Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Kids Holi Poem In Hindi

10 Kids Holi Poem In Hindi | होली पर बच्चों के लिए 10 कविताएं

Posted on February 25, 2018February 19, 2020 by Pankaj Goyal

Kids Holi Poem In Hindi | होली पर बच्चों के लिए कविताएं – 2020 में रंगों का त्योहार होली 9 मार्च और धुलण्डी 10 मार्च को मनाई जायेगी। हम आप सभी के लिए लाये है Holi poems for kids in Hindi का बेहतरीन कलेक्शन। आशा है आप सभी को ये Holi Bal Kavita पसंद आएगी।

Kids Holi Poem In Hindi

*****

10 Kids Holi Poem In Hindi

होली आई, होली आई।
रंग बिरंगी होली आई।
धूम मचाती होली आई।
घर घर में खुशियां लाई।
बच्चों की यह टोली आई।
हाथ में पिचकारी लाई।
रंग गुलाल उड़ाती आई।
होली आई, होली आई।

*****

होली का है हंगामा, उड़ता है लाल गुलाल।
इधर उधर सब दौड़ रहे है, तेज हो गयी है चाल।
दादी जी पर रंग डाला, तो आ गया भूचाल।
वो भी भागी ले पिचकारी, हो गया न आज कमाल।

*****

Holi poems for kids in Hindi 2020

रंग रंगीली होली आयी, छोटी गुड़िया माँ से बोली।
मुझको माँ पिचकारी ला दो, सुन्दर सी प्यारी ला दो।
लाल पीले रंग भी ला दो, रंग बिरंगे गुब्बारे दीला दो।
सबको मैं रंग डालूँगी, माँ ने गुड़िया को समझाया।
फिर प्यार से यह बतलाया, रंग होते नहीं हैं अच्छे।
होते हैं बीमार इस से बच्चे, जाओ तुम बाग़ में जाओ।
रंग बिरंगे फूल ले आओ, बनाएंगे हम फूलो से रंग।
फिर तुम होली खेलना सबके संग !!!!

*****

Short Poem for Holi & Dhulandi

रंगों का त्योहार है होली।
खुशियों की बौछार है होली।
लाल गुलाबी पीले देखो।
रंग सभी रंगीले देखों।
पिचकारी भर-भर ले आते।
इक दूजे पर सभी चलाते।
होली पर अब ऐसा हाल।
हर चेहरे पर आज गुलाल।
आओ यारो इसी बहाने।
दुश्मन को भी चलो मनाने।

*****

Kids Holi Poem In Hindi | होली पर बच्चों के लिए कविताएं

होली है भई होली है, बुरा न मानो होली है।
आऒ मिल के खुशियाँ मनाएं, अपनों को हम रंग लगाएँ।
फूलों से हम खेलें होली, बचत करें हम पानी की।
सब मिल कर जोर से गाएं, बुरा न मानो होली है।
किसी को ना ठेस पहुचाएं, नए नए खाएं और खिलाएं।
खुद भी रंग लगाएं और दूसरों पर भी अबीर लगायें।
टोली बना कर गाएं हम सब, बुरा न मानो होली है।

*****

रंग -रंगीली मस्ती वाला, आया है होली का त्यौहार।
प्रेम भाव से इसे मनायें, न हो कोई भी तकरार।
रंग -बिरंगे इस पर्व पर, होता बिना किये श्रृंगार।
नाचे गायेंग ढोल बजायें, हम बच्चों की टोली भरमार।
रंग लगायें एक दूजे को, करे प्रेम रस की बौछार।
जाती -मजहब सब भूले आज, बड़ों को आदर , छोटो को दें प्यार।
रीत -प्रीत , गीत -मीत और, रंग उमंग तरंग उपहार।
भेद भाव मिटाने दिल का, आता है होली का त्यौहार।

*****

Latest Kids Holi Poems In Hindi

जाओ तुम बगिया में जाओ।
रंग-बिरंगे फूल ले आओ।
बनाएंगे हम फूलों के रंग।
फिर खेलना तुम सबके संग।
रंगों पे खरचोगी पैसे।
जोड़े तुमने जैसे तैसे।
उसका कोई उपयोग न होगा।
उलटे यह नुकसान ही होगा।
चलो अनाथालय में जाएँ।
भूखे बच्चों को खिलाएं।

*****

तुमको रंग लगाना है, होली आज मनाना है।
प्रतिकार करो इनकार करो, पर रगों को स्वीकार करो।
रगों से तुम्हें नहलाना है, होली आज मनाना है।
भर पिचकारी बौछार जो मारी, भीगी चुनरी भीगी साड़ी।
अपने ही रंग में रंगवाना है, होली आज मनाना है।
अबीर गुलाल तो बहाना है, दूरियाँ दिलों की मिटाना है।
तो कैसा ये शरमाना है, होली आज मनाना है।

*****

Holi Par Bal Kavita

भालू ने हाथी दादा के, मुहँ पर मल दी रोली।
ठुमक-ठुमक कर लगे नाचने, बोले – “आई होली”।
हाथी दादा ने भालू को, अपने गले लगाया।
घर ले जाकर गन्ने का रस, दो पीपे पिलवाया।
आई होली, आई होली, आई होली, आई होली…!

*****

आई होली आई होली, आई होली रे…
रंग लगाओ ख़ुशी मनाओ, आई होली रे..
खूब मिठाई और पिचकारी, आई होली रे…
सबको बाटो खुशियाँ ही खुशियाँ,आई होली रे..
आई होली आई होली, आई होली रे…
रंग लगाओ ख़ुशी मनाओ, आई होली रे…

*****

Holi Poems For Kids In Hindi

रंग-बिरंगे, प्यारे-प्यारे।
ले लो ये रंगीन गुब्बारे।
लाल, हरे और पीले ले लो।
नीले और चमकीले ले लो।
गोल-गोल हैं मोटे मोटे।
लंबे लंबे, छोटे छोटे।
सुंदर ले लो, सस्ते ले लो।
इन्हें उछालो, इनसे खेलो।
रंग-बिरंगे, प्यारे-प्यारे।
ले लो ये रंगीन गुब्बारे।

*****

Holi poems in Marathi, Gujarati, Punjabi & English

Holi Poems For Kids In Marathi

आली रे आली,होळी आली..
चला,आज पेटवुया होळी..
नैराश्याची बांधून मोळी..

टाकुन द्या त्यात आयुष्याच्या..
अडचणी,चिंता,मनाचा गुंता..
करु होम दु:ख,अनारोग्याचा..

नवयुग होळीचा संदेश नवा..
झाडे लावा,झाडे जगवा..
करुया अग्निदेवतेची पुजा..
होळी..केरकचरा,गोव-यांनी सजवा..

दाखवुन नैवद्य पुरणपोळीचा..
मारुया हाळि..
होळी रे होळी, पुरणाची पोळी..
करु आनंदाने साजरी होळी..

*****

Holi Poems For Kids In English

Holi has come, Holi has come
O dear friend and my chum
Come to my home
Or I am coming to your home
To smear your face
Forgetting every difference
With coulours blue and red
With love and affection
That will never fade
And will be in action
The memories of childhood
The jolliest of the jolly mood
Enjoy this festival
With colours and ‘gulal’

*****

Short Poem on Dhulandi In English

Gulal – red, green, yellow and countless.
A day’s canvas – a riot of colors.
Lively crowd running hither and thither,
Rainbow of colors, dashing from every nook and corner.
Disregarding their woe and despair fervent folks,
rejoicing at the marvel of colors.
A day filled with luster and gaiety,
A day to smear our dreams-
With a splash of vibrant frenzy colors.
Holi Hai! A spring of unbounded fun and frolic!

*****

होली से सम्बंधित अन्य लेख – 

  • Holi Jokes | Funny Holi Jokes| होली जोक्स
  • Holi Shayari In Hindi | Happy Holi Shayari | होली शायरी
  • Holi Wishes In Hindi | होली शुभकामना संदेश
  • 2 Line Holi Shayari | Short Holi Shayari In Hindi | 2 लाइन होली शायरी
  • होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय
  • होली के अचूक उपाय और टोटके
  • होली व्रत कथा एवं व्रत विधि | Holi Vrat Katha In Hindi | Vrat Vidhi

Related posts:

दर्द की सच्चाई - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
कवि की करुण पुकार - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
भोंर का उजाला - डॉ लोकमणि गुप्ता
कविता - बेटी जब घर आती हैं
'कोरोना का आना........गजब हो गया'- मनीष नंदवाना 'चित्रकार'
माँ की रसोई -अंजलि देवांगन (मातृ दिवस पर कविता)
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हिंदी कविता | World Redcross Day Poem In Hindi
पुस्तक दिवस पर काव्य रचना - कमलेश जोशी 'कमल'
मानव बस्तियां - कमलेश जोशी 'कमल'

1 thought on “10 Kids Holi Poem In Hindi | होली पर बच्चों के लिए 10 कविताएं”

  1. Kishan kumar kharwar says:
    September 21, 2019 at 4:26 am

    अदभुत प्रस्तुतिकरण

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme