Do Not Keep These Items In Copper Vessel | ज्यादातर लोग तांबे के बर्तन के फायदों के बारे में जानते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें तांबे के बर्तन में रखने या रखकर खाने से हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है। तांबे में कॉपर होता है जो कुछ चीजों के साथ मिलकर रिएक्ट करने लगता है। ऐसे में फूड प्वाइजनिंग होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। यहाँ हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें तांबे के बर्तन में खाने से बॉडी को नुकसान पहुंच सकता है।
यह भी पढ़े – इन 10 कारणों से अवश्य पिए तांबे के बर्तन में रखा पानी (ताम्रजल)
तांबे के बर्तन में इन चीजों को रखने से होगा नुकसान…
1. अचार – तांबे के बर्तन में अचार रखने से इसमें मौजूद सिरका मेटल के साथ मिल जाता है। इससे बॉडी में फूड प्वाइजनिंग हो सकती है।
2. नींबू का रस – नींबू के रस में मौजूद एसिड तांबे के साथ मिलकर रिएक्ट करता है। इससे एसिडिटी या पेट में दर्द जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
3. दही – दही में मौजूद तत्व तांबे के साथ रिएक्ट करते हैं जिस वजह से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।
4. खट्टे फल – तांबे के बर्तन में किसी भी तरह के खट्टे फल रखने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में उल्टी, चक्कर आना या घबराहट जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
अन्य सम्बंधित लेख
- तांबे की अंगूठी पहनने के लाभ
- लहसुन को तकिये के नीचे रखकर सोने से ये होते है फायदे
- प्याज़ के टुकड़े को मोजे़ में रख कर सोने से ये होते है फायदे
- इन चीजों को कभी नहीं खाना चाहिए एक साथ, सेहत पर पड़ता है बुरा असर
- यदि पिएंगे सुबह खाली पेट चाय तो बॉडी पर होंगे ये साइड इफेक्ट्स
Join the Discussion!