Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

सांपो से जुड़े कुछ शकुन और अपशकुन (ज्योतिष शास्त्र के अनुसार)

Posted on July 29, 2014July 26, 2016 by Pankaj Goyal

Shakun Shastra – Shakun Apshakun for Snake (Naga) in Hindi  : सांप एक ऐसा जीव है जिसे अपने सामने देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। सांप का भय इतना अधिक रहता है कि काफी लोग सांप के नाम से ही घबराते हैं। शास्त्रों के अनुसार सांप को पूजनीय भी बताया गया है। महादेव नाग को आभूषण की तरह अपने गले में धारण करते हैं। सांपों से जुड़े कई शकुन और अपशकुन हमारे समाज में प्रचलित हैं।

Shakun Shastra - Shakun Apshakun for Snake (Naga) in Hindi

ज्योतिष के अनुसार सांपों के दिखाई देने से जुड़े कुछ शकुन और अपशकुन बताए गए हैं, इन संकेतों का ध्यान रखने पर भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जो लोग ज्योतिष में विश्वास रखते हैं, उनके लिए शकुन और अपशकुन की मान्यताएं काफी महत्व रखती हैं। काफी लोग इन बातों को अंधविश्वास मानते हैं।

1- यदि किसी व्यक्ति को सांप पेड़ पर चढ़ता दिखाई देता है तो उसे समझ लेना चाहिए कि आने वाले समय में कुछ अच्छा होने वाला है। सामान्यत: ये एक शुभ शकुन है और धन मिलने की संभावनाओं को दर्शाता है।

Shakun Shastra - Shakun Apshakun for (Naga) in Hindi

2 – यदि किसी अमीर व्यक्ति को सांप पेड़ से उतरते हुए दिखाई देता है तो यह अपशकुन माना जाता है। ऐसा होने पर धन हानि की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। अत: पैसों के मामलों में सावधानी रखना चाहिए।

3 – यदि कोई गरीब व्यक्ति सांप को पेड़ से उतरते देखता है तो उसके लिए यह शुभ शकुन है। धनहीन व्यक्ति के लिए यह शकुन पैसा प्राप्त होने की ओर इशारा करता है।

4 -किसी आवश्यक कार्य पर जाते समय कोई सांप आपके सीधे हाथ की ओर से रास्ता काट दे तो यह शुभ शकुन माना जाता है। ऐसा होने पर कार्य में सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

5 – यदि बाएं हाथ की ओर से कोई सांप आपका रास्ता काट दे तो आपको सावधान होकर कार्य करना चाहिए। ऐसा होने पर कार्यों में असफलता के योग बनते हैं।

Shakun Shastra - Shakun Apshakun for Snake (Naga) in Hindi

6 – यदि कोई व्यक्ति सफेद सांप देखता है तो यह एक शुभ शकुन माना जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को कार्यों में सफलता मिलती है।

7 – किसी मंदिर में सांप दिखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति की मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।

Shakun Shastra - Shakun Apshakun for Snake (Naga) in Hindi

8 – यदि शिवलिंग पर सांप लिपटा हुआ दिखाई दे तो यह भी बहुत शुभ शकुन होता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

9 – मरा हुआ सांप देखना अशुभ माना जाता है। अत: यदि कहीं मरा हुआ सांप दिखाई दे तो भगवान शिव से क्षमा याचना करनी चाहिए और शिवलिंग पर जल, कच्चा दूध चढ़ाएं।

10 – यदि किसी व्यक्ति को नाग-नागिन प्रणय करते दिखे तो इसे अशुभ माना जाता है। ऐसे में व्यक्ति को नाग-नागिन के सामने रुकना नहीं चाहिए। यदि उनके प्रेम में विघ्न पड़ता है तो यह व्यक्ति के लिए खतरनाक हो सकता है। अत: ऐसे स्थान से तुरंत चले जाना चाहिए। नाग-नागिन से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख
Other Similar Posts-
  • ज्योतिष उपाय- इन 9 में से कोई भी 1 उपाय करने से चमक सकती है किस्मत
  • छिपकली से जुड़े कुछ शकुन – अपशकुन
  • नहाने के पानी का ये प्राचीन उपाय करने से दूर हो सकती है दरिद्रता
  • भूत भगाने व प्रेतबाधा मुक्ति के 10 सरल उपाय
  • जानिए किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब

Tag- Good and Bad Omen,Hindi, Saanp, Naag, Naga, Shakun Shastra, Shagun Apshagun,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

5 thoughts on “सांपो से जुड़े कुछ शकुन और अपशकुन (ज्योतिष शास्त्र के अनुसार)”

  1. Neeraj tiwari says:
    April 15, 2017 at 6:37 am

    Ek shop kholni hai per wo nagfani hai usky benefits and loss Btay aur nivaran upay batay

    Reply
  2. manoj says:
    December 19, 2016 at 10:32 pm

    Sapne me saap ka anda milna ka matlab

    Reply
  3. vinit says:
    September 9, 2016 at 6:59 am

    kisi ko sharp dosh ho to

    Reply
  4. Jitubhai says:
    January 22, 2016 at 7:09 am

    Naag ki kenchuli pUri ho to or ghar me puja ghar me rakhe to uska kya fayda hota hai

    Reply
  5. Ajay kumar says:
    December 27, 2015 at 1:19 pm

    Sapne mai sharir se lipta hua snake dekhna

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme