10 Famous Stepwells of India | भारत की 10 प्रसिद्ध बाबड़ियां- आज हम आपको भारत की 10 प्रसिद्ध बाबड़ीयों (10 Famous Stepwells of India) के बारे में बताएँगे। बाबड़ी को एक तरह से आप सीढ़ीदार कुंआ (स्टेपवेल) कह सकते है। इन बाबड़ियों का निर्माण भारत पर राज करने वाले अनेक राजाओं ने करवाया था। इनमे से कुछ बाबड़ियों का निर्माण जहाँ राजाओं ने अपनी रानियों के लिए करवाया था वहीँ कई बाबड़ियों का निर्माण प्रजा के लिए किया गया था। ये बाबड़ियां देखने में बड़ी ही सुन्दर और आकर्षक होती है।
1-चांद बाओरी,राजस्थान (Chand Baori)
चांद बाओरी दुनिया का सबसे बड़ा स्टेपवेल है। इस कुएं में 3,500 पतली सीढ़ियां है जो कुएं की गहराई को बताता है। यह कुआं राजस्थान का सबसे पुराना और आकर्षक कुआं है।
2-रानी का कुआं (Rani ki Vav, Gujarat)
यह कुआं गुजरात के पाटन शहर में है और यह कुआं यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है। इस कुएं को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस वक्त भी कलाकारों की कलाकारी देखने लायक और आकर्षक होती थी। इस कुएं में की गयी कलाकारी आपको कहीं और देखने के लिए नहीं मिलेगी।
अहमदाबाद के अडालज गांव के पास हिंदू धर्म के लोगों द्वारा बनाया गया कुआं है। यह जगह टूरिस्ट के लिए खासी फेमस है। विभिन्न त्योहारों पर इसे सजाया जाता है।
राजस्थान के बूंदी कस्बे में यह कुआं स्थित हैं। यहां पर पूजा करने के लिए फ्लोर बनाए गए हैंं जो 46 मीटर गहरे है और साथ ही, यहां पर कुएं के चारों तरफ पिलर और बड़े गेट लगे हैं।
5-अग्रसेन की बाओली,दिल्ली (Agrasen ki Baoli, Delhi)
इस कुएं का सर्वेक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा किया जाता है। यह कुआं 60 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा है। यह कुआं दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास नई दिल्ली में स्थित है। इसका शुमार इंडिया की मोस्ट हॉन्टेड जगह में होता है।
6-राजोन कुआं,दिल्ली (Rajon ki Baoli , Delhi)
इंडिया में राजोन कुआं काफी फेमस है। यह महरौली पुरातत्व पार्क के पास स्थित है। यहां पर आपको गंधक और राजोन के दो कुएं देखने के लिए मिलेंगे।
हम्पी की बावड़ी, चालुक्य आर्किटेक्ट का एक बेहतरीन नमूना है। इसका निर्माण चालुक्य वंश नें 15 वि शताब्दी में करवाया था।
हिम्पी जाते वक्त बीच में लक्कुंडी नाम का एक गांव पडता हैं,जिसमें चालुक्य वास्तुकला के स्टाइल में बनाया गया है। यहां पर आपको काफी सारे पुरात्विक स्टाइल में कुएं मिल जाएंगे। इन कुओं की खूबसूरती और कलाकारी देखने लायक है। यहां पर टूरिस्ट कुएं की सुंदरता और बनावट देखने के लिए आते हैं।
लखनऊ की सबसे बड़ी इमारत इमामबाड़ा में यह कुआं है। यहां पर आप कुआं के अलावा अस्फी मस्जिद और भूलभूलैया देख सकते हैं।
10-मोढेरा कुआं (Modhera Stepwell)
पुष्पावती नदी के किनारे सूर्य मंदिर में यह कुआं बना हुआ है। मंदिर और कुएं की देखभाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पर्यवेक्षण के अंतर्गत आती है। ज्योमेट्रिक स्टाइल में बना यह कुआं सबसे बड़ा पानी का टैंक है।
अन्य सम्बंधित लेख-
Tag- Top 10 Ancient and Most popular Stepwells in India in Hindi,
Related posts:
झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
10 प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ | 10 Famous Bodh Tirth
जानिये "कहां राजा भोज और कहाँ गंगू तेली" के पीछे की कहानी
समर्थ स्वामी जगजीवन साहब के आवाह्न से श्री कोटवाधाम अभरन कुंड में त्रिवेणी अवतरण
लंका मीनार - भाई-बहिन एक साथ नहीं जा सकते इस मीनार के ऊपर
इन जगहों पर घटी थी रामायण से सम्बंधित महत्वपूर्ण घटनाएं
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India











Join the Discussion!