Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Republic Day Poems For Kids In Hindi

Republic Day Poems For Kids In Hindi | गणतंत्र दिवस पर बच्चों के लिए कविता

Posted on January 17, 2019January 21, 2020 by Pankaj Goyal

Republic Day Poems For Kids In Hindi | गणतंत्र दिवस पर बच्चों के लिए कविता – 26 January 2020 को हम अपना गणतंत्र दिवस मनाएंगे। हम यहां 26 January के लिए कुछ बेहतरीन बाल कवितायेँ दे रहे है। स्टूडेंट्स Republic day की ये Poems अपने School में 26 January के दिन पढ़ सकते हैं। आशा है ये कवितायेँ आपको पसंद आएगी।

Republic Day Poems For Kids In Hindi

Republic Day Poems For Kids In Hindi

******

भारत के गणतंत्र का, सारे जग में मान।
छह दशकों से खिल रही, उसकी अद्भुत शान॥

सब धर्मों को मान दे, रचा गया इतिहास।
इसीलिए हर नागरिक, के अधरों पर हास॥

प्रजातंत्र का तंत्र यह, लिये सफलता-रंग।
जात-वर्ग औ क्षेत्र का, भेद नहीं है संग॥

पांच वर्ष में हो रहा, संविधान का यज्ञ।
शांतिपूर्ण ढंग देखकर, चौंके सभी सुविज्ञ॥

भारत का हर नागरिक, संविधान का मीत।
इसीलिए सबके अधर, विश्वासों का गीत॥

पर कुछ नेता भ्रष्ट हो, फैलाते अंधियार।
ऐसे तो मर जाएगा, भारत का उजियार॥

इसीलिए हो जागरुक, भारत का हर वीर।
तभी मरेगी वेदना, हारेगी सब पीर॥

जो भी बिखरे राह में, चुनने होंगे शूल।
तभी खिलेंगे देश में, उत्थानों के फूल॥

शनैः शनैः कितना बढ़ा, देखो भ्रष्टाचार।
पर यदि जनता जागरुक, हो सकता उपचार॥

एक बार फिर चेतना, फिर गूंजे उद्घोष।
देश रहेगा स्वस्थ तब, जब हर रक्खे होश॥

Republic Day Essay In Hindi | गणतंत्र दिवस पर निबंध

******

Republic Day Poems For Kids In Hindi

सत्य और अहिंसा का, देता जो मंत्र है
हर्षोल्लास भरा, दिवस गणतंत्र है।

आबाल वृद्ध, नर नारी के, ह्रदय में
देश प्रेम, प्रसारता, हमारा गणतंत्र है।

सेवा, समर्पण और, त्याग भरी भावना
तन मन, धन वारना, सिखाता गणतंत्र है।
नफरत बुराई बैर आदि को मेटता
जन मन में, प्यार को, बढ़ाता गणतंत्र है।

जाति मजहब के, भेद कोई, पाले नहीं
मानवता धर्म, सिखलाता गणतंत्र है।

मानवीय, मूल्यों का, दुनिया में सर्वश्रेष्ठ
संदेश, विश्व शांति का, देता गणतंत्र है।
सुख दुख के, साथी बन, भाईचारा पालें
समरसता पाठ, हमें, पढ़ाता गणतंत्र है।

सर्वजन हिताय है, सर्वजन सुखाय
प्रगति पथ पर अग्रसर, हमारा गणतंत्र है।

Republic Day Speech In Hindi | गणतंत्र दिवस पर भाषण

******

Republic Day Par Students ke liye kavita

माह जनवरी छब्बिस को हम
सब गणतंत्र मनाते।
और तिरंगे को फहरा कर,
गीत खुशी के गाते।।

संविधान आजादी वाला,
बच्चो! इस दिन आया।
इसने दुनिया में भारत को,
नव गणतंत्र बनाया।।

क्या करना है और नहीं क्या?
संविधान बतलाता ।
भारत में रहने वालों का,
इससे गहरा नाता ।।

यह अधिकार हमें देता है,
उन्नति करने वाला।
ऊँच-नीच का भेद न करता,
पंडित हो या लाला।।

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई,
सब हैं भाई-भाई।
सबसे पहले संविधान ने,
बात यही बतलाई।।

इसके बाद बतायी बातें,
जन-जन के हित वाली।
पढ़ने में ये सब लगती हैं,
बातें बड़ी निराली।।

लेकर शिक्षा कहीं, कभी भी,
ऊँचे पद पा सकते।
और बढ़ा व्यापार नियम से,
दुनिया में छा सकते।।

देश हमारा, रहें कहीं हम,
काम सभी कर सकते।
पंचायत से एम.पी. तक का,
हम चुनाव लड़ सकते।।

लेकर सत्ता संविधान से,
शक्तिमान हो सकते।
और देश की इस धरती पर,
जो चाहे कर सकते।।

लेकिन संविधान को पढ़कर,
मानवता को जानो।
अधिकारों के साथ जुड़े,
कर्तव्यों को पहचानो।।

Republic Day Funny Images Pictures Photos

******

Republic Day Poems For Kids In Hindi

आज नई सज-धज से
गणतंत्र दिवस फिर आया है।
नव परिधान बसंती रंग का
माता ने पहनाया है।

भीड़ बढ़ी स्वागत करने को
बादल झड़ी लगाते हैं।
रंग-बिरंगे फूलों में
ऋतुराज खड़े मुस्काते हैं।
धरती मां ने धानी साड़ी
पहन श्रृंगार सजाया है।
गणतंत्र दिवस फिर आया है।

भारत की इस अखंडता को
तिलभर आंच न आने पाए।
हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई
मिलजुल इसकी शान बढ़ाएं।
युवा वर्ग सक्षम हाथों से
आगे इसको सदा बढ़ाएं।
इसकी रक्षा में वीरों ने
अपना रक्त बहाया है।
गणतंत्र दिवस फिर आया है।

गणतंत्र दिवस शायरी | Republic Day Shayari

******

Republic Day Poems For Kids In Hindi

अपना झंडा हमको ज्यादा, प्यारा अपनी जान से
युगों-युगों तक लहराएगा, सदा तिरंगा शान से..

केसरिया रंग है झंडे में,
शौर्य, वीरता, त्याग का
हरा रंग है खुशहाली और,
जन-जन के अनुराग का

श्वेत रंग तो सदा चाहता, सबको शांति जहान से
अपना झंडा हमको ज्यादा, …………………….

इस झंडे के साथ देश का,
स्वाभिमान भी ऊँचा है.
कसम हमें ना होंने देंगे,
इस झंडे को नीचा है..

नीला चक्र मध्य में कहता,बढ़े प्रगति-रथ शान से
अपना झंडा हमको ज्यादा………………………

इस झंडे का मान बढ़ाने,
प्राण दिये हैं वीरों ने.
पा आजादी लाल किले पर,
फहराया रणधीरों ने.
झंडा गीतों की स्वर लहरी, गूँजे दूर वितान से.
अपना झंडा हमको ज्यादा, …………………

*****

आओ तिरंगा लहराये, आओ तिरंगा फहराये;
अपना गणतंत्र दिवस है आया, झूमे, नाचे, खुशी मनाये।
अपना 67वाँ गणतंत्र दिवस खुशी से मनायेगे;
देश पर कुर्बान हुये शहीदों पर श्रद्धा सुमन चढ़ायेंगे।
26 जनवरी 1950 को अपना गणतंत्र लागू हुआ था,
भारत के पहले राष्ट्रपति, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने झंड़ा फहराया था,
मुख्य अतिथि के रुप में सुकारनो को बुलाया था,
थे जो इंडोनेशियन राष्ट्रपति, भारत के भी थे हितैषी,
था वो ऐतिहासिक पल हमारा, जिससे गौरवान्वित था भारत सारा।
विश्व के सबसे बड़े संविधान का खिताब हमने पाया है,
पूरे विश्व में लोकतंत्र का डंका हमने बजाया है।
इसमें बताये नियमों को अपने जीवन में अपनाये,
थाम एक दूसरे का हाथ आगे-आगे कदम बढ़ाये,
आओ तिरंगा लहराये, आओ तिरंगा फहराये,
अपना गणतंत्र दिवस है आया, झूमे, नाचे, खुशी मनाये।

Republic Day Poems For Kids In Hindi

Republic Day Messages In Hindi | रिपब्लिक डे संदेश

******

Related posts:

दर्द की सच्चाई - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
कवि की करुण पुकार - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
भोंर का उजाला - डॉ लोकमणि गुप्ता
कविता - बेटी जब घर आती हैं
'कोरोना का आना........गजब हो गया'- मनीष नंदवाना 'चित्रकार'
माँ की रसोई -अंजलि देवांगन (मातृ दिवस पर कविता)
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हिंदी कविता | World Redcross Day Poem In Hindi
पुस्तक दिवस पर काव्य रचना - कमलेश जोशी 'कमल'
मानव बस्तियां - कमलेश जोशी 'कमल'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme