Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

चाणक्य नीति- ये चार काम कोई किसी को सीखा नहीं सकता

Posted on April 17, 2015August 22, 2016 by Pankaj Goyal

आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई नीतियां किसी भी व्यक्ति के जीवन को सुखी और सफल बना सकती हैं। चाणक्य ने अपनी नीतियों के बल पर ही एक सामान्य बालक चंद्रगुप्त को अखंड भारत का सम्राट बनाया। साथ ही, विदेशी शासक सिकंदर से भारत की रक्षा की थी। चाणक्य की नीतियां बहुत ही सटीक हैं और जो भी व्यक्ति इन्हें जीवन में उतार लेता है, वह बड़ी परेशानियों का सामना भी आसानी से कर सकता है।
Chanakya Neeti- Ye 4 kaam koi kisi ko nahin seekha sakta

यहां जानिए चाणक्य द्वारा बताए गए चार ऐसे काम जो कोई किसी को सीखा नहीं सकता है।

1.  दानशीलता

चाणक्य के अनुसार कोई भी व्यक्ति कितना दानवीर है, वह उसके स्वभाव में ही रहता है। किसी भी इंसान की दानशक्ति को कम करना या बढ़ाना बहुत ही मुश्किल कार्य है। यह आदत व्यक्ति के जन्म के साथ ही आती है। अत: किसी भी व्यक्ति दान करने के क्षमता को कम या ज्यादा नहीं किया जा सकता है। हर व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार ही दान-पुण्य करता है।

2.  समय पर उचित या अनुचित निर्णय लेने की क्षमता

किसी भी व्यक्ति को यह नहीं सिखाया जा सकता कि वह किस समय कैसे निर्णय लें। जीवन में हर पल अलग-अलग परिस्थितियां निर्मित होती हैं। ऐसे में सही या गलत का निर्णय व्यक्ति को स्वयं ही करना पड़ता है। जो भी व्यक्ति समय पर उचित और अनुचित निर्णय समझ लेता है, वह जीवन में काफी उपलब्धियां प्राप्त करता है। यह गुण भी व्यक्ति के जन्म के साथ ही आता है और स्वभाव में ही शामिल रहता है।

3. धैर्य धारण करना

धैर्य एक ऐसा गुण है जो व्यक्ति को हर विषम परिस्थिति से बचाने में सक्षम है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य धारण करके ही बुरे समय को दूर किया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति हर कार्य जल्दबाजी में करता है, बिना विचारे ही त्वरित निर्णय कर लेता है तो बाद में हानि उठाता है। ऐसे लोगों को धैर्य की शिक्षा देना भी समय की बर्बादी ही है, क्योंकि यह गुण भी व्यक्ति के जन्म के साथ ही उसके स्वभाव में रहता है।

4. मीठा बोलना

यदि कोई व्यक्ति कड़वा बोलने वाला है तो उसे लाख समझा लो कि वह मीठा बोलें, लेकिन वह अपना स्वभाव लंबे समय तक के लिए नहीं बदल सकता है। जो व्यक्ति जन्म से ही कड़वा बोलने वाला है, उसे मीठा बोलना नहीं सिखाया जा सकता। यह आदत भी व्यक्ति के जन्म के साथ ही उसके स्वभाव में शामिल रहती है।

इस प्रकार आचार्य चाणक्य ने जो चार काम बताए हैं, वे इस प्रकार हैं व्यक्ति की दानशक्ति में बदलाव करना, मीठा बोलना, धैर्य धारण करना, समय पर उचित या अनुचित निर्णय लेना।

Other Similar Posts-

  • आचार्य चाणक्य के 600 अनमोल विचार
  • चाणक्य नीति: इन 5 के बीच में से कभी नहीं निकलना चाहिए
  • चाणक्य नीति: सफल होने के लिए मालूम होने चाहिए इन 6 प्रश्नों के उत्तर
  • इस सटीक चाणक्य नीति से आप परख सकते है किसी भी स्त्री या पुरुष को
  • विदुर नीति- इन 6 कामों से कम होती है मनुष्य की उम्र

Related posts:

चाणक्य नीति - अगर आप में ये 4 बातें हैं तो बन सकते हैं अच्छा लीडर और सफल इंसान
चाणक्य नीति के अनुसार सफलता पाने के लिए ये 3 काम जरूर करने चाहिए
जरूर पढ़े ज़िन्दगी को बदलने वाली ये पुस्तकें
विदुर नीति - इन 3 तरीको से कमाया गया धन नहीं टिकता
चाणक्य नीति : इन तीन प्रकार के लोगों से रहे दूर, ना करें मदद
चाणक्य के अनुसार जो करते है ये 6 काम वहां नहीं टिकती लक्ष्मी
विदुर नीति - स्त्री, अन्न, योद्धा और तपस्वी की प्रशंसा कब करनी चाहिए
आचार्य चाणक्य की सम्पूर्ण कहानी
चाणक्य नीति: इन तीन लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए
चाणक्य नीति - इन तीन प्रकार के लोगों से व्यवहार करने पर हमेशा दुःख ही प्राप्त होता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme