Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

फेंगशुई टिप्स (Fengshui Tips) – घर में जरूर रखें ये 6 चीजें, मानी जाती हैं भाग्यशाली

Posted on April 12, 2015February 22, 2020 by Pankaj Goyal

फेंगशुई टिप्स (Fengshui Tips) – फेंगशुई (चीन का वास्तु) के अनुसार धन और सुख-शांति बढ़ाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन्हें अपनाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है, साथ ही स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। यहां जानिए फेंगशुई की 6 ऐसी चीजें, जिन्हें घर में रखना शुभ रहता है…

1. भाग्यशाली तीन टांगों वाला मेंढक (Three Legged Frog)

Fengshui tips for good fortune in Hindi

तीन टांगों वाला मेंढक बहुत भाग्यशाली माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार मुंह में सिक्के लिए हुए तीन टांगों वाले मेंढक की उपस्थिति बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसे अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना चाहिए। मेंढक को रसोई या शौचघर के भीतर ना रखें। ऐसा करना दुर्भाग्य को आमंत्रित करता है।

2. समृद्धि के देवता हैं लाफिंग बुद्धा (Laughing Bhddha)

Feng shui tips for good fortune in Hindi

अगर आपको आर्थिक सफलता पाना है तो लॉफिंग बुद्धा निश्चित ही आपकी मदद करेगा। अपने लिविंग रूम में मुख्य द्वार से तिरछी दिशा में एक लाफिंग बुद्धा बैठा दें। ऐसा करने पर घर में सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। ध्यान रखें लॉफिंग बुद्धा मुख्य द्वार के एकदम सामने न रखें। बुद्धा समृद्धि के देवता हैं। इनकी मुस्कान में ही समृद्धि है।

3. गोल्डन फिश (Golden Fish)

Feng shui tips for good fortune in Hindi

फेंगशुई की मान्यता है कि घर में मछलियां रखने से सौभाग्य बढ़ता है। ये धन, मान-सम्मान में वृद्धि करने का एक कारगर उपाय है। गोल्डन फिश अपने शयनकक्ष, रसोईघर अथवा शौचघर में कभी न रखें। मछली घर को अपने ड्रॉइंगरूम में रखें।

4. ड्रैगन का जोड़ा (Dragon Pair)

Feng shui tips for good fortune in Hindi

फेंगशुई के अनुसार ड्रैगन का जोड़ा समृद्धि का प्रतीक है। इनके पैर के पंजों के मोती सबसे ज्यादा उर्जा संजोए हुए होते हैं। फेंगशुई में ड्रैगन को चार दिव्य प्राणियों में गिना जाता है। ड्रैगन येंग यानी पुरुषत्व, हिम्मत और बहादुरी का प्रतीक है, इसमें अपार शक्ति होती है। डबल ड्रैगन को यूं तो किसी भी दिशा में रखा जा सकता है, लेकिन पूर्व दिशा में रखना सबसे ज्यादा लाभदायक है। चीनी संस्कृति और फेंगशुई में ड्रैगन को बहूत सम्मान दिया जाता है और इसे शुद्ध मानते हैं।

5. समृद्धि लेकर आते हैं तीन सिक्के (Three coins)

Feng shui tips for good fortune in Hindi

फेंगशुई के अनुसार घर के दरवाजे में लाल रिबन से बंधे सिक्के लटकाने से घर में धन और समृद्धि आती है। ध्यान रखें सिर्फ तीन सिक्के ही लगाएं और वह भी दरवाजे के अंदर की ओर। बाहर सिक्के लगाने से लक्ष्मी द्वार पर ही ठहर जाती हैं। सिक्के हमेशा मुख्य दरवाजे पर ही लगाना चाहिए।

6. खुशहाली का प्रतीक कछुआ (Tortoise)

Feng shui tips for good fortune in Hindi

फेंगशुई में कछुए को शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से कामयाबी के साथ धन-दौलत और खुशहाली भी आती है। कछुए को ऑफिस या मकान की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ध्यान रखें कछुए को जब भी रखें तो उसका चेहरा अंदर की ओर होना चाहिए तभी दिशा शुभ होगी। इसे कभी जोड़े में न रखें।

ज्योतिष से सम्बंधित सम्पूर्ण  लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :

  • Feng Shui Tips in Hindi – बड़े काम के 15 फेंगशुई टिप्स
  • जानिए वास्तु की 8 दिशाओं और उनसे जुड़े उपायों के बारे में
  • वास्तु- 8 दरवाज़े, जो बताएंगे कि आप कैसे हैं और कैसा होगा आपका भविष्य
  • बेडरूम में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, दांपत्य जीवन में बना रहेगा प्यार
  • आर्थिक नुकसान का कारण बनते हैं ये 5 वास्तुदोष

Tag- FengShui tips for good fortune in Hindi, Jyotish,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme