Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

किन्नर अखाड़ा – जानिए इससे जुडी ख़ास बातें और इसके नियम

Posted on April 28, 2016May 4, 2016 by Pankaj Goyal

Rules & Facts of Kinnar Akhara in Hindi : देशभर के किन्नरों ने पिछले 6 महीनों में अपना एक अलग अखाड़ा खड़ा कर लिया है, जो की मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ महाकुंभ में सबसे बड़ा आकर्षण है । हालांकि संन्सासी अखाड़ों और अखाड़ा परिषद ने इसे मान्यता नहीं दी है। शैव और वैष्णव अखाड़ों की तरह ही किन्नरों ने भी अपने अखाड़े के कुछ नियम तय किए हैं, जिनको मानने वाला ही इस अखाड़े में शामिल हो पाएगा।

Rules & Facts of Kinnar Akhara (Akhada) in Hindi , Story, History,

किन्नर अखाड़े की महाराष्ट्र पीठाधीश्वर पायल गुरु का कहना है अखाड़ा सिर्फ इसलिए नहीं बनाया गया है कि हम धर्म के क्षेत्र में कोई दखल चाहते हैं, दरअसल इस अखाड़े का मकसद है किन्नरों की छवि को बदलना। शादी और जन्म के मौके पर जो किन्नरों की बधाई टोली चलती है उनको छोड़कर शेष जो किन्नर रेल या अन्य जगहों पर पैसा मांगते हैं या कोई ऐसा काम करते हैं जिससे किन्नरों की छवि खराब होती है, उन लोगों को बदलने के लिए प्रेरित करना इस अखाड़े का मूल उद्देश्य है।

किन्नरों के अखाड़े से जुड़े कुछ नियम

1. गुजरात के अहमदाबाद में बहुचरा माता का मंदिर है, जिन्हें मुर्गे वाली माता भी कहते है, ये किन्नरों की कुलदेवी है। किन्नर अखाड़े में भी इनकी पूजा सबसे पहले की जाती है।

2. किन्नर अखाडा द्वारा देशभर में दस मठ बना लिए गए है। इन मठों में पीठाधीश्वरों की नियुक्ति भी हो चुकी है।

3. किन्नर अखाड़े द्वारा गुरु-शिष्य परम्परा के अंतर्गत देशभर के किन्नरों को संत बनाकर अखाड़े से जोड़ा जा रहा है।

4. अखाड़े का दावा है कि अब तक 1 हजार किन्नर दीक्षा ले चुके है और इस आंकड़े को 10 हजार तक पहुंचाया जाना है।

5. किन्नर अखाड़े में शामिल होने की पहली शर्त यह है कि उसे वो सब काम छोड़ने पड़ेंगे जो वो अभी तक करता आया है।

6. गुजरात, बिहार, राजस्थान सहित जो दस मठ बनाए गए है, उनमे से किसी एक पीठाधीश्वर को गुरु बनाना होगा।

7. जो भी किन्नर अखाड़े में शामिल किया जाएगा, उसे अखाड़े के नियमों को मानना पड़ेगा। इसके बाद ही उसे दीक्षा दी जाएगी।

8. किन्नर अखाड़े में संतों के अलग-अलग पद होंगे, जैसे अखंड महामंडलेश्वर, महामंडलेश्वर, महंत आदि।

9. सिंहस्थ के दौरान किन्नर अखाड़े में कई यज्ञ होंगे। इसके लिए किन्नर पंडित भी देश के दस मठों से आएंगे।

Other Similar Post-
  • किन्नरों से जुड़े 20 रोचक तथ्य : 20 Facts about Kinnar (Hijra)
  • जानिए अघोरियों की रहस्यमयी दुनिया की कुछ अनजानी और रोचक बातें
  • कापालिक साधू – इंसानी खोपड़ी में खाना खाते और पानी पीते हैं कापालिक, जानिए इनसे जुडी ख़ास बातें
  • नागा साधु – सम्पूर्ण जानकारी और इतिहास
  • दो माँ से आधा-आधा पैदा हुआ था जरासंध, जानिए जरासंध से जुडी कुछ रोचक बातें

Related posts:

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस इतिहास | बाघ के 10 रोचक तथ्य
नारियल से जुडी 10 ख़ास बातें
पूर्व जन्म में मेंढक थी मंदोदरी, जानिए मंदोदरी से जुडी कुछ रोचक बातें
तंत्र साधना से जुड़े रहस्य | Secret of Tantra
चीन की दीवार से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
सोमरस क्या है, जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य
जानिए मोर-मोरनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
मुस्लिम संत ने रखी थी गोल्डन टेम्पल की नींव, जानिए स्वर्ण मंदिर से जुडी कुछ ऐसी ही ख़ास बातें
इस्लाम से जुड़ी खास बातें | Facts About Islam
रोचक जानकरी - क्यों होते है शर्ट की कॉलर में दो बटन्स और शर्ट के पीछे लूप?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme