Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Christmas Poem In Hindi

क्रिसमस पर कविता | Christmas Poem In Hindi

Posted on December 21, 2017 by Pankaj Goyal

Christmas Poem In Hindi | क्रिसमस पर कविता

क्रिसमस आया क्रिसमस आया,
बच्चों का है मन ललचाया।
सांता क्लॉज़ आएंगे, नए खिलौने लाएंगे।
सांता क्लॉज़ ने दी आवाज, एनी आओ,
पेनी आओ, जॉनी आओ, जॉन आओ,
यीशु की ये याद का दिन है,
बच्चों का ये प्यार का दिन है।

Christmas Poem In Hindi

*****

पापा घर आएंगे, सांता वो बन जाएंगे
खूब खिलौने लाएंगे, हम ज़ोर-ज़ोर से गाएंगे
सांता आया, सांता आया, गिफ्ट लाया, गिफ्ट लाया
हमको चाहिए बार्बी डॉल, मम्मा के लिए प्यारी शॉल
रात को जब बजेगी बारा, मेरी क्रिसमस का लगाएंगे नारा
ज़ोर ज़ोर से गाएंगे, मोहल्ले को जगाएंगे

Christmas Poem In Hindi

*****

ठंडी-ठंडी हवाओं में
कोई मेरी क्रिसमस गाता है
हर बार एक थैला भरकर
वो गिफ्ट लेकर आता है
माँ हमसे कहती है
वो बच्चों को प्यार है करता
हरे भरे क्रिस्ट्मस ट्री को
वो सुन्दर सज़ा के देता
दिसंबर 25 को आता वो
सांता-सांता कहलाता वो

Christmas Poem In Hindi

*****
गोलू, सोनू छोड़ो असमंजस
आया है भाई हैप्पी क्रिसमस

लो आई मस्ती की बहार
मांगो क्या चाहिए उपहार
सांता क्लाउस उनको ही देंगे
जिनका होगा सद्व्यवहार
किस उधेड़-बुन में गए फंस
आया है भाई हैप्पी क्रिसमस

ईसा मसीह का जन्मदिन
क्रिसमस ट्री सजाने का दिन
सभी मिल गाओ ताक-धिना-धिन
तोहफों का आनंद लो हंस हंस
आया है भाई हैप्पी क्रिसमस

Christmas Poem in Hindi

*****

Christmas Poem In Hindi | क्रिसमस पर कविता

देखो क्रिसमस है आया
ढेरों खुशियाँ संग लाया

चारों तरफ है सितारों की चमक
है संग सांता क्लॉस की दमक

चॉक्लेट कैंडी की है छाई बहार
खिलौनों और कपड़ों से हैं सजे बाज़ार

चर्च में हैं कैरल गाये जा रहे
जीसस का जन्मदिन सब हैं माना रहे

इस बड़े दिन मुझको भी कुछ बतलाना है
तुम संग प्यार को निभाना है

खुश तुम रहो यूँ ही हमेशा
तुमको क्रिसमस की बहुत बधाई

अनुष्का सुरी

Christmas Poem

*****

छुटि्टयों का मौसम है
त्योहार की तैयारी है
रौशन हैं इमारतें
जैसे जन्नत पधारी है

कड़ाके की ठंड है
और बादल भी भारी है
बावजूद इसके लोगों में जोश है
और बच्चे मार रहे किलकारी हैं

यहाँ तक कि पतझड़ की पत्तियाँ भी
लग रही सबको प्यारी हैं
दे रहे हैं वो भी दान
जो धन के पुजारी हैं।

खुश हैं ख़रीदार
और व्यस्त व्यापारी हैं
खुशहाल हैं दोनों
जबकि दोनों ही उधारी हैं

भूल गई यीशु का जनम
ये दुनिया संसारी है
भाग रही है उसके पीछे
जिसे हो हो हो की बीमारी है

लाल सूट और सफ़ेद दाढ़ी
क्या शान से सँवारी है
मिलता है वो मॉल में
पक्का बाज़ारी है

बच्चे हैं उसके दीवाने
जैसे जादू की पिटारी है
झूम रहे हैं जम्हूरे वैसे
जैसे झूमता मदारी हैं

राहुल उपाध्याय

Christmas Poem In Hindi

*****

यह भी पढ़े- 

  • जानिए क्रिसमस से जुडी परम्पराएं – कौन है सांता, क्यों सजाते है क्रिसमस ट्री
  • प्रभु यीशु (ईसा मसीह) के जीवन से जुडी 4 प्रमुख घटनाएं
  • जीसस क्राइस्ट के अनमोल विचार
  • दुनिया के 8 सबसे खूबसूरत चर्च
  • क्रिसमस शुभकामना संदेश

Related posts:

दर्द की सच्चाई - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
कवि की करुण पुकार - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
भोंर का उजाला - डॉ लोकमणि गुप्ता
कविता - बेटी जब घर आती हैं
'कोरोना का आना........गजब हो गया'- मनीष नंदवाना 'चित्रकार'
माँ की रसोई -अंजलि देवांगन (मातृ दिवस पर कविता)
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हिंदी कविता | World Redcross Day Poem In Hindi
पुस्तक दिवस पर काव्य रचना - कमलेश जोशी 'कमल'
मानव बस्तियां - कमलेश जोशी 'कमल'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme