते हैं। इसी प्रकार आप दूसरों के पैरों का शेप देखकर उनके विषय में भी काफी कुछ समझ सकते हैं।
Human nature according to foot shapes in Hindi

1. दूसरों पर हावी होने का स्वभाव

Human nature according to foot shapes in Hindi
जिन लोगों के पैरों में अंगूठे से घटते क्रम में उंगलियां होती हैं, वे लोग दूसरों पर हावी होने का प्रयास करते हैं। ऐसे पैर का शेप व्यक्ति को अधिकार जताने वाला बनाता है। इस प्रकार के पैर वाले लोग यही चाहते हैं कि हर जगह उन्हें पूरा मान-सम्मान मिले और सभी उनकी बात का अक्षरश: पालन करें।
यदि घर-परिवार या समाज में कोई व्यक्ति इनकी इच्छा के अनुसार नहीं चलता है तो इन्हें गुस्सा आता है। इस प्रकार के पैर होते हैं तो व्यक्ति अपने जीवन साथी पर आवश्यकता से अधिक हावी रहता हैं।

2. कठिन परिश्रम करने वाले लोग

Human nature according to foot shapes in Hindi
जिन लोगों के पैर में अंगूठा और उसके पास की दो उंगलियां बराबर हों और शेष उंगलियां छोटी हों तो व्यक्ति कठिन परिश्रम करने वाला होता है। ऐसे लोग अपने श्रम के बल पर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। श्रम के बल पर ही इन्हें मान-सम्मान भी प्राप्त होता है। ऐसे पैर वाले इंसान दूसरों के कार्य की सराहना भी करते हैं और इन्हें कर्मशील लोग विशेष रूप से पसंद होते हैं।
इस प्रकार के पैर का शेप होने पर व्यक्ति घर-परिवार में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छी तरह से करता है। इन्हें श्रम के बल पर ही कई उपलब्धियां हासिल होती हैं।

3. अद्भुत ढंग से करते हैं कार्य

Human nature according to foot shapes in Hindi
जिन लोगों के पैरों में अंगूठे के पास वाली उंगली अधिक बड़ी होती हैं और शेष उंगलियां छोटी होती हैं, वे लोग किसी भी काम को यूनिक तरीके से करना पसंद करते हैं। कार्यों के संबंध में इनकी प्लानिंग बहुत अलग और श्रेष्ठ होती है। अपनी योजनाओं के बल पर इन्हें विशेष स्थान भी मिलता है। घर-परिवार में भी इन लोगों को विशेष सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

4. शांति प्रिय होते हैं ये लोग

Human nature according to foot shapes in Hindi
जिन लोगों के पैर में अंगूठा लंबा और शेष उंगलियां छोटी हों और उंगलियों की लंबाई बराबर हो तो व्यक्ति कूल माइंड होता है। इन्हें किसी भी काम को ठंडे दिमाग से करना पसंद होता है। ये लोग कभी भी एकदम आवेश में नहीं आते हैं। ये लोग विरोधियों पर शांति के साथ ही विजय प्राप्त करने वाले होते हैं। शांति प्रिय होने के कारण ये लोग कभी-कभी आलसी भी हो जाते हैं। इसी आदत की वजह से कार्यों में देरी भी हो सकती है।

5. ऊर्जावान होते हैं ऐसे लोग

Human nature according to foot shapes in Hindi
जिन लोगों के पैरों में अंगूठे के पास वाली उंगली अधिक लंबी, उसके बाद दूसरे उंगली थोड़ी छोटी और शेष उंगलियां और छोटी हों तो व्यक्ति ऊर्जावान होता है। आमतौर ऐसे लोग क्रेजी होते हैं। ये किसी भी काम को पूरे जोश और ऊर्जा के साथ पूरा करते हैं। क्रेजी होने की वजह से इन्हें पागलपन और मस्ती करना भी काफी पसंद होता है। ये लोग जीवन का पूरी तरह आनंद लेते हैं। हमेशा प्रसन्न रहते हैं और दूसरों को खुश रखने का प्रयास करते हैं।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :

  • हस्त रेखा ज्योतिष- 15 बातें जो जीवन रेखा देखकर मालूम हो सकती हैं
  • समुद्र शास्त्र- जानिए नाखून से इंसान का नेचर
  • धन प्राप्ति से जुड़े 30 गुप्त संकेत
  • जानिए किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब
  • भाग्य रेखा बताती है आपके भाग्य के बारे में ये 10 महत्तवपूर्ण बातें

Tag- Hindi, Samudrika shastra, Samudra shastra, Jyotish Shastra, Human Nature According to Foot shapes,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme