Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

चाणक्य नीति- जिनमें ये पांच गुण न हो उनसे नहीं करनी चाहिए दोस्ती

Posted on May 21, 2015November 14, 2016 by Pankaj Goyal

सभी रिश्ते व्यक्ति के जन्म के साथ ही बनते हैं। जिस घर-परिवार में हमारा जन्म हुआ है वहां से संबंधित सभी लोगों से हमारा रिश्ता स्वत: ही जुड़ जाता है। इन रिश्तों को तोडऩा या जोडऩा व्यक्ति के हाथों में नहीं रहता है। ये रिश्ते हमेशा ही बने रहते हैं।

Chanakya Niti- In logon se nahin karni chahiye dosti

इन रिश्तों के अतिरक्ति एक रिश्ता है जो हम अपने व्यवहार से बनाते हैं, वह है मित्रता। मित्रता ही एकमात्र ऐसा रिश्ता है जो हम खुद जोड़ते हैं। मित्र हम स्वयं चुनते हैं। सच्चे मित्र ही हमें सभी परेशानियों से बचा लेते हैं और कठिन समय में मदद करते हैं।

हमें कैसे मित्र चुनना चाहिए? इस संबंध में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जिस व्यक्ति में अपने परिवार का पालन पोषण करने की योग्यता ना हो, जो व्यक्ति अपनी गलती होने पर भी किसी से न डरता हो, जो व्यक्ति शर्म नहीं करता है, लज्जावान न हो, अन्य लोगों के लिए जिसमें उदारता का भाव न हो, जो इंसान त्यागशील नहीं है, वे मित्रता के योग्य नहीं कहे जा सकते।

चाणक्य के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अपने परिवार का भरण-पोषण सिर्फ आलस्य और झूठे अभिमान की वजह से नहीं करते हैं। हमेशा जो व्यर्थ की बातों में समय नष्ट करते हैं। ऐसे लोगों से दूर ही रहना चाहिए। इसके अलावा जो लोग अपनी गलती होने पर भी किसी न डरे, विद्वान और वृद्धजन का आदर-सम्मान नहीं करते हैं। उनसे मित्रता नहीं करना चाहिए। जिन लोगों में लज्जा का गुण न हो, जो किसी भी गलत कार्य को करने में संकोच न करें, जो लज्जा हीन हो उनसे मित्रता नहीं करनी चाहिए। जिन लोगों में अन्य लोगों के लिए उदारता का गुण न हो वे भी मित्रता योग्य नहीं होते हैं। दूसरे के दुख पर उपहास करना, किसी की मदद न करने वालों से मित्रता न करें। इसके अलावा जो लोग त्याग की भावना नहीं रखते हो उनसे भी मित्रता नहीं करना चाहिए।

Other Similar Posts-

  • चाणक्य नीति- पुरुषों को ये 4 बातें कभी भी किसी को बतानी नहीं चाहिए
  • चाणक्य नीति: इन 5 के बीच में से कभी नहीं निकलना चाहिए
  • चाणक्य नीति: सफल होने के लिए मालूम होने चाहिए इन 6 प्रश्नों के उत्तर
  • चाणक्य नीति: जब हो जाए ऐसी 4 बातें तो तुरंत भाग जाना चाहिए
  • चाणक्य नीति- जानिए किसी व्यक्ति के गलत कामो का फल किस-किस इंसान को भुगतना पड़ता है

Related posts:

चाणक्य नीति - अगर आप में ये 4 बातें हैं तो बन सकते हैं अच्छा लीडर और सफल इंसान
चाणक्य नीति के अनुसार सफलता पाने के लिए ये 3 काम जरूर करने चाहिए
जरूर पढ़े ज़िन्दगी को बदलने वाली ये पुस्तकें
विदुर नीति - इन 3 तरीको से कमाया गया धन नहीं टिकता
चाणक्य नीति : इन तीन प्रकार के लोगों से रहे दूर, ना करें मदद
चाणक्य के अनुसार जो करते है ये 6 काम वहां नहीं टिकती लक्ष्मी
विदुर नीति - स्त्री, अन्न, योद्धा और तपस्वी की प्रशंसा कब करनी चाहिए
आचार्य चाणक्य की सम्पूर्ण कहानी
चाणक्य नीति: इन तीन लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए
चाणक्य नीति - इन तीन प्रकार के लोगों से व्यवहार करने पर हमेशा दुःख ही प्राप्त होता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme